जमीन से 20 मीटर नीचे दौड़ेगी मेट्रो: 1000 टन की TBM एक महीने बाद शुरू करेगी खुदाई; रोज बनाएगी 20 मीटर सुरंग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में मेट्रो के अंडरग्राउंड कॉरिडोर के निर्माण की बड़ी तैयारी शुरू हो गई है। थाईलैंड से आई करीब 1000 टन वजनी टनल बोरिंग मशीन (TBM) को असेंबल किया जा रहा है।
करीब एक महीने बाद इसे जमीन से लगभग 20 मीटर नीचे उतारकर सुरंग की खुदाई शुरू की जाएगी। मशीन 24 घंटे काम करते हुए प्रतिदिन करीब 20 मीटर तक सुरंग तैयार कर सकेगी।
एयरपोर्ट से शुरू होगी पहली सुरंग
असेंबलिंग पूरी होने के बाद पहली TBM एयरपोर्ट क्षेत्र से कालानी नगर की ओर खुदाई शुरू करेगी। इंदौर मेट्रो का करीब 12 किलोमीटर हिस्सा अंडरग्राउंड प्रस्तावित है। पूरे भूमिगत कॉरिडोर का निर्माण पूरा होने में करीब चार से पांच साल लगने का अनुमान है।
एयरपोर्ट क्षेत्र में आबादी अपेक्षाकृत कम होने के कारण यहां से काम शुरू करना निर्माण की दृष्टि से सुविधाजनक माना जा रहा है। इसी क्षेत्र में भूमिगत मेट्रो स्टेशन का निर्माण भी किया जा रहा है।
खुदाई के साथ बनाती जाएगी कंक्रीट की सुरंग
TBM की खासियत यह है कि मशीन सिर्फ मिट्टी और चट्टान काटकर रास्ता नहीं बनाएगी, बल्कि खुदाई के साथ ही प्री-कास्ट कंक्रीट सेगमेंट जोड़कर सुरंग की मजबूत दीवार भी तैयार करती जाएगी।
मशीन जितनी आगे बढ़ेगी, उसके पीछे उतनी ही लंबाई में पक्की गोलाकार सुरंग तैयार होती जाएगी। इससे मिट्टी धंसने का खतरा कम होता है और निर्माण की गति भी तेज रहती है।
साढ़े 6 मीटर का कटर हेड काटेगा मिट्टी-चट्टान
TBM के सबसे आगे करीब 6.5 मीटर व्यास का गोलाकार कटर हेड लगा है। इसमें लगे मजबूत स्टील कटर लगातार घूमते हुए जमीन के भीतर मिट्टी और चट्टानों को काटेंगे।
खुदाई से निकलने वाला मलबा मशीन के अंदर मौजूद कन्वेयर सिस्टम के जरिए पीछे भेजकर बाहर निकाला जाएगा। मशीन के भीतर ही हाइड्रोलिक, मैकेनिकल, मोटर और गियर सिस्टम एक साथ काम करेंगे।
दो सुरंगों में चलेगी मेट्रो
अंडरग्राउंड कॉरिडोर के लिए दो समानांतर सुरंगें बनाई जाएंगी। एक सुरंग से मेट्रो एक दिशा में जाएगी और दूसरी सुरंग से विपरीत दिशा में लौटेगी। दोनों सुरंगों के निर्माण में TBM का इस्तेमाल किया जाएगा।
11 ट्रॉलों से इंदौर पहुंचे मशीन के पुर्जे
विशाल आकार के कारण TBM को एक साथ इंदौर लाना संभव नहीं था। इसके अधिकांश हिस्सों को अलग-अलग कर 11 ट्रॉलों के जरिए इंदौर पहुंचाया गया है। अब इन पुर्जों को जोड़कर पूरी मशीन तैयार की जा रही है।
इंदौर मेट्रो का करीब 17.5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर लगभग तैयार होने के बाद अब परियोजना का फोकस अंडरग्राउंड सेक्शन पर है। TBM के जमीन में उतरने के साथ ही शहर में भूमिगत मेट्रो निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण चरण शुरू हो जाएगा।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:हजारों मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी; खाते में पहुंची राशि, मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से सौंपी चाबी

बड़ा हादसा:बरसाती नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, मृतकों में 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!