मधुमिलन चौराहा से छावनी तक होगा सड़क का चौड़ीकरण: महापौर ने किया निरीक्षण; अतिक्रमण हटाने दी तीन दिन की मोहलत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के व्यस्ततम मधुमिलन चौराहे से छावनी तक की सड़क को चौड़ा करने का काम जल्द शुरू होने जा रहा है। मंगलवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने विधायक गोलू शुक्ला, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और निगम अधिकारियों के साथ प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण किया। टीम ने मधुमिलन से जगन्नाथ धर्मशाला तक के लगभग 870 मीटर लंबे हिस्से की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान महापौर ने निवासियों और व्यापारियों से संवाद किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बढ़ते यातायात को देखते हुए इस मार्ग का चौड़ीकरण शहर हित में अनिवार्य है। महापौर ने नागरिकों से अपील की है कि सड़क सीमा में आने वाले बाधक निर्माण और अतिक्रमण को अगले दो से तीन दिनों में स्वेच्छा से हटा लें।
उन्होंने निर्देश दिए कि यदि तय समयसीमा में अतिक्रमण नहीं हटाए गए, तो नगर निगम बलपूर्वक इन्हें हटाने की कार्रवाई करेगा।
मास्टर प्लान के अनुसार, प्रथम चरण में इस सड़क को 60 फीट चौड़ा किया जाना है। महापौर ने बताया कि क्षेत्र के अधिकांश रहवासी 60 फीट की चौड़ाई पर सहमत हैं, जिससे निर्माण कार्य में तेजी आएगी।
इस सड़क के बनने से छावनी और आसपास के इलाकों में वर्षों से चली आ रही जाम की समस्या का स्थायी समाधान होगा।
इस मौके पर पार्षद पंखुड़ी दोषी, मृदुल अग्रवाल, एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौड़, मनीष शर्मा मामा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
निगम प्रशासन का प्रयास है कि जनसहयोग से बाधाएं हटें, ताकि निर्माण समय पर पूरा कर जनता को राहत दी जा सके।
प्रथम चरण में 60 फीट चौड़ा होगा रोड : महापौर
मधुमिलन चौराहे से छावनी तक का यह मार्ग शहर की यातायात व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मास्टर प्लान के तहत इसे प्रथम चरण में 60 फीट चौड़ा किया जा रहा है।
हमने क्षेत्र के नागरिकों और व्यापारियों से चर्चा की है और वे विकास के इस कार्य में सहयोग के लिए तैयार हैं। मेरा सभी से आग्रह है कि शहर की सुगमता के लिए स्वयं ही बाधक निर्माण हटा लें, ताकि निगम को कड़े कदम न उठाने पड़ें।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!