हत्या के आरोपी को अपनी करतूत पर कोई पछतावा नहीं: मंदिर में प्रवेश पर रोक की रंजिश में संरक्षक को उतारा मौत के घाट; आठ महीनों से गहरी नाराजगी के चलते हुआ विवाद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के गुरूनानक कॉलोनी क्षेत्र में मंदिर परिसर के संरक्षक कैलाश मोदी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी मुकेश शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि मंदिर परिसर में प्रवेश और आवाजाही पर रोक लगाए जाने से वह पिछले आठ महीनों से गहरी नाराजगी और रंजिश पाल रहा था। इसी विवाद के चलते उसने कैलाश मोदी की हत्या कर दी।
अन्नपूर्णा थाना पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान मुकेश शर्मा ने अपने कृत्य पर किसी प्रकार का पछतावा नहीं जताया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मंदिर परिसर से दूर किए जाने के पीछे वह कैलाश मोदी को जिम्मेदार मानता था। उसके अनुसार कैलाश मोदी ने न केवल उसे मंदिर से दूर रखा, बल्कि उसके परिवार और भाइयों के मन में भी उसके प्रति नफरत पैदा कर दी थी।
40 वर्षों से मंदिर से जुड़ा था परिवार
पुलिस जांच में सामने आया है कि मुकेश शर्मा का परिवार पिछले लगभग चार दशकों से मंदिर परिसर की सफाई, देखरेख और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ा रहा है। आरोपी का कहना है कि उसके परिवार का मंदिर से पुराना संबंध रहा है, लेकिन उसे व्यक्तिगत रूप से मंदिर में आने-जाने और वहां रहने से रोक दिया गया था। इसी बात को लेकर वह लगातार मानसिक रूप से आक्रोशित था।
मंदिर के विकास में कैलाश मोदी का बड़ा योगदान
जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि कैलाश मोदी ने मंदिर के निर्माण, विकास और विस्तार में अपनी जीवनभर की बड़ी पूंजी लगाई थी। करीब 80 वर्ष पुराने इस मंदिर से क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है। मंदिर की व्यवस्थाओं और संरक्षण की जिम्मेदारी भी लंबे समय से कैलाश मोदी संभाल रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार कैलाश मोदी मंदिर परिसर की अनुशासन व्यवस्था को लेकर बेहद सजग रहते थे और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं करते थे।
श्रद्धालुओं को परेशान करने की मिल रही थी शिकायतें
पुलिस के मुताबिक जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि मुकेश शर्मा के खिलाफ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशान करने की शिकायतें मिलती रहती थीं। इसी कारण कैलाश मोदी उससे नाराज रहते थे।
बताया जा रहा है कि मंदिर प्रबंधन ने स्पष्ट निर्णय लिया था कि मुकेश के दो भाई और उनके परिवार मंदिर परिसर में रह सकते हैं, लेकिन मुकेश को वहां रहने या नियमित रूप से आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। इस फैसले के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ता गया।
परिवार ने भी बना ली थी दूरी
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मुकेश शर्मा अविवाहित है और नशे की लत के कारण उसके पारिवारिक संबंध भी खराब हो चुके थे। उसके भाई और अन्य परिजन उससे दूरी बनाए हुए थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार परिवार के कई सदस्य उससे किसी प्रकार का संपर्क नहीं रखना चाहते थे।
जिलाबदर की तैयारी भी चल रही थी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुकेश शर्मा के खिलाफ पूर्व में भी शिकायतें दर्ज थीं और उसके आचरण को देखते हुए प्रशासन उसकी जिलाबदर की कार्रवाई की तैयारी कर रहा था। उसका जिलाबदर नोटिस तैयार किया जा चुका था, लेकिन वह लगातार पुलिस की नजरों से बचता फिर रहा था, जिसके कारण नोटिस की तामील नहीं हो पाई।
फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस हत्या के पीछे की पूरी घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने के लिए विस्तृत जांच कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!