खबर
Top News

हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी: यात्री ने छेड़ा इमरजेंसी गेट का लीवर; बज उठा अलार्म

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 नवंबर 2026, 4:59 pm
शेयर करें:
हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री की कथित हरकत से उड़ान के दौरान हड़कंप मच गया। विमान हवा में था, तभी इमरजेंसी दरवाजे के लीवर से छेड़छाड़ की गई।

दर्ज कराई शिकायत
इसके बाद अलार्म बजने लगा और यात्रियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना के बाद क्रू मेंबर्स ने मामले को गंभीरता से लिया और पुणे पहुंचने पर यात्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

इमरजेंसी गेट के पास बैठा था यात्री
यह घटना इंडिगो की फ्लाइट 6E6884 में हुई। पुलिस के मुताबिक, 33 वर्षीय यात्री गौरव सत्येंद्र रौतेला पुणे का रहने वाला है और विमान में इमरजेंसी दरवाजे के पास बैठा था। फ्लाइट ने सोमवार रात करीब 12:45 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी और रात करीब 2 बजे पुणे पहुंची।

टेकऑफ के कुछ समय बाद यात्री ने इमरजेंसी दरवाजे के लीवर पर लगे कवर से छेड़छाड़ की। इससे विमान का अलार्म सक्रिय हो गया। अचानक अलार्म बजने से यात्रियों में घबराहट फैल गई।

क्रू मेंबर की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

विमान के पुणे पहुंचने के बाद क्रू मेंबर ने यात्री की हरकत को लेकर पुलिस में शिकायत की। इसके आधार पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को नोटिस भी जारी किया है।

उसके खिलाफ ऐसी धारा के तहत कार्रवाई की गई है, जो लापरवाही या उतावलेपन से किए गए ऐसे कृत्य से संबंधित है, जिससे किसी व्यक्ति की जान या निजी सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

यात्री बोला- जिज्ञासा में छू लिया था लीवर
पुलिस पूछताछ में गौरव रौतेला ने सफाई देते हुए कहा कि उसने यह हरकत केवल जिज्ञासावश की थी। उसे जानकारी नहीं थी कि जिस लीवर के कवर से वह छेड़छाड़ कर रहा है, उसका संबंध विमान के इमरजेंसी दरवाजे से है।

विमान में ऐसी हरकत बन सकती है बड़ा खतरा
पुलिस का कहना है कि विमान के इमरजेंसी दरवाजे और उससे जुड़े सिस्टम के साथ छेड़छाड़ करना गंभीर सुरक्षा जोखिम पैदा कर सकता है। इससे न केवल संबंधित यात्री, बल्कि विमान में सवार अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट
Top News

वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट:अवैध खनन रोकने पहुंचे तो हाथ में लहराई सर्विस रिवॉल्वर; ट्रक चालक ने की थी वाहन भगाने की कोशिश

5 minutes ago
मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार
Top News

मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार:उल्टी-पेट दर्द की शिकायत; कलेक्टर ने समूह को तत्काल हटाया

7 minutes ago
खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई
Top News

खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई:समाज की सदियों पुरानी परंपरा के तहत हुआ अंतिम संस्कार

18 minutes ago
शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद
Top News

शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद:की ये मांग

34 minutes ago
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन
Top News

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन:ठेकेदारों पर लगाई इतने लाख की पेनल्टी; टाटा कंपनी पर भी लगया जुर्माना

about 1 hour ago
दिवंगत टीआई के गृह ग्राम पहुंचे डिप्टी सीएम
Top News

दिवंगत टीआई के गृह ग्राम पहुंचे डिप्टी सीएम:परिजनों से मिलकर दी श्रद्धांजलि; बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

about 1 hour ago
मध्यप्रदेश के IPS अधिकारी का इस्तीफा
Top News

मध्यप्रदेश के IPS अधिकारी का इस्तीफा:4 दिन पहले ही SP पद से हटाया था; सीएम आज शाम लेंगे पीएचक्यू में बैठक

about 1 hour ago
टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज
Top News

टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज:भाजपा उपाध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाया शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप

about 1 hour ago
स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद
Top News

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद:कलेक्टर कार्यालय में लगाया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल

about 1 hour ago
जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं
Top News

जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं:कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ किया निराकरण; मेधावी दिव्यांग विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए मिली सहायता

about 2 hours ago
वीडियो देखिये,  NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत
Top News

वीडियो देखिये, NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत:पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक की मौके पर मौत

about 2 hours ago
छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की
Top News

छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की:शिमला पान मसाला के अवैध कारोबार पर फूड़ और जीएसटी विभाग मौन

about 2 hours ago
यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया
Top News

यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया:घटना के बाद विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच चिंता का माहौल; यात्री के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया

about 2 hours ago
कंधों पर साथी की अर्थी
Top News

कंधों पर साथी की अर्थी:आंखों में आंसू और दिल में कभी न भूल पाने वाला दर्द

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:धर्मनगरी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड
Top News

देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड:घटनास्थल पर तस्दीक के दौरान भागने लगा वाहन मालिक; पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, पैर में आई चोट

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना
Top News

वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना:बोले- देश में उनकी बातों पर कौन भरोसा करता है?

about 3 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार; कूलर के नीचे छिपाया लिफाफा

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस पर चाकू से हमला
Top News

वीडियो देखिये, युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस पर चाकू से हमला:जवान की पीठ पर किया वार; अस्पताल में भर्ती

about 3 hours ago
टीआई की शहादत ने खोली तस्करी की परतें
Top News

टीआई की शहादत ने खोली तस्करी की परतें:इस वजह से गुजरात जा रही शराब? एमपी की आबकारी नीति पर उठे सवाल

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!