सरकारी जमीन की जांच करके रजिस्ट्री को निरस्त किया जाए: भाजपा पार्षद जायसवाल ने कलेक्टर जनसुनवाई में की शिकायत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम वार्ड 9 में खासगी के बगीचे की शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर कब्जा जमा लिया गया है। इसकी डिक्री के आधार पर रजिस्ट्री भी करा ली गई है। इस जमीन की जांच कर इसकी रजिस्ट्री निरस्त की जाए। इस आशय की शिकायत भाजपा पार्षद राहुल जायसवाल ने कलेक्टर की जनसुनवाई में की है।
भाजपा पार्षद राहुल जायसवाल ने बताया कि खासगी के बगीचे की जमीन शासन को दी गई है। इस पर शासन ने स्कूल और खेल मैदान बनाने का निर्णय लिया है। इसके चलते जमीन के चारों ओर बाउंड्री भी कराई गई, लेकिन कुछ लोगों ने जमीन कब्जाने के लिए तथाकथित रूप से डिक्री के आधार पर रजिस्ट्री करा ली और उस जमीन पर कब्जा जमा लिया है।
कई बार प्रशासन व निगम ने कार्रवाई कर अतिक्रमण हटवाया, लेकिन हर बार यह लोग रातोरात अतिक्रमण कर कब्जा जमा लेते हैं। इस जमीन की जांच की जाए और इसकी रजिस्ट्री निरस्त की जाए।
अतिक्रमण हटाने के दौरान धमकी भी दी
जायसवाल ने अपनी शिकायत कलेक्टर की जनसुनवाई में दर्ज कराई। पार्षद का कहना है कि शराब माफिया ने हाल ही में सड़क चौड़ीकरण के दौरान अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उन्हें धमकी भी दी थी।
शराब माफिया की करतूतों से रहवासी भी परेशान हो रहे हैं। ऐसे लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने की कार्रवाई करने के साथ ही जमीन की जांच भी की जाए।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!