खबर
Top News

भतीजा कोर्ट में गिड़गिड़ाया चार्ज से पहले मांगा आखिरी मौका: गुटखे से की काली कमाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 मार्च 2026, 1:36 pm
शेयर करें:
भतीजा कोर्ट में गिड़गिड़ाया चार्ज से पहले मांगा आखिरी मौका

अखबार से सफेदी?

अब कोर्ट में तय होंगे गुटखा माफिया किशोर वाधवानी पर आरोप

वाधवानी की काली करतूतों का हो खुलासा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गुटखा कारोबार, फर्जी अखबारी सर्कुलेशन और करोड़ों की मनी लॉन्ड्रिंग करने वाले गुटखा माफिया/टैक्स चोर किशोर वाधवानी और उसके भतीजे आरोपी नितेश वाधवानी की काली करतूत अब अदालत में उस मोड़ पर पहुंच गई है, जहां आरोप तय होने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इसके चलते किशोर वाधवानी के साथ उसका भतीजा नितेश वाधवानी अदालत में हाथ जोड़कर पहुंचा और चार्ज तय किए जाने से पहले बचाव पक्ष को अंतिम बहस का मौका देने की गुहार लगाता दिखाई दिया। गुटखे की आड़ में काली कमाई करने वाले आरोपी चाचा-भतीजे ने अदालत में आवेदन देकर कहा कि चार्ज तय करने से पहले उन्हें अपने बचाव में अंतिम दलीलें रखने का अवसर दिया जाए।

अदालत ने इस आवेदन पर सुनवाई करते हुए मामले की अगली तारीख 12 मार्च तय कर दी है। अब उस दिन किशोर वाधवानी और नितेश वाधवानी को अपने पक्ष में दलीलें रखने का मौका मिलेगा। इसके बाद अदालत यह तय करेगी कि उनके खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए जाएं या नहीं।

ज्ञात हो कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले में दिसंबर 2025 में स्पेशल कोर्ट में चालान पेश किया था। इस चालान में किशोर वाधवानी, उसकी पत्नी पूनम वाधवानी, दबंग दुनिया प्राइवेट लिमिटेड और कंपनी के सीईओ पंकज मजेपुरिया को आरोपी बनाया था।

हाई कोर्ट भी पहुंचा मामला
स्पेशल कोर्ट में चल रही सुनवाई के साथ ही आरोपी किशोर वाधवानी ने ईडी की कार्रवाई को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में भी याचिका दायर की है। हाई कोर्ट ने फिलहाल ईडी के किसी अंतिम निर्णय पर रोक लगाते हुए जांच प्रक्रिया जारी रखने की अनुमति दी है। अब पूरे मामले में नजरें 12 मार्च की सुनवाई पर टिकी हैं, जब न्यायाधीश डॉ. शुभ्रा सिंह की अदालत आरोप तय करने को लेकर अगला फैसला ले सकती है।

अखबार के जरिये काले धन को सफेद करने का काम
जांच एजेंसियों के मुताबिक वाधवानी समूह ने अपने अखबार दबंग दुनिया को कथित तौर पर एक वित्तीय माध्यम के रूप में इस्तेमाल किया। आरोप है कि अखबार की वास्तविक बिक्री बहुत कम थी, लेकिन कागजों में इसे कई गुना बढ़ाकर दिखाया गया। जहां वास्तविक बिक्री 5 से 8 हजार प्रतियां प्रतिदिन बताई जाती है, वहीं दस्तावेजों में इसे 60 हजार से लेकर एक लाख प्रतियां प्रतिदिन तक दर्शाया गया।

एजेंसियों का दावा है कि इस फर्जी सर्कुलेशन के जरिए अन्य व्यवसायों से अर्जित काले धन को अखबार की बिक्री और विज्ञापन आय के रूप में वैध दिखाया गया। जांच में यह भी आरोप सामने आया कि कई ऐसे विज्ञापन दर्शाए गए जो वास्तव में प्रकाशित ही नहीं हुए थे। विज्ञापनों के नाम पर फर्जी बिल तैयार कर करोड़ों रुपए की आय दिखाई गई।

11.66 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का दावा
ईडी की जांच के अनुसार 2017-18 से 2019-20 के बीच दबंग दुनिया के माध्यम से करीब 11.66 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग की गई। इस दौरान अखबार की करीब 2.80 करोड़ प्रतियां बिकने का दावा किया गया और प्रति कॉपी दो रुपए के हिसाब से 5.60 करोड़ की आय दिखाई गई।

2002 करोड़ की टैक्स डिमांड से खुला पूरा मामला
यह मामला तब सामने आया जब सेंट्रल जीएसटी और एक्साइज कमिश्नरेट ने किशोर वाधवानी और उसके परिजनों के खिलाफ करीब 2002 करोड़ रुपए की टैक्स डिमांड का नोटिस जारी किया। इसे प्रदेश की सबसे बड़ी टैक्स कार्रवाई में से एक माना जा रहा है।

संबंधित समाचार

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत
Top News

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

6 minutes ago
गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन
Top News

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

22 minutes ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

23 minutes ago
1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती
Top News

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

29 minutes ago
प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी
Top News

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

34 minutes ago
मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन
Top News

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

41 minutes ago
MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान
Top News

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

about 1 hour ago
सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर
Top News

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

about 1 hour ago
मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा
Top News

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

about 1 hour ago
डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी
Top News

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

about 2 hours ago
तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
Top News

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

about 2 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

about 2 hours ago
एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!
Top News

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

about 2 hours ago
स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत
Top News

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

about 3 hours ago
गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें
Top News

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

about 3 hours ago
जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

about 3 hours ago
शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे
Top News

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

about 3 hours ago
राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम
Top News

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

about 3 hours ago
इंदौर का अनोखा घर
Top News

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

about 4 hours ago
मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया
Top News

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!