नगर निगम ने बहुमंजिला पार्किंग को रातोरात तोड़ डाला: करोड़ों रुपए खर्च कर पहले वाहन पार्किंग बनाई... अब तोड़ी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम ने यातायात को बेहतर बनाने व वाहन पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए एमजी रोड शिवजी मार्केट के सामने बहुमंजिला पार्किंग बनाई थी, लेकिन मेट्रो प्रोजेक्ट में बाधक बनने वाली इस बहुमंजिला वाहन पार्किंग को रातोंरात तोड़ दिया गया। इससे निगम अफसरों की बिना प्लानिंग के किए जाने वाले कामकाज का खुलासा हुआ। वहीं जनता के करोड़ों रुपए बेकार हो गए। अब यहां वाहन पार्किंग की समस्या बनेगी।
नगर निगम द्वारा शहर के यातायात को बेहतर बनाने और पार्किंग समस्या को दूर करने के लिए शहर में कई बहुमंजिला पार्किंग बनाई गई। इनमें शिवाजी मार्केट के सामने बनाई गई बहुमंजिला पार्किंग भी शामिल है, लेकिन मेट्रो प्रोजेक्ट में बाधक बनने वाली इस बहुमंजिला वाहन पार्किंग को रातोंरात तोड़ दिया गया।
सुबह जिसने भी देखा वह हैरान रह गया। इस बहुमंजिला पार्किंग को बनाने में निगम ने करोड़ों रुपए खर्च किए, लेकिन निगम अफसरों की लापरवाही और बिना प्लानिंग के बनाई गई यह बहुमंजिला वाहन पार्किंग अब मेट्रो प्रोजेक्ट में बाधक बन गई।
इसके चलते निगम ने भी इसे तोड़ने की अनुमति दे दी। इसके चलते इसे रातोंरात तोड़ दिया गया। ज्ञात रहे कि निगम के द्वारा टैक्स के रुप में वसूली गई राशि खर्च कर इस बहुमंजिला वाहन पार्किंग को बनाया गया। जो बेकार साबित हुआ।
निगम ने दी अनुमति
निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने बताया कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत इस जगह रेलवे स्टेशन बनाए जाने की योजना है। इसके चलते निगम से बहुमंजिला वाहन पार्किंग को हटाने की अनुमति लेकर इसे तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि यहां मेट्रो का प्रोजेक्ट लंबे समय से चल रहा है। इसमें बहुमंजिला वाहन पार्किंग बाधक बनने लगी थी। वाहन पार्किंग हटने के बाद मेट्रो प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ सकेगा।
परेशानी बढ़ी
निगम मुख्यालय के सामने स्थित शिवाजी मार्केट के अधिकतर व्यापारी बहुमंजिला वाहन पार्किंग में अपने वाहन खड़े करते थे। इसके अलावा लोकपरिवहन के लिए सडक़ो पर दौड़ने वाले छोटे वाहन भी इसी वाहन पार्किंग में खड़े होते थे।
इसके अलावा कई वाहन चालक अपने वाहन इस पार्किंग में खड़े कर राजबाड़ा सहित आसपास के क्षेत्र में घूमने जाते थे, लेकिन अब जब बहुमंजिला वाहन पार्किंग तोड़ी जा रही है तो लोगों की परेशानी बढ़ना तय है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!