सड़क निर्माण के लिए यह मार्ग तीन महीने के लिए बंद: वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित; बड़े पैमाने पर हटाया जा चुका अतिक्रमण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम ने जिन्सी चौराहे से महारानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा की ओर जाने वाले मार्ग को आगामी तीन महीनों के लिए बंद कर दिया है। निगम अधिकारियों के अनुसार इस अवधि में सड़क निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य तेज गति से किया जाएगा। यातायात बाधित न हो और निर्माण कार्य में परेशानी न आए, इसके लिए मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है।
चौड़ीकरण और निर्माण का कार्य लगातार
नगर निगम द्वारा शहर में मास्टर प्लान के तहत विभिन्न सड़कों के चौड़ीकरण और निर्माण का कार्य लगातार किया जा रहा है। इसी योजना के अंतर्गत जिन्सी चौराहे से महारानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक की सड़क को 60 फीट चौड़ा बनाया जाना है। निगम का कहना है कि सड़क चौड़ी होने से क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव कम होगा और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
100 से अधिक निर्माण हटाए गए
सड़क चौड़ीकरण के लिए नगर निगम ने पिछले दिनों बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी। सड़क सीमा में आ रहे 100 से अधिक मकानों और अन्य निर्माणों के हिस्सों को हटाया गया। कार्रवाई के बाद अब सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
मशीनों और निर्माण सामग्री की आवाजाही
नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक सड़क निर्माण के दौरान लगातार मशीनों और निर्माण सामग्री की आवाजाही रहेगी। यदि इस दौरान सामान्य यातायात जारी रखा जाता तो दुर्घटना और अव्यवस्था की स्थिति बन सकती थी। इसी कारण तीन महीने तक मार्ग को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
वैकल्पिक मार्ग से आने-जाने की सलाह
नगर निगम ने नागरिकों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए हैं। लोगों को खंडेलवालपुरा होकर आने-जाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा वायरलेस चौराहे वाले मार्ग का उपयोग करने को भी कहा गया है।
नगर निगम ने सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए नागरिकों से सहयोग की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक सुगम और बेहतर हो जाएगी।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!