खबर
Top News

मेरी मौत का कारण सिर्फ कर्ज: तीन पन्नों का नोट लिखा; हनुमान मंदिर के पीछे मिला शव

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 जुलाई 2026, 6:29 pm
शेयर करें:
मेरी मौत का कारण सिर्फ कर्ज

करोड़ों के ऋण के बोझ तले टूटे प्रॉपर्टी कारोबारी, दोस्तों को आखिरी मैसेज भेजकर दी जान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
करोड़ों रुपए के कर्ज का बढ़ता बोझ एक प्रॉपर्टी कारोबारी की जिंदगी पर इतना भारी पड़ा कि उसने मौत को गले लगा लिया लिया। घर से निकलने के कुछ घंटे बाद उसने दोस्तों को आखिरी संदेश भेजकर आर्थिक तंगी और कर्ज से टूटने की बात कही।

साथ ही तीन पन्नों का एक नोट भी छोड़ गया, जिसमें अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराने और परिवार को परेशान नहीं किए जाने की अपील की। शाम को उसका शव एक मंदिर के पीछे मिला। घटना ने परिवार को झकझोर कर रख दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुबह जल्दी घर से निकले
खुड़ैल पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 45 वर्षीय बहादुर सिंह परिहार, निवासी ग्राम शिवनी के रूप में हुई है। मंगलवार शाम उनका शव पिपलादा स्थित हनुमान मंदिर के पीछे कुएं के पास मिला। बहादुर सिंह इलाके के बड़े प्रॉपर्टी कारोबारी थे।

परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं, जबकि अन्य परिजन अलग रहते हैं। पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब पांच बजे बहादुर सिंह घर से निकले थे। सुबह करीब साढ़े 11 बजे उन्होंने अपने कुछ दोस्तों को संदेश भेजा।

संदेश में उन्होंने लिखा कि वह अब कर्ज का बोझ नहीं उठा पा रहे हैं और इसी वजह से जीवनलीला समाप्त करने जा रहे हैं। मैसेज मिलने के बाद दोस्तों ने उन्हें लगातार फोन किए और कई जगह तलाश की, लेकिन शाम उनका शव बरामद हुआ।

क्षेत्र में काफी जमीन और मकान- परिचितों के अनुसार बहादुर सिंह धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। वह सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उन्होंने मंदिर में 11 लाख रुपये का दान भी दिया था। उनके पास खुड़ैल क्षेत्र में काफी जमीन और मकान थे, जबकि इंदौर में भी उनकी संपत्तियां थीं।

प्रॉपर्टी के दाम बढ़ने की उम्मीद में कर्ज लेकर जमीन खरीदी
जानकारी के मुताबिक उन्होंने प्रॉपर्टी के दाम बढ़ने की उम्मीद में कर्ज लेकर जमीन खरीदी थी, लेकिन बाजार में अपेक्षित तेजी नहीं आने से आर्थिक संकट लगातार गहराता चला गया।

घटनास्थल से मिले तीन पन्नों के नोट में उन्होंने लिखा है कि वह अपनी इच्छा से यह कदम उठा रहे हैं और उनकी मौत के लिए परिवार के किसी सदस्य को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाए।

उन्होंने लिखा कि उनका परिवार खुशहाल है, लेकिन परिस्थितियां ऐसी बन गईं कि वह कर्ज के बोझ से बाहर नहीं निकल सके। नोट में उन्होंने अपने सभी लेन-देन और हिसाब-किताब का विवरण डायरी में होने का उल्लेख भी किया है, ताकि परिवार को आगे किसी प्रकार की परेशानी न हो। फिलहाल पुलिस ने नोट को कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है। मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार
Top News

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

about 12 hours ago
फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा
Top News

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

about 12 hours ago
मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद
Top News

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

about 12 hours ago
किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया
Top News

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

about 12 hours ago
नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर
Top News

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

about 12 hours ago
एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या
Top News

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

about 12 hours ago
नगर निगम का घोटाला
Top News

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

about 12 hours ago
इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं
Top News

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

about 12 hours ago
जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी
Top News

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

about 12 hours ago
बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी
Top News

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

about 12 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

about 12 hours ago
पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
Top News

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

about 13 hours ago
शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली
Top News

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

about 13 hours ago
सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट
Top News

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

about 13 hours ago
जोन में संपत्ति कर घोटाला
Top News

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

about 13 hours ago
इंदौर की हरियाली पर फिर वार
Top News

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

about 13 hours ago
देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

about 13 hours ago
सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं
Top News

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

about 13 hours ago
गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह
Top News

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

about 13 hours ago
गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा
Indore

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!