भूमाफिया बब्बू-छब्बू का भानजा भी जमीनखोर: जनसुनवाई में फूटा किसान का दर्द
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर
शहर में एक बार फिर भूमाफिया बब्बू-छब्बू के नेटवर्क को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। एक किसान ने पुलिस कमिश्नर को जनसुनवाई में शिकायत देकर आरोप लगाया है विश्वास में लेकर उसकी करोड़ों रुपए की पैतृक जमीन की पॉवर ऑफ अटॉर्नी बनवाई और बाद में उसे बेच दिया गया।
शिकायत में सिर्फ धोखाधड़ी ही नहीं, बल्कि एक बड़े नेटवर्क, करोड़ों के लेन-देन और भूमाफिया बब्बू-छब्बू कनेक्शन की जांच की भी मांग की गई है।
मुंडला नायता निवासी शफी पटेल कल पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई में पहुंचे थे। आवेदन देकर आरोप लगाया उनकी गांव में ही पैतृक जमीन है। इस संबंध में विवेक और तपन ने उनके व परिवार के खिलाफ एक केस दायर कर रखा है।
प्रॉपर्टी कारोबारी अब्दुल रहीम खान निवासी पाकिजा लाइफ स्टाइल (खजराना) जो कि कुख्यात भूमाफिया बब्बू-छब्बू का भानजा है, को इसकी जानकारी थी। उसने राजस्व और पुलिस के मामलों में मदद का भरोसा दिलाकर विश्वास हासिल किया और कथित रूप से उनकी करोड़ों रुपए की पैतृक कृषि भूमि की पॉवर ऑफ अटॉर्नी अपने नाम करवाकर बेच दी।
किसान शफी पटेल ने दावा किया वे अशिक्षित है और केवल हस्ताक्षर करना जानते हैं। इसी का फायदा उठाकर अब्दुल रहीम ने उनके विवादित प्रकरणों को खत्म कराने का भरोसा दिया गया, फिर बैंक खाता खुलवाकर कोरे चेक, विड्रॉल फॉर्म और अन्य दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा लिए।
बाद में वर्ष 2024 में राजस्व रिकॉर्ड देखने पर पता चला अब्दुल रहीम ने आम मुख्तियार बनकर उनकी जमीन का विक्रय पंजीयन डोमेनिका इंफ्रा बिल्ड एलएलपी के भागीदार सत्यम खंडेलवाल और अक्षत गोयल (कॉर्पोरेट हाउस ब्लॉक-बी, 169 आरएनटी मार्ग) के नाम कर दिया है।
ये सभी मिले हुए हैं। अब्दुल रहीम खान जालसाजी करता है और उसकी जालसाजी वाली जमीनें सत्यम और अक्षत की कंपनी ही खरीदती है। इन सभी की संपत्ति सहित पूरे मामले की गहन आर्थिक जांच कराई जानी चाहिए।
पीडि़त किसान ने यह भी दावा किया पहले भी तेजाजी नगर थाना और डीसीपी कार्यालय तक में शिकायत कर चुका है, लेकिन कार्राई नहीं हुई।
फिर फन फैलाने लगे दोनों भूमाफिया
शफी पटेल ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है आरोपी अब्दुल रहीम खान कुख्यात भूमाफिया बब्बू-छब्बू का भानजा है। जिनका नाम इंदौर के सबसे बड़े भूमाफिया में शुमार है।
मासूम और मजलूम लोगों की जमीनों पर कब्जेबाजी और अवैध कॉलोनियां काटकर लोगों की जीवनभर की जमा पूंजी हड़पने के संगीन आरोप लग चुके है। कई बार जेल जा चुका है। पुलिस रासुका तक लगा चुकी है।
सदर बाजार थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज शहजाद लाला हत्याकांड में भी दोनों का नाम आया था। तब तात्कालीन डीआईजी और वर्तमान पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने दोनों को खासा सबक सिखाया था। पता चला है दोनों शहर और आसपास गुर्गों के जरिए वापस फन फैलाने लगे हैं।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; युवाओं के लिए सिख समाज ने तैयार किया लंगर, बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे

तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा:तस्कर से सप्लायर और नेटवर्क को लेकर पूछताछ

मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में:उत्पात मचाते हुए की थी मारपीट; तोड़फोड़ कर लहराए थे चाकू

बस-कार की भीषण टक्कर:इतने लोगों की मौत; सड़क किनारे खाई में पलटी बस

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; एमआर-10 से विजय नगर तक ट्रैफिक प्रभावित

एमडी की बैकवर्ड लिंक:साजिद उर्फ राजा गिरफ्तार

फुटपाथ पर कब्जे से रोका तो चाकू लहराया कट्टा अड़ाकर मांगे 5-5 हजार:सराफा थाने पर देर रात तक व्यापारियों और भाजपाइयों का हंगामा

जहरीली शराब कांड:इस परिवार के 6 सदस्यों को हाई कोर्ट से अंतरिम राहत; पुलिस को जांच जारी रखने की छूट

काउंटर प्लान:राहुल गांधी के दौरे के बीच भाजपा की बड़ी जॉइनिंग की तैयारी; शाम 5 बजे होगा खुलासा, नाम पर सस्पेंस

मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही:8 की हुई मौत

पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी:इंदौर में आज ‘छात्रों की गूंज’, कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे राहुल गांधी, तैयारियां पूरी

एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की:अब महिला संघर्ष समिति करेगी विरोध

राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी:संघर्ष की भट्ठी में तपकर उभरे राहुल; वैचारिक दृढ़ता और जन-स्वीकार्यता का नया दौर

निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी:इस दिन हाईकोर्ट में सुनवाई

करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन:लाखों की संपत्तियां अटैच; दो शहरों में की कार्रवाई

देखिए वीडियो:मां अहिल्या की नगरी पहुंचे राहुल गांधी; ‘छात्रों की गूंज’ में छात्रों से करेंगे संवाद ; शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं पर होंगे सवाल-जवाब

देखिए वीडियो:रास्ते में पुलिसकर्मी का एक्सीडेंट; पीसीसी सचिव और पार्षद ने साथियों के साथ पहुंचाया अस्पताल

देखिए वीडियो:आज ‘छात्रों की गूंज; पहले म्यूजिक-डांस, फिर राहुल गांधी से संवाद, राजधानी से रवाना

देखिए वीडियो:उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, 7 श्रद्धालु इस राज्य के बताए जा रहे, एक चालक भी हादसे का शिकार

कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे:होल्ड पदों से लेकर भर्ती और वेतन तक पर फीडबैक; होटल में विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात की तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!