कब्जा कर मोटी कमाई की हवस है इस्लाम की: खजराना क्षेत्र में कहीं भी जमीन पर अवैध निर्माण कर किराए पर दे देता है इस्लाम पटेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना क्षेत्र में भूमाफिया इस्लाम पटेल द्वारा जमीन पर कब्जे कर अवैध कमाई खाने की हवस इतनी बढ़ चुकी है कि वह हिंसक हो गया है। कहीं भी जमीन दिखने पर वह और उसके गुर्गे कब्जा कर अवैध निर्माण खड़ा कर किराए पर देकर अवैध कमाई शुरू कर देते हैं।
पैसों की इस हवस में केवल इस्लाम ही नहीं, उसका परिवार भी हिंसा करने में पीछे नहीं है। मूल मालिक द्वारा अपनी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे का विरोध करने पर इस्लाम का परिवार व उसके गुर्गे मारपीट कर धमकाते हैं।
ताजा मामला खजराना क्षेत्र में ही इस्लाम व उसके गुर्गों द्वारा रशीद पटेल की जमीन पर कब्जा कर उस पर 15 दुकानें बनाकर किराए पर दे दिए जाने का है, जिसका लाखों रुपए प्रतिमाह किराया वह डकार रहा है।
पीड़ित रशीद जब मामले की शिकायत लेकर डीसीपी के पास पहुंचा तो उन्होंने दुकानदारों को पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन इस्लाम का खौफ इतना है कि किसी भी दुकानदार ने उसके खिलाफ मुंह नहीं खोला। कुछेक ने जवाब दिए भी तो गोलमोल, जिसके चलते पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी।
बेटा इरफान करता है अफसरों से सेटिंग
इस्लाम का बड़ा बेटा इरफान उससे दो कदम आगे है। वह अधिकारियों से सेटिंग कर कार्रवाई रुकवाता है। पीड़ित रशीद के मुताबिक जब वह अपनी जमीन पर जाता है तो इरफान और उसके गुर्गे खुलेआम धमकी देते हैं कि इधर आया तो जान से हाथ धो बैठेगा।
एक-दो बार तो इरफान और उसके गुर्गों ने मारपीट भी की। रशीद का कहना है मामले को लेकर जब भी पुलिस अधिकारी से मिलो तो जांच चल रही है, कहकर टाल देते हैं। पुलिस, प्रशासन बेबस नजर आ रहा है।
हाई कोर्ट का आदेश भी नहीं मान रहा इस्लाम
खास बात ये कि इन दुकानों के एग्रीमेंट इस्लाम के भतीजे यूसुफ ने कराए, जिनमें उसने इन दुकानदारों को जमीन का मालिक बताया। मामले में जब पुलिस कोई कार्रवाई नहीं सकी तो रशीद पटेल ने कोर्ट की शरण ली, जहां से आदेश हुआ कि जमीन रशीद पटेल की है और इस पर इस्लाम पटेल वाघेला कोई दखल न दे।
कोर्ट ने रशीद के पक्ष में स्टे देते हुए कब्जा उनका ही माना था, लेकिन इस्लाम ने जमीन से कब्जा नहीं हटाया और हर महीने लाखों रुपए किराया डकार रहा है।
दुकानदारों से भी मारपीट करता है इस्लाम
इस्लाम वाघेला पटेल ने जिन्हें दुकानें किराए पर दी हैं, उनसे भी मारपीट कर धमकाता है। वह और उसके गुर्गे किराए के अलावा दुकानदारों से अन्य तरह की वसूली करते हैं। इनकार करने पर मारपीट की जाती है।
आए दिन होने वाली मारपीट और झगड़े से परेशान होकर कई दुकानदार दुकान खाली करने की कोशिश कर चुके, लेकिन इस्लाम उन्हें जाने नहीं देता। उसके गुर्गे दुकान में रखे सामान पर कब्जा कर दुकानदार को डरा-धमकाकर दुकान चालू रखने की धमकी देते हैं।
इसके चलते दुकानदार इतने डरे हुए हैं कि उसके खिलाफ मुंह नहीं खोल पा रहे। जांच के लिए कभी पुलिस जवान पहुंचते भी हैं तो दुकानदारों से बयान लेने के दौरान इस्लाम के गुर्गे आकर खड़े हो जाते हैं और सही बात नहीं बताने देते।
उसके खौफ के चलते कोई भी दुकानदार किराया एग्रीमेंट नहीं दे रहा, जिससे पुलिस को जांच में दिक्कत आ रही है। ये भी खबर है कि इस्लाम पटेल प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री से अपनी नजदीकी बताते हुए उनके नाम से धमकाता है।
संबंधित समाचार

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!