परिवार पर दूसरा बड़ा आघात: पोते की मौत के सदमे में दादा का निधन; चाचा बोले- यह दुख सह नहीं पाए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पुणे।
लोहागढ़ किले से गिरकर हुई केतन अग्रवाल की मौत के मामले के बीच परिवार पर एक और दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। केतन के 71 वर्षीय दादा देवीचंद अग्रवाल का शनिवार रात कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। परिजनों का कहना है कि पोते की मौत के बाद से वह गहरे सदमे में थे और लगातार उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी।
कार्डियक अरेस्ट के बाद हुआ निधन
केतन के चाचा कुलदीप अग्रवाल ने बताया कि पोते की असमय मौत का आघात उनके पिता सहन नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि केतन के निधन के बाद से वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुके थे और अक्सर गुमसुम रहते थे।
लगातार तनाव और सदमे में थे
परिवार के अनुसार, शनिवार रात करीब 9:45 बजे उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उनका निधन हो गया। परिजन का कहना है कि केतन की 18 जून को हुई मौत के बाद देवीचंद अग्रवाल लगातार तनाव और सदमे में थे।
17 दिनों के भीतर पोते और दादा की मौत
उनकी तबीयत लगातार खराब हो रही थी और उन्होंने इस गहरे दुख को भीतर ही दबाए रखा। परिवार के मुताबिक, महज 17 दिनों के भीतर पोते और दादा दोनों को खोने से पूरा परिवार गहरे शोक में है।
हत्या के एंगल से जारी है जांच
उधर, केतन अग्रवाल की मौत के मामले में पुलिस हत्या के एंगल से जांच जारी रखे हुए है। जांच के दौरान सिया गोयल को मुख्य आरोपी और चेतन चौधरी को सह-आरोपी के रूप में जांच के दायरे में रखा गया है।
पुलिस विभिन्न साक्ष्य जुटा रही है हालांकि, पुलिस ने अब तक किसी भी संभावित मकसद की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच के दौरान यह आशंका भी सामने आई है कि विवाह को लेकर मतभेद इस मामले से जुड़े हो सकते हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।
घटनास्थल पर कराया गया रीक्रिएशन
जांच के क्रम में पुलिस ने हाल ही में सिया गोयल को पुणे के लुल्लानगर इलाके में उस स्थान पर ले जाकर घटनाक्रम को समझने का प्रयास किया, जहां कथित रूप से योजना बनाए जाने की बात सामने आई है।
इससे पहले सह-आरोपी चेतन चौधरी को भी लोहागढ़ किले ले जाकर डमी की मदद से घटना का रीक्रिएशन कराया गया था। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
संबंधित समाचार

‘मुख्यमंत्री से ले लेना…’:ऑडियो वायरल; छात्र से विवाद के बाद प्राचार्य का तबादला

साफ पानी की शिकायत दबाना पड़ा भारी:सब इंजीनियर सस्पेंड, इंजीनियर बर्खास्त, विभागीय जांच शुरू

नाना पटवारी के मोबाइल से मिली सट्टेबाजों की आईडी:ऑनलाइन सट्टा केस में तीन गिरफ्तार; आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर

पटवारी के बयान से गरमाई सियासत:सिंधिया पर इशारों में निशाना; सरकार को भी घेरा

स्कूलों में बिजली-पानी तक नहीं:हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब; चार सप्ताह की दी मोहलत

आयशर ने बाइक सवार को रौंदा:पीछे से मारी टक्कर; पहिया ऊपर से गुजरने से मौत

CFL बदलते समय हादसा:करंट लगने से व्यक्ति की मौत; पत्नी ने बेसुध हालत में देखा

गांजा तस्करी की सप्लाई चैन का खुलासा:मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार; ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार; डस्टर कार से ले जा रहे थे खेप

नाबालिग के लापता होने पर थाने का घेराव:हिंदू संगठनों का थाने के बाहर धरना; युवक पर अपहरण का आरोप

एक बस में पहुंचे मंत्री-कलेक्टर:गांव में लगा प्रशासन का दरबार; ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, हाथों-हाथ हुआ निराकरण

पुरानी रंजिश में फायरिंग:2 युवकों को मारी गोली; एक की मौत, दूसरा गंभीर

आरटीओ साहब की गाड़ी के लिए बंद हुआ मुख्य गेट:आवेदकों की बढ़ी परेशानी; रोजाना एक हजार से ज्यादा लोगों की आवाजाही, मुख्य प्रवेश बंद होने से दूसरे गेट से लगाना पड़ रहा चक्कर

सीमेंट की आड़ में शराब की तस्करी:ट्रक में बनाया था गुप्त कंपार्टमेंट; 41 लाख का माल किया जब्त

वीडियो देखिए, सड़क निर्माण के दौरान डंपर पलटा:बड़ा हादसा टला; मची अफरातफरी

देखिए वीडियो:विधायक प्रीतम लोधी के बयान से सियासी हलचल; ‘डाक बंगले पर महिलाओं को भेजते हैं…’

चोरी के वाहन से सिगरेट गोदाम पर धावा:31 लाख की चोरी का खुलासा; अलग-अलग राज्यों से दो आरोपी गिरफ्तार

2 हजार रुपए के डिवाइस से 9 चोर पकड़े:सांची पार्लर संचालक ने बनाया अलर्ट सिस्टम; दुकान में संदिग्ध हलचल होते ही मोबाइल पर आता है अलर्ट

रिटायर्ड बैंक मैनेजर से ठगी:ऐप के नाम पर बुजुर्ग को जाल में फंसाया; खाते से ट्रांसफर कराई बड़ी राशि

त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:100 किलो संदिग्ध मावा किया जब्त; जांच के लिए भेजे सैंपल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!