खबर
Top News

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान: नाना पाटेकर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अक्टूबर 2026, 1:37 pm
शेयर करें:
आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान

आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने

राजकुमार जैन स्वतंत्र लेखक, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कला की दुनिया में कई कलाकार आते हैं जो किरदारों को जीते हैं, लेकिन कुछ विरले ऐसे होते हैं जो किरदारों की खाल खींचकर उसमें समाज का नंगा सच भर कर दर्शकों की अंतरात्मा को झकझोर देते हैं।

8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा में 75 वर्ष की उम्र में ह्रदयाघात से हुआ नाना पाटेकर (विश्वनाथ गजानन पाटेकर) का आकस्मिक देहावसान भारतीय सांस्कृतिक चेतना पर एक गहरा आघात है। वे केवल सिनेमाई पर्दे के अभिनेता नहीं थे, आम आदमी के भीतर दबे आक्रोश, तड़प और जमीनी सरोकार की एक जीती-जागती आवाज थे।

उनके महाप्रयाण से अभिनय के उस विरल स्कूल का पर्दा गिर गया है, जहां अदाकारी किसी सजे-धजाए फॉर्मूले या मीठी मुस्कानों से नहीं, बल्कि जिंदगी की खुरदुरी हकीकत और सीने में सुलगती आग से पैदा होती थी।

1 जनवरी 1951 को मुरुड-जंजीरा के एक सामान्य परिवार में जन्मे नाना का बचपन अभावों की सबसे कठिन भट्ठी में तपा था। तेरह वर्ष की उम्र में ही परिवार का आर्थिक संबल बनने के लिए उन्होंने सड़कों पर जेबरा क्रॉसिंग और सिनेमा पोस्टरों को रंगने का काम किया।

मुंबई के जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स से शिक्षा लेते हुए उन्होंने भूख, तिरस्कार और सामाजिक विषमता को बहुत नजदीक से झेला। यही वजह रही कि जब वे मराठी रंगमंच से होते हुए 1978 में मुजफ्फर अली की फिल्म ‘गमन’ के जरिए रुपहले पर्दे पर आए, तो उनके भीतर का गुस्सा बनावटी नहीं था। ‘अंकुश’ और ‘प्रतिघात’ जैसी फिल्मों में उन्होंने व्यवस्था के खिलाफ सड़क पर खड़े आम नौजवान की हताशा को अपनी आंखों और कड़कती आवाज से अमर कर दिया।

विधु विनोद चोपड़ा की ‘परिंदा’ में विक्षिप्त अन्ना सेठ का किरदार हो या ‘प्रहार’ का वह कठोर फौजी जो खुद समाज की सड़ांध से लड़ने उतर पड़ता है, नाना ने हर बार अभिनय के स्थापित मानकों को तोड़ा।

1994 की ‘क्रांतिवीर’ में हिन्दू और मुसलमान के खून को हाथों पर मिलाकर पूछा गया उनका तीखा सवाल आज भी भारतीय जनमानस के कानों में गूंजता है। वहीं ‘खामोशी’ के मूक-बधिर पिता और मराठी फिल्म ‘नटसम्राट’ के टूटते हुए रंगकर्मी गणपत बेलवलकर के रूप में उन्होंने यह सिद्ध किया कि वे केवल दहाड़ना ही नहीं जानते, बल्कि आंसुओं को मौन में बदलकर सीने पर पत्थर रख देना भी उनकी कला का हिस्सा था।

दीपा मेहता की चर्चित फिल्म ‘द क्लाउड डोर’ में उनके सशक्त अभिनय को विदेशी समीक्षकों ने सराहा, वहीं कान्स और मॉन्ट्रियल जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में उनकी यथार्थवादी फिल्मों ने भारतीय सिनेमा का मान बढ़ाया।

‘द जंगल बुक’ के हिंदी रूपांतरण में शेर खान के किरदार को दी गई उनकी गूंजती आवाज को वैश्विक स्तर पर सराहना मिली। विदेशी फिल्म समीक्षकों ने अक्सर उनकी तुलना हॉलीवुड के अल् पचीनो और रॉबर्ट डी नीरो से की, क्योंकि नाना में भी बिना संवाद बोले केवल आंखों और चेहरे के तनाव से दृश्य में भय और ऊर्जा भरने की वही दुर्लभ क्षमता थी।

विवादों से भी उनका गहरा नाता रहा। उनका बेहद मुखर, बेबाक और कभी-कभी उग्र और समझौता विहीन स्वभाव कई बार उनके सह-कलाकारों व निर्देशकों के साथ टकराव का कारण बना।

‘मी टू’ आंदोलन के दौरान लगे आरोपों ने उन्हें विवादों के भंवर में ला खड़ा किया, जहां लंबी पुलिस जांच के बाद क्लोजर रिपोर्ट दाखिल हुई, लेकिन इस दौर ने उनके सार्वजनिक जीवन पर एक अमिट छाया छोड़ी।

हाल के वर्षों में एक प्रशंसक के साथ हुई घटना के वायरल होने पर भी उन्हें तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा। वे कभी किसी देवता की तरह निर्दोष होने का दावा नहीं करते थे, वे अपनी तमाम मानवीय कमजोरियों, तल्खी और आवेगों के साथ बिल्कुल खुले थे।

किंतु नाना पाटेकर केवल पर्दे के नायक नहीं थे। उनका सबसे विराट रूप ‘नाम फाउंडेशन’ के माध्यम से सामने आया। महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा में जब किसान सूखे की मार से टूटकर आत्महत्या कर रहे थे, तब नाना ने धूप में उतरकर नदियों को गहरा करवाया, चेकडैम बनवाए और सैकड़ों पीड़ित किसान परिवारों को सीधे आर्थिक सहारा दिया। खड़कवासला के सादे फार्महाउस पर मिट्टी से जुड़े रहकर उन्होंने यह सिखाया कि प्रसिद्धि की चकाचौंध में रहकर भी जमीन का कर्ज कैसे चुकाया जाता है।

उनके जाने से सिनेमा ने अपने सबसे प्रखर विद्रोही किरदार को खो दिया है और देश के अन्नदाता ने अपने सबसे सच्चे पहरेदार को। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमिताभ बच्चन और कला जगत के दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए इसे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

नाना पाटेकर चले गए हैं, लेकिन व्यवस्था को ललकारती उनकी कड़क आवाज में, उनकी खामोशी और मानवीय करुणा से भरे अमर संवाद ‘खून का रंग अलग नहीं होता।‘ के रूप में हमेशा जीवित रहेंगे समाज और कला के इस अप्रतिम सिपाही को भावभीनी श्रद्धांजलि।

संबंधित समाचार

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी
Top News

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

5 minutes ago
‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद
Top News

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

6 minutes ago
कम बारिश से जलसंकट की चिंता
Top News

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

14 minutes ago
बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता
Top News

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

16 minutes ago
सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक
Top News

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

22 minutes ago
पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल
Top News

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

about 1 hour ago
पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला
Top News

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

about 1 hour ago
छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां
Top News

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

about 1 hour ago
बस ने बाइक सवारों को कुचला
Top News

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद

about 1 hour ago
अपना घर गंदा न करें
Indore

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत

about 1 hour ago
फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा
Top News

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

about 2 hours ago
मैच से पहले होटल महंगे
Top News

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

about 2 hours ago
हड़ताल पर नया मोड़
Top News

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

about 2 hours ago
प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद
Top News

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

about 2 hours ago
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन
Top News

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

about 2 hours ago
ट्रिप पर गया युवक लापता
Top News

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल
Top News

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

about 3 hours ago
इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 20 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!