अनिका की मदद की रफ्तार काफी धीमी, चिंता बढ़ी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी टाइप टू जैसी बेहद गंभीर बीमारी से पीडि़त तीन साल की बेबी अनिका की मदद की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। पिछले पंद्रह दिनों में मात्र 5 लाख रुपए का ही कलेक्शन हो पाया है। अब तक कुल 5 करोड़ 80 लाख रुपए एकत्र हुए हैं और अभी भी 3 करोड़ से ज्यादा की राशि अनिका का जीवन बचाने के लिए चाहिए।
पिता प्रवीण शर्मा ने बताया कि कल पीथमपुर के समीप सागौर कुटी गए थे जहां किसानों-व्यावसायियों व आमजनों ने अनिका के प्रति खासा प्रेम दिखाया। करीब 1 लाख रुपए की राशि प्रदान की जिसमें से 70 हजार रुपए नगद हैं।
अब 14 मार्च को कुक्षी में कुछ संगठनों ने बुलाया है। अब तक कुल राशि 5.80 करोड़ रुपए एकत्र हो सके हैं और अभी भी 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की दरकार है। उल्लेखनीय है कि अनिका को जो अमेरिकी इंजेक्शन लगना है, उसकी कीमत 9 करोड़ रुपए है जो एम्स दिल्ली में लगेगा।
कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने वादा या घोषणा तो की लेकिन राशि प्रदान नहीं की। उनसे संपर्क भी किया गया लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि कलेक्टर शिवम वर्मा से भी मुलाकात की है जिन्होंने सीएसआर व अन्य फंड से मदद करने का भरोसा दिया है। अनिका को 13 किलो की होने के पूर्व इंजेक्शन लगना है।
लेकिन उसके लिए इंजेक्शन की कीमत जितनी राशि एकत्र करने का अभियान बेहद धीमा चल रहा है। इससे न केवल परिजनों बल्कि अन्य स्नेहियों में भी चिंता है। फिर भी ईश्वर पर भरोसा है कि वक्त रहते अनिका के लिए पर्याप्त राशि का इंतजाम हो जाएगा।
अनिका को दो स्थितियों में ही ये इंजेक्शन लग सकते हैं। एक दो वर्ष की उम्र के पूर्व और दूसरा उसका वजन 13 किलों का होने के पूर्व। वो तीन वर्ष से ज्यादा की हो चुकी है और अब उसके वजन पर सारा ध्यान केंद्रित किया हुआ है। मां सरिता शर्मा उसे डाइट फूड व फ्रूट दे रही हैं।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!