सोशल मीडिया की गूंज और तबादला: साइकिल पर दुल्हन लाने वाले अधिकारी फिर सुर्खियों में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले में सबसे अधिक सुर्खियां डीएसपी संतोष कुमार पटेल ने बटोरीं हैं। वजह केवल बालाघाट से भोपाल में एसीपी पद पर तबादला नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाएं, सोशल मीडिया पर वायरल उनकी पत्नी की भावुक अपील, जनता के बीच उनकी छवि, और लाखों-करोड़ों लोगों तक पहुंच रखने वाली उनकी सोशल मीडिया पहचान भी रही।
पत्नी की सोशल मीडिया पोस्ट वायरल होने के कुछ दिन बाद तबादला आदेश जारी हुआ, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस पूरे घटनाक्रम को लेकर व्यापक रही। हालांकि शासन की ओर से कारण सार्वजनिक नहीं हुआ। पटेल उन चुनिंदा अधिकारियों में हैं जिन्होंने समाज से सीधा संवाद कायम किया। वे जमीनी स्तर पर भी लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनने, गांवों में बैठकर बातचीत करने, गरीब परिवारों के साथ सहजता से समय बिताने और जनजागरूकता फैलाने के लिए भी जाने जाते हैं। ग्रामीणों की चौपाल लगाना, खेतों तक पहुंचना, बुजुर्गों का हाल जानना और बिना किसी औपचारिकता के लोगों से मिलना-जुलना उनकी कार्यशैली की खास पहचान रही है। लोगों का कहना है कि उनसे बातचीत करते समय ऐसा महसूस नहीं होता कि वे किसी बड़े पुलिस अधिकारी से बात कर रहे हों।
सोशल मीडिया को बनाया मंच- उनके फेसबुक पर लगभग 33 लाख, इंस्टाग्राम पर करीब 36 लाख और यूट्यूब पर लगभग 35 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। वहीं उनकी पत्नी रोशनी पटेल भी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं और उनके भी लाखों फॉलोअर्स हैं। दोनों की पोस्ट अक्सर चर्चा का विषय बनती रहती हैं।
2021 में साइकिल पर दुल्हन लाकर बटोरी थी सुर्खियां- साल 2021 में विवाह के बाद संतोष पटेल ने बुंदेली परंपरा निभाते हुए अपनी दुल्हन को साइकिल पर घर लाकर पूरे प्रदेश में अलग पहचान बनाई थी। उनकी सादगी और परंपराओं के सम्मान का यह दृश्य वायरल हुआ था। राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया ने भी इसे प्रमुखता दी थी। उस घटना ने उन्हें एक संवेदनशील और परंपराओं से जुड़े अधिकारी के रूप में पहचान दिलाई।
पत्नी की भावुक पोस्ट बनी चर्चा का केंद्र
22 जून 2026 को उनकी पत्नी रोशनी ने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट साझा की, जिसने हजारों लोगों का ध्यान खींचा। उन्होंने लिखा नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सामान्यतः एक वर्ष की पदस्थापना का नियम है, लेकिन उनके पति को वहां एक वर्ष पांच माह हो चुके हैं। उन्होंने बच्चों के स्कूल में प्रवेश, बीमार सास की देखभाल और लंबे समय से परिवार से दूर रहने की पीड़ा का उल्लेख करते हुए सरकार से मानवीय आधार पर तबादले की अपील की।
सबसे पहले मां को सुनाई खुशखबरी
तबादले के बाद संतोष मां से मिलने पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कोई खुशी हो या बदलाव, शुरुआत अम्मा के चरणों से होती है। ट्रांसफर सूची आने के बाद सबसे पहले अम्मा को बताया। उनके चेहरे की मुस्कान ही मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी थी। मां-बेटे की यह तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई व हजारों लोगों ने इसे भावनात्मक क्षण बताते हुए शुभकामनाएं दीं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!