खबर
Top News

NEET परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झांसा: ऑनलाइन ठगी करने वाला लॉ छात्र गिरफ्तार; छात्रों को फर्जी लिंक के जरिए अपने जाल में फंसाता था

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 जून 2026, 11:40 am
शेयर करें:
NEET परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झांसा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने NEET परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झांसा देकर छात्रों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक लॉ छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक पोस्ट डालकर छात्रों को फर्जी लिंक के जरिए अपने जाल में फंसाता था और उनसे ऑनलाइन भुगतान वसूलता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की है।

कोटा पुलिस की सूचना पर हुआ खुलासा
क्राइम ब्रांच के अनुसार आरोपी की पहचान अक्षय मालवीय के रूप में हुई है, जो लसूड़िया क्षेत्र के आंगन शक्करखेड़ी का निवासी है और इंदौर लॉ कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र है। मामले का खुलासा तब हुआ जब कोटा पुलिस ने आरोपी की गतिविधियों को लेकर इंदौर पुलिस को ई-मेल के माध्यम से सूचना भेजी। इसके बाद टीआई नीरज मेढ़ा के नेतृत्व में एसआईटी ने जांच शुरू कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इंस्टाग्राम पर वायरल करता था फर्जी पोस्ट
जांच में सामने आया है कि आरोपी NEET परीक्षा से पहले इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी पोस्ट साझा करता था। इन पोस्टों में दावा किया जाता था कि उसके पास परीक्षा का प्रश्नपत्र या विशेष अध्ययन सामग्री उपलब्ध है। पोस्ट देखने के बाद छात्र उसकी प्रोफाइल में दिए गए लिंक पर पहुंचते थे।

आरोपी लिंक को इस तरह डिजाइन करता था कि सामग्री देखने के लिए पहले ऑनलाइन भुगतान करना अनिवार्य हो। भुगतान होने के बाद छात्रों को पुरानी या अप्रासंगिक सामग्री भेज दी जाती थी, जिसे नए प्रश्नपत्र के रूप में प्रस्तुत किया जाता था।

30 से अधिक छात्रों से वसूली रकम
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने यूपीआई और अन्य डिजिटल भुगतान माध्यमों के जरिए करीब 30 से 35 छात्रों से पैसे प्राप्त किए। पुलिस को आशंका है कि पीड़ितों की संख्या इससे अधिक भी हो सकती है। जांच एजेंसियां आरोपी के बैंक खातों और डिजिटल लेन-देन का रिकॉर्ड खंगाल रही हैं।

पुराने पेपर को एडिट कर करता था प्रचार
क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार आरोपी पहले से उपलब्ध प्रश्नपत्रों और अध्ययन सामग्री को एडिट कर उन्हें नए पेपर के रूप में प्रचारित करता था। छात्रों को विश्वास दिलाने के लिए वह आकर्षक पोस्ट और भ्रामक दावे करता था, जिससे कई अभ्यर्थी उसके झांसे में आ जाते थे।

पहले भी साइबर पुलिस के रडार पर था
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि NEET परीक्षा रद्द होने की चर्चाओं के दौरान भी आरोपी ने सोशल मीडिया पर इसी प्रकार की भ्रामक सामग्री प्रसारित की थी। इसी वजह से वह पहले से साइबर पुलिस की निगरानी में था।

नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस
क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी अकेले काम कर रहा था या उसके साथ अन्य लोग भी जुड़े हुए थे। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कुल कितने छात्रों से रकम वसूली गई और ठगी की राशि कितनी है।

अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों की जांच के बाद मामले में और खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स, बैंकिंग ट्रांजेक्शन तथा संपर्कों की जांच की जा रही है।


संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 2 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 3 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 3 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 3 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 3 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 4 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 4 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 4 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 4 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 4 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 4 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 4 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 4 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 4 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 4 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 4 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 4 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 4 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 4 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!