जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं: कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ किया निराकरण; मेधावी दिव्यांग विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए मिली सहायता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रति मंगलवार जनसुनवाई कलेक्टर कार्यालय में आयोजित की जा रही है। इसी सिलसिले में आज सम्पन्न जनसुनवाई में कलेक्टर शिवम वर्मा ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर सवेदनशीलता के साथ निराकरण किया। जनसुनवाई में आज 200 से अधिक आवेदकों की समस्याओं को सुनकर उनका यथासंभव मौके पर ही निराकरण किया गया।
जनसुनवाई में आम नागरिकों से विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित लगभग 203 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मुख्य रूप से राजस्व, पुलिस, आर्थिक सहायता, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन शामिल हैं। प्राप्त सभी आवेदनों को दर्ज कर उनके निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। जिन प्रकरणों में तत्काल सहायता की आवश्यकता है, उनमें प्राथमिकता से आवश्यक कार्यवाही करते हुए आवेदकों को राहत उपलब्ध कराई जा रही है।
जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के अनुरूप विशेष रूप से शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी सहायता के प्रकरणों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जरूरतमंद नागरिकों को उपचार एवं शिक्षा के लिए आवश्यक सहायता शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। ऐसे प्रकरणों में अनावश्यक विलंब नहीं हो तथा पात्र हितग्राहियों को समय पर शासन की सहायता का लाभ मिल सके, यह सुनिश्चित किया जाए।
जनसुनवाई में प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना गया। प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजकर उनके समयबद्ध निराकरण की कार्यवाही की जा रही है। साथ ही ऐसे प्रकरणों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिनमें आवेदकों को तत्काल राहत अथवा आर्थिक सहायता की आवश्यकता है।
जनसुनवाई में पहुंचे मेधावी दिव्यांग विद्यार्थी संध्या और वीरेंद्र से भी कलेक्टर ने चर्चा कर उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों एवं आगे की पढ़ाई की आवश्यकताओं की जानकारी ली। दोनों विद्यार्थियों ने अच्छे परीक्षा परिणाम प्राप्त किए हैं। उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए आगे की शिक्षा के लिए आवश्यकतानुसार हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही गई।
जनसुनवाई के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के साथ ही जरूरतमंदों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सहायता का लाभ प्राथमिकता से उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर नव जीवन विजय पवार तथा रिंकेश वैश्य सहित अन्य अधिकारियों ने भी नागरिकों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट:अवैध खनन रोकने पहुंचे तो हाथ में लहराई सर्विस रिवॉल्वर; ट्रक चालक ने की थी वाहन भगाने की कोशिश

मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार:उल्टी-पेट दर्द की शिकायत; कलेक्टर ने समूह को तत्काल हटाया

खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई:समाज की सदियों पुरानी परंपरा के तहत हुआ अंतिम संस्कार

शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद:की ये मांग

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन:ठेकेदारों पर लगाई इतने लाख की पेनल्टी; टाटा कंपनी पर भी लगया जुर्माना

दिवंगत टीआई के गृह ग्राम पहुंचे डिप्टी सीएम:परिजनों से मिलकर दी श्रद्धांजलि; बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

मध्यप्रदेश के IPS अधिकारी का इस्तीफा:4 दिन पहले ही SP पद से हटाया था; सीएम आज शाम लेंगे पीएचक्यू में बैठक

टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज:भाजपा उपाध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाया शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद:कलेक्टर कार्यालय में लगाया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल

हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी:यात्री ने छेड़ा इमरजेंसी गेट का लीवर; बज उठा अलार्म

वीडियो देखिये, NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत:पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक की मौके पर मौत

छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की:शिमला पान मसाला के अवैध कारोबार पर फूड़ और जीएसटी विभाग मौन

यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया:घटना के बाद विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच चिंता का माहौल; यात्री के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया

कंधों पर साथी की अर्थी:आंखों में आंसू और दिल में कभी न भूल पाने वाला दर्द

वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:धर्मनगरी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड:घटनास्थल पर तस्दीक के दौरान भागने लगा वाहन मालिक; पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, पैर में आई चोट

वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना:बोले- देश में उनकी बातों पर कौन भरोसा करता है?

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार; कूलर के नीचे छिपाया लिफाफा

वीडियो देखिये, युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस पर चाकू से हमला:जवान की पीठ पर किया वार; अस्पताल में भर्ती

टीआई की शहादत ने खोली तस्करी की परतें:इस वजह से गुजरात जा रही शराब? एमपी की आबकारी नीति पर उठे सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!