अनिका पर मुस्लिम समाज ने भी बरसाया प्यार, की सहायता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी टाइप-2 जैसी अतिगंभीर बीमारी से जूझ रही 3 साल की बेबी अनिका शर्मा पर मुस्लिम समाज ने भी अपना प्यार बरसाया है। खजराना स्थित नाहरशाह वली की दरगाह में आयोजित उर्स के दौरान अनिका की मदद के लिए मुस्लिम समाज ने हाथ खोले और करीब 3 लाख रुपए तक की राशि एकत्र करके उसके माता-पिता को सौंपी। क्रेडाइ पदाधिकारियों ने भी अनिका की मदद की है।
अनिका के पिता प्रवीण शर्मा ने बताया कि खजराना स्थित नाहरशाह वली दरगाह पर उर्स के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने बेबी अनिका की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया। तीन दिनों में वहां अनिका के लिए 3 लाख रुपए से अधिक की राशि एकत्र की गई।
इस दौरान समाज के लोगों ने अनिका को लाड़-दुलार किया और दुआ की कि अल्लाह बेबी अनिका को जीवन को स्वस्थ रखे। अनिका शर्मा ने खुद सबसे मदद की अपील की। उधर, क्रेडाई पदाधिकारियों ने भी बेबी अनिका के लिए मदद प्रदान की। करीब 15 लाख रुपए एकत्र करके प्रदान किए जबकि इतनी ही राशि और देने का वादा किया है। इसके लिए भाजपा नेता अक्षत चौधरी, हिमांशु सोनी ने पहल की। अनिका के लिए और भी कई जगह कैंपेन चल रहा है।
माइक्रोमिट्टी ने भी दी मदद- माइक्रो मिट्टी कंपनी की ओर से भी अनिका को 5 लाख रुपए की मदद दी गई। कंपनी के फाउंडर मनोज धनोतीया ने चेक अनिका के पिता प्रवीण शर्मा को सौंपा। इसी तरह, संकल्प ग्रुप के मालिक पराग जैन एवं नवदीप खंडेलवाल ने 2 लाख की मदद प्रदान की।
बदनावर पहुंची अनिका
बेबी अनिका आज बदनावर, नागदा और कानवन पहुंची हैं जहां के कुछ लोगों ने उन्हें मदद के लिए आमंत्रित किया है। उनका कहना है कि वे अनिका के जीवन की रक्षा के लिए हरसंभव मदद देना चाहते हैं।
संबंधित समाचार

भोपाल में भारतीय बेटियों का विजयी आगाज:महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया को हराया, चीन-जापान ने भी मारी बाजी

इंदिरा गांधी से डरती थीं सोनिया गांधी, उन्हें ‘मां’ कहने में भी लगा वक्त:राजीव की मौत के बाद बदल गई पूरी जिंदगी

बजरंग दल की मदद से पुलिस ने पकड़ा जिस्मफरोशी का धंधा:चार युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली चार युवतियां; दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर पालतू कुत्ते ने किया हमला

न्यूज के नाम पर चार करोड़ की वसूली:तीन फर्जी कॉल सेंटर चलाती थीं सूर्यवंशी सिस्टर्स; 25 हजार सरपंच-सचिवों को किए फोन

सस्पेंड एएसपी पर लंबे समय मेहरबान रही सरकार:स्टिंग से नपे दीपक मिश्रा

ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा:जिसने उधार देकर मदद की, उसी के परिवार के लोगों का कत्ल

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार; पहली किस्त लेते ही दबोचा

पुलिसिंग की कसौटी पर इस अनुभाग के एसीपी अव्वल:अक्टूबर माह की रैंकिंग में इन्हें मिला दूसरा और तीसरा स्थान; कामकाज के आधार पर हुआ मूल्यांकन

अब घर बैठे बुला सकेंगे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर और बढ़ई:सरकार ने बनाया 'कॉल कारीगर' ऐप; ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान की सुविधा

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:लकड़ी से पिता के सिर और मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़:बिना परमिट दौड़ रही थीं स्कूल बसें; दो बसों सहित तीन वाहन जब्त

नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक:मामला बृजेश्वरी अपार्टमेंट सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी का

वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश:महिला मित्र को रास्ते से हटाने की साजिश; GPS से पीछा कर जंगल में उतारा मौत के घाट

ATS की बड़ी कार्रवाई:3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा; फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे रहने का संदेह

वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत:वैज्ञानिकों ने बनाई स्वदेशी वैक्सीन; केंद्रीय कृषि मंत्री बोले-बोले- मुर्गियों को बीमारी से बचाने के साथ इंसानों में संक्रमण का खतरा घटाने में मिलेगी मदद

भोपाल में हॉकी का महासंग्राम:6 देशों के मेहमान देखेंगे MP के गांवों का अनोखा हुनर

व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने कार के कांच फोड़े; मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीना

शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत:अब तक इतने स्थानों पर लगे इतने कैमरे; जनसहयोग से सुरक्षा पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत:PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव; अब खाते से मिलेगी 90% तक राशि

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:डिलीवरी देने पहुंचे थे; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दबोचा, लाखों का माल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!