मेले की खुशियां बदलीं हादसे में: बछड़े को बचाने में पेड़ से टकराई बस; सात यात्री घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नर्मदापुरम।
पचमढ़ी नागद्वारी मेले से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही एक बस मंगलवार को हादसे का शिकार हो गई। पिपरिया के रिछेड़ा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ से जा टकराई। हादसे में बस में सवार 7 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें एक महिला को गंभीर चोट आने पर सिर में 12 टांके लगाने पड़े।
जानकारी के अनुसार, गुजरात पासिंग बस (जीजे 18एएक्स 2924) करीब 35 श्रद्धालुओं को लेकर पचमढ़ी नागद्वारी मेले से लौट रही थी। इसी दौरान रिछेड़ा मुख्य मार्ग पर अचानक सड़क पर गाय का बछड़ा आ गया।
बछड़े को बचाने में चालक ने खोया नियंत्रण
बस में सवार यात्रियों के मुताबिक, चालक ने बछड़े को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सीधे सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए पिपरिया के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
महिला के सिर में गंभीर चोट, 12 टांके लगे
हादसे में खंडवा जिले के बिलखेड़ी निवासी 28 वर्षीय अंजलि के सिर में गंभीर चोट आई है। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसके सिर में करीब 12 टांके लगाए। वहीं अन्य 6 घायलों को मामूली चोटें आई हैं।
थाना प्रभारी मदन पवार और डॉक्टर राजकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है।
ये श्रद्धालु हुए घायल
हादसे में घायल श्रद्धालुओं में रोशन यादव (23), बाबूलाल (32), शंकर लाल गोहिया (65), अंजलि (28), कृष्ण लाल (24), गजानंद (49) और जगदीश (48) शामिल हैं।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह बछड़े को बचाने के दौरान बस का अनियंत्रित होना सामने आया है।
संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!