पुलिस ने चंद घंटों में दबोच लिया स्टंटबाजों को: देर रात कार के सनरूफ और दरवाजों पर लटककर बघार रहे थे शेखी; पुलिस ने सिखा दिया सबक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया पर वायरल स्टंटबाजी का वीडियो युवकों को भारी पड़ गया। भंवरकुआं ब्रिज पर चलती कार में जानलेवा स्टंट करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने कार जब्त कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। खास बात यह है कि गिरफ्तारी के बाद युवकों का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें वे उसी कार को धक्का लगाते हुए अपने कृत्य के लिए माफी मांगते नजर आए।
टीआई संतोष दूधी के मुताबिक सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा था जिसमें कार क्रमांक एमपी 13 जेड टी 7596 भंवरकुआं ब्रिज पर तेज रफ्तार में दौड़ती दिखाई दी। कार में बैठे युवक खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहे थे।
कोई सनरूफ से बाहर निकला हुआ था तो कोई दरवाजों से लटक रहा था। सड़क पर मौजूद अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की जान जोखिम में पड़ गई थी। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और थाना भंवरकुआं में बीएनएस की धारा 281 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 112/183(1) और 184 के तहत केस दर्ज किया गया।
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद तत्काल टीम गठित की गई। प्रधान आरक्षक लक्ष्मण, आरक्षक विनीत, रविकांत और शैलेंद्र ने सीसीटीवी फुटेज और आधुनिक तकनीक की मदद से कार चालक और उसके साथियों की पहचान की।
पुलिस ने 22 वर्षीय प्रतीक पिता मनोज निहाले निवासी भोलाराम उस्ताद मार्ग और उसके दो साथियों को हिरासत में ले लिया। घटना में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली गई है।
स्टंटबाजी कर सोशल मीडिया पर रौब दिखाने वाले युवक पुलिस गिरफ्त में आते ही नरम पड़ गए। पुलिस अभिरक्षा में आरोपियों ने अपने कृत्य के लिए माफी मांगी और दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने की शपथ ली।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम:मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी:धूप में चादर ओढ़कर डटे युवा; आज से शुरू किया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!