एमपी के इन 6 जिलों में पंचायत उपचुनाव का ऐलान: इस दिन को होगा मतदान; इतनी सीटों पर होना है चुनाव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश के 6 जिलों में पंचायत के रिक्त 7 पदों पर उपचुनाव कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने खंडवा, खरगोन, उज्जैन, डिंडौरी, ग्वालियर और धार में जिला पंचायत सदस्य के एक, जनपद पंचायत सदस्य के एक और सरपंच के पांच पदों के लिए निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन पदों के लिए 4 दिसंबर को मतदान होगा।
12 नवंबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी दिनेश श्रीवास्तव के मुताबिक, चुनाव लड़ने के इच्छुक अभ्यर्थी 12 से 19 नवंबर तक नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। इसके बाद 20 नवंबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी।
अभ्यर्थियों को 23 नवंबर तक नाम वापस लेने का मौका मिलेगा। इसी दिन चुनाव चिह्न भी आवंटित किए जाएंगे।
सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, जरूरत पड़ने पर 4 दिसंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने के लिए संबंधित क्षेत्रों में निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाएं की जाएंगी।
8 दिसंबर को मतगणना, दो पदों के नतीजे उसी दिन
तीनों श्रेणियों के पदों की मतगणना 8 दिसंबर को सुबह 8 बजे से विकासखंड मुख्यालयों पर ईवीएम के माध्यम से होगी। सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य के चुनाव परिणाम मतगणना के दिन ही घोषित कर दिए जाएंगे।
वहीं जिला पंचायत सदस्य के पद का परिणाम 9 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे से घोषित किया जाएगा। उपचुनाव के ऐलान के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है।
संबंधित समाचार

MP के अस्पतालों में आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन 6 महीने से अटका:दिवाली पर परिवारों के सामने आर्थिक संकट; काम बंद कर आंदोलन की चेतावनी

मेडिकल कॉलेज को मिली नई PG सीटें:अब प्रदेश में पहले स्थान पर; अब इतनी हुई पोस्ट ग्रेजुएशन सीटों की संख्या, 13 सुपर स्पेशियलिटी सीटें भी उपलब्ध

मंत्रीजी का मीडिया से दूरी का सिलसिला धनतेरस पर भी रहा जारी:इस आशा से दुकान पहुंचे मीडियाकर्मियों के हाथ लगी निराशा; कुछ समय पहले ही मीडिया से किनारा करने की बात कही थी

इस मंदिर की अनोखी परंपरा:करोड़ों के नोटों और आभूषणों से सजा मां लक्ष्मी का दरबार; 24 CCTV कैमरे और चार सुरक्षा गार्ड तैनात

वीडियो देखिये, ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर पुलिस की सलाह:फर्जी डिस्काउंट ऑफर के जरिए ठगी कर सकते हैं साइबर अपराधी; वेबसाइट का URL जांचने के बाद ही करें खरीदारी, OTP, CVV और UPI PIN किसी से साझा न करें

बहन के प्रेम विवाह की नाराजगी में जीजा की हत्या:16 साल के साले ने चाकू से किए कई वार; दो साल पहले की थी शादी

वीडियो देखिये, स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को बड़ी सौगात:मुख्यमंत्री बोले-बोले- अब ग्रामीण अपने मकान के दस्तावेजों के आधार पर बैंक से ले सकेंगे ऋण; लाखों की संपत्ति को मिलेगा कानूनी अधिकार

वीडियो देखिये, धनतेरस पर मुख्यमंत्री ने की भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना:प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना; बोले- सबसे बड़ा धन निरोगी काया

इंदौर में बुर्ज खलीफा की तर्ज पर सजा घर:रोशनी में दिखे भगवान राम-सीता और डिजिटल आतिशबाजी; पांच दिनों तक दिखेंगी अलग-अलग धार्मिक थीम

सौंदर्य, प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर शहर की बेटी ने किया कमाल:दो अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जीते खिताब

भीषण ट्रक हादसे की शिकार छात्रा के हाथ की सातवीं सर्जरी:इतने घंटे चला ऑपरेशन; पैर की नस हाथ में लगाकर डॉक्टरों ने बचाया

ड्यूटी खत्म कर घर पहुंचे हेड कॉन्स्टेबल की अचानक मौत:सीने में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत; अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

पुलिस और अपराधियों के बीच 20 मिनट तक मुठभेड़:24 राउंड फायरिंग; जवाबी कार्रवाई में तीनों की मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो संदिग्ध मिठाई जब्त; लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; इतना माल जब्त

रांग साइड बाइक चलाना और मोबाइल पर बात करना पड़ा महंगा:यातायात पुलिस की सख्ती; शिकायतों के आधार पर की कार्रवाई;

कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा:नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत; 6 घंटे चले रेस्क्यू के बाद मिले शव

ठगी से परेशान रैपिडो ड्राइवर ने दी जान:थाने में खाया जहर; मौत से पहले वीडियो में किया चौकाने वाला खुलासा

प्रकाश के त्योहार को अंधकार में न बदलें:पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी; हादसा होने पर तत्काल अपनाएं प्राथमिक उपचार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई:प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए; सीएम बोले-दीपावली के पहले मिली जीत उत्साह बढ़ाने वाली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!