मालिक ने ग्राहक से मारपीट कर किया घायल: सी-21 मॉल के तंदूर बार में बवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित सी-21 मॉल स्थित तंदूर बार एंड रेस्टोरेंट में देर रात खाने पहुंचे युवकों से बार मालिक द्वारा मारपीट करने और धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर बार मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विजय नगर पुलिस के मुताबिक फरियादी नारायण निवासी न्याय नगर अपने दोस्त के साथ तंदूर बार एंड रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। रात करीब 11.30 बजे बार मालिक सरदारजी ने दोनों को रेस्टोरेंट से बाहर जाने के लिए कहा। इस पर फरियादी ने बंद होने का समय 11.30 बजे बताया।
आरोप है कि इसी बात पर बार मालिक ने गालीगलौज करते हुए हाथ में पहने कड़े से फरियादी के सिर पर वार कर दिया। साथ ही धमकी दी कि आइंदा यहां दिखे तो जान से खत्म कर देंगे। घटना के बाद फरियादी का दोस्त उसे लेकर वहां से चला गया। शिकायत के आधार पर बार मालिक के खिलाफ मारपीट और धमकाने का मामला दर्ज किया है।
बिना जानकारी रखे कर्मचारी एवं ऑफिस संचालकों पर कार्रवाई
विजय नगर पुलिस ने कर्मचारियों की जानकारी थाने में दर्ज नहीं कराने पर अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। स्कीम-76 स्थित एक ऑफिस पर कार्रवाई करते हुए संचालक माहिर कुमार हाशिम अली के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
वहीं स्कीम-54 में ऑफिस संचालक मनीष पाटीदार और रंजन कुमार मंडल के खिलाफ भी कर्मचारियों की सूचना थाने में नहीं देने पर कार्रवाई की गई। इसी तरह कनाड़िया क्षेत्र में रामचरण चौहान के खिलाफ अपने यहां कार्यरत चौकीदार की जानकारी नहीं देने पर कार्रवाई की गई है।
पुलिस का कहना है कर्मचारियों, चौकीदारों, माली आदि की जानकारी थाने में दर्ज कराना अनिवार्य है। अन्यथा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!