कर्मचारी की पत्नी को छेड़ा था महाजन ने: मामला इंडो किड्स के संचालक का
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तिलक नगर संस्था का भवन हड़पकर बैठे इंडो किड्स के संचालक 67 वर्षीय राजेंद्र पिता नंदलाल महाजन ने करीब दो साल पहले अपने कर्मचारी की पत्नी से छेड़छाड़ की थी। जब पत्नी ने विरोध किया तो राजेंद्र महाजन ने उसे स्कूल से निकाल दिया था।
कर्मचारी करीब 18 वर्षों से स्कूल में काम कर रहा था और 15-21 तिलक नगर स्थित इंडो किड्स स्कूल में तमाम कामों की जिम्मेदारी संभाल रहा था। मूल रूप से अन्य जिले का रहवासी ये कर्मचारी स्कूल भवन के ही एक कमरे में रहता था।
उसकी पत्नी ने 30 अक्टूबर 2023 को तिलक नगर थाने में दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि स्कूल संचालक राजेंद्र पिता नंदलाल महाजन निवासी 58 बी बख्तावरराम नगर लगातार उसके पति के प्रतोाडि़त कर रहे हैं।
24-24 घंटे ड्यूटी करवाई जाती है और वेतन देने में आनाकानी की जाती है। कभी भी किसी महीने की पूरी तनख्वाह नहीं दी। उनसे 5 लाख रुपए लेना निकलते हैं लेकिन वो देने को राजी नहीं है।
कई दिनों से वे पति व मुझ पर दबाव बनाकर गंदी हरकतें कर रहे हैं। एक बार उन्होंने कंप्यूटर सीखाने के बहाने मुझसे बलात्कार की कोशिश की। मैंने विरोध किया तो धमकियां दी। इसके बाद में मैं गांव चली गई। जब गांव से लौटी तो मेरे कमरे में घुसने नहीं दिया जबकि पति अंदर ही थे।
उनके साथ बहस के बाद मैं मुश्किल से अपने कमरे में जा सकी। इसके बाद इंडो किड्स स्कूल के संचालक राजेंद्र महाजन ने उल्टे 5 लाख रुपए की लेनदारी हम पर डालकर पति पर दबाव डाला कि तेरी पत्नी को यहां से भगा दे। महाजन ने कुछ कागजों पर भी साइन करवा लिए। जब विरोध किया तो धमकाया। अभी कर्मचारी को स्कूल से उन्होंने भगा दिया है और वो अपने गांव लौट गया है।
फर्जी कागजातों से जमा रखा है कब्जा ... उल्लेखनीय है कि इंडोकिड्स स्कूल के संचालक राजेंद्र महाजन स्कूल के भवन पर जबरन कब्जा जमा रखा है। वर्ष 2012 में तत्कालीन तिलक नगर संस्था अध्यक्ष पं. भवानी कश्यप ने उनसे 5 साल का एग्रीमेंट किया था जिसके एवज में प्रतिवर्ष 1.30 लाख रुपए किराया दिया जाना था।
लेकिन वर्ष 2015 में पं. भवानी कश्यप के निधन के बाद राजेंद्र महाजन ने जालसाजी करते हुए 5 वर्ष बाद 2020 में पं. भवानी कश्यप के फर्जी साइन करके वर्ष 2012 से 2032 तक का फर्जी एग्रीमेंट तैयार कर लिया और अब वो भवन खाली नहीं कर रहा है।
संस्था के वर्तमान अध्यक्ष अविनाश पचौरी कई बार उसे नोटिस दे चुके हैं और उसके खिलाफ कोर्ट में केस भी लगा रखा है। लेकिन वो झूठ बोल, बहाने बनाकर भवन खाली नहीं कर रहा है। और तो और, उसने वर्ष 2017 के बाद से किराया भी नहीं दिया है।
नेताओं से नजदीकी दिखाता है महाजन
महाजन संस्था पदाधिकारियों और अन्य लोगों को डराने-धमकाने के लिए ेविधायक महेंद्र हाॢडया, क्षेत्रीय पार्षद राजेश उदावत, पूर्व पार्षद पति होलासराय सोनी के साथ फोटो दिखाता है और उनके नाम से धमकाता है। वो कहता है कि उदावत के साथ मुलाकातें होती रहती हैं।
खुद को जैन धर्म का अनुयायी बताकर वो सुबह दो घंटे और शाम को तीन घंटे पूजा करने की बात भी करता है लेकिन उसके काम कितने घटिया है, वो संस्था द्वारा उस पर की गई कार्रवाई और कर्मचारी की पत्नी द्वारा थाने में दिए गए आवेदन से साबित हो जाता है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!