गीत और नाटक से गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश: पलासिया चौराहा पर ट्रैफिक का महाकुंभ
KHULASA FIRST
संवाददाता

एयरहोस्टेस ट्रेनी से लेकर मिमिक्री आर्टिस्ट तक उतरे मैदान में, हेलमेट और ट्रैफिक नियमों पर खास फोकस
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूकता अब नए अंदाज में दिख रही है। पलासिया चौराहा पर मंगलवार को ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां पुलिस ने गीत, नुक्कड़ नाटक और मिमिक्री के जरिये लोगों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर राजेश कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा गीतों और नुक्कड़ नाटकों के जरिये लोगों को ट्रैफिक नियमों का महत्व बताया गया। मिमिक्री आर्टिस्ट दीपक नीमा ने विभिन्न कलाकारों की आवाज में सड़क सुरक्षा का संदेश देकर लोगों का ध्यान खींचा।
वहीं एयरहोस्टेस की ट्रेनिंग ले रही छात्राओं ने आकर्षक अंदाज में लोगों से हेलमेट पहनने और नियमों का पालन करने की अपील की। इस मौके पर ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने में योगदान देने वाले नागरिकों और संस्थाओं को सम्मानित भी किया गया।
पुलिस कमिश्नर ने कहा सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि इसमें आमजन की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया जागरूकता बढ़ने के कारण ही शहर में सड़क सुरक्षा अभियान को लगातार सफलता मिल रही है और लोग अब नियमों के प्रति अधिक सजग हो रहे हैं।
हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें अभियान जारी- इधर, ट्रैफिक पुलिस का हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें अभियान भी लगातार जारी है। अब तक 30 कार्यक्रमों के जरिये 4220 से अधिक हेलमेट जरूरतमंदों को वितरित किए जा चुके हैं।
पलासिया चौराहा पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भी पुलिस ने उन वाहन चालकों को हेलमेट दिए, जिनके पास जरूरी दस्तावेज थे, लेकिन हेलमेट नहीं था।
वहीं नियम तोड़ने वालों का चालान कर उन्हें सुरक्षा का महत्व समझाते हुए हेलमेट पहनने की सलाह दी गई। नियम पाल करने वाले वाहन चालकों को मौके पर सम्मानित भी किया गया, ताकि अन्य लोग प्रेरित हों।
ट्रैफिक प्रहरी बनकर संभाल रहे चौराहे, अब तक 3620 नागरिक जुड़े
इंदौर में ट्रैफिक प्रहरी अभियान भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अब तक 3620 से ज्यादा नागरिक इस मुहिम से जुड़ चुके हैं और विभिन्न चौराहों पर यातायात व्यवस्था संभालने में पुलिस की मदद कर रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान बेहतर काम करने वाले ट्रैफिक प्रहरियों को शील्ड और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस कमिश्नर ने कहा कोई भी नागरिक क्यूआर कोड स्कैन कर इस अभियान से जुड़ सकता है और अपनी सुविधा अनुसार समय देकर शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने में योगदान दे सकता है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!