जमीन के सौदों में भूमाफियाओं की जादूगरी: सरकारी जमीन बेच रहे; निगम अफसर मौन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सिरपुर क्षेत्र में सरकारी जमीन पर भूमाफिया खुलेआम सौदे कर रहा है। इसके साथ ही खरीदी करने वालों को बैंक से कर्ज दिलाकर उनके मकानों का निर्माण भी शुरू करा दिया है।
जमीन के इस खेल में निगम अफसरों की मिलीभगत होने से इस भूमाफिया के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है, जिससे भूमाफिया के हौसले बढ़े हुए हैं।
निगम अफसरों की लापरवाही से जमीन के जादूगरों ने सिरपुर तालाब किनारे की सरकारी जमीन के बड़े पैमाने पर सौदे कर दिए। जमीन के सौदे करने वालों को बैंक से कर्ज दिलाकर उनको मकान बनाने में भी मदद की जा रही है।
इससे जमीन पर कब्जा होने के बाद निगम कार्रवाई भी होना मुश्किल हो जाता है। सिरपुर तालाब किनारे कई अवैध कॉलोनियों की बसाहट हो गई है। इनमें विदुर नगर, प्रजापत नगर, गुरुशंकर नगर आदि शामिल हैं।
निर्माणाधीन मकान पर चल सकता है बुलडोजर... मौजूदा में विदुर नगर कॉलोनी बसाने वाला भूमाफिया राजकुमार खतूरिया और आशीष पोरवाल मिलीभगत कर झूलेलाल संस्था की जमीन के सौदे कर रहे हैं। वहीं संस्था की जमीन से सटी सरकारी जमीन पर भी प्लॉट के सौदे किए जा रहे है।
दोनों भूमाफियाओं की मिलीभगत से कई परिवार वहां जमीन खरीदकर अपने आशियाने का निर्माण करा रहे हैं, जबकि हकीकत में सरकारी जमीन होने से कभी भी वहां निगम व प्रशासन की कार्रवाई होने पर निर्माणाधीन मकान पर बुलडोजर चलने का खतरा है।
हाल ही में निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने सरकारी जमीन पर बोर्ड लगाने के निर्देश दिए, लेकिन निगम अफसरों ने बोर्ड ऐसे लगाए कि जमीन खरीदने वालों को वह दिखते ही नहीं हैं। इसका फायदा उठाकर भूमाफिया सरकारी जमीन के सौदे कर कमाई कर रहे हैं।
एनजीटी के आदेश... सिरपुर तालाब रामसर साइट बनने के बाद सुर्खियों में आ गया है। इसके चलते एनजीटी ने निगमायुक्त व कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि सिरपुर तालाब केचमेंट एरिया में किए गए अतिक्रमण को हटाया जाए।
इसके बाद निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने दौरा कर अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी निगम अफसरों ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे निगम अफसरों की भूमाफिया से मिलीभगत की चर्चा तेज हो गई है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!