खबर
Top News

श्रद्धालुओं की सुरक्षा-सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता: केदारनाथ में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 मई 2026, 6:21 pm
शेयर करें:
श्रद्धालुओं की सुरक्षा-सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता

खुलासा फर्स्ट, रुद्रप्रयाग।
केदारनाथ धाम में चारधाम यात्रा के बीच व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन सतर्क नजर आया। रुद्रप्रयाग पहुंचे गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडेय और आईजी राजीव स्वरूप ने धाम क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने श्रद्धालुओं और तीर्थ पुरोहितों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। मौके पर ही अधिकारियों को कई व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए।

आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

दर्शन व्यवस्था को लेकर टोकन सिस्टम की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि सभी श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से ही दर्शन कराए जाएं।

बिना टोकन किसी भी तरह की अव्यवस्था या भीड़भाड़ को सख्ती से रोकने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा गया।

स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए शौचालयों की नियमित सफाई, पेयजल की उपलब्धता और पर्याप्त सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही कूड़ा निस्तारण की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने और बर्फबारी के कारण फिसलन वाले स्थानों से लगातार बर्फ हटाने के आदेश भी दिए गए, ताकि यात्रियों की आवाजाही सुरक्षित बनी रहे।

आईजी ने सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करते हुए धाम क्षेत्र और यात्रा मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की स्थिति का निरीक्षण किया।

संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा हेली सेवाओं की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें हेलिपैड पर यात्रियों की सुविधा, संचालन और सुरक्षा उपायों की समीक्षा शामिल रही।

स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, बिजली, आवास, भोजन और गैस सिलेंडर जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं को निर्बाध बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए गए।

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 6 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 6 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 6 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 6 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 6 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 6 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 7 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 7 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 7 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 7 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 7 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 7 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 7 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 7 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 8 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 8 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 8 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 8 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 8 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!