जिहादी दरगाह ले जाकर बोला- मैं अनस हूं, केस दर्ज
Khulasa First
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र में हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने और विरोध करने पर दुष्कर्म व मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले खुद को हिंदू बताकर दोस्ती की, फिर दरगाह ले जाकर अपने असली नाम और धर्म का खुलासा किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
लसूड़िया पुलिस के अनुसार थाना अंतर्गत एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाली 22 वर्षीय हिंदू युवती की शिकायत पर आरोपी अनस उर्फ अश्विन पिता नईम बेग निवासी ताज नगर झलारिया रोड, इंदौर के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकी और धर्म परिवर्तन के दबाव से जुड़ी धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया वह अपनी मां और भाई के साथ रहती है। करीब एक वर्ष पहले उसकी पहचान अश्विन नाम के युवक से हुई थी।
फोन पर बातचीत होती रही, लेकिन वह कभी उसके साथ घूमने नहीं गई। 7 दिसंबर 2025 को आरोपी ने उसे स्टार चौराहे पर मिलने बुलाया और मामा-भानजे की दरगाह ले गया। वहीं उसने खुलासा किया कि वह हिंदू नहीं, बल्कि मुस्लिम है और उसका असली नाम अनस है। आरोपी ने निकाह की बात कही। लव जिहादी आरोपी अनस द्वारा धोखाधड़ी करने पर युवती ने शादी से इंकार कर दिया और घर लौट आई।
किसी को बताया तो जान से खत्म कर दूंगा- पीड़िता के अनुसार 12 दिसंबर की रात करीब 10.30 बजे आरोपी ने दोबारा स्टार चौराहे पर बुलाया। बातचीत के बहाने वह उसे स्कीम नंबर-78 स्थित एक कमरे में ले गया, जहां कोई मौजूद नहीं था। वहां आरोपी ने पहले भावनात्मक बातें की, फिर उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगा।
युवती के विरोध करने और वहां से जाने की बात कहने पर आरोपी ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए, मारपीट की और धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से खत्म कर देगा। किसी तरह जान बचाकर युवती वहां से निकली और घर पहुंचकर पूरी घटना मां को बताई।
इसके बाद मां के साथ वह हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के साथ लसूड़िया थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। लसूड़िया पुलिस ने आरोपी अनस को हिरासत में ले लिया है।
पूछताछ के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन से अन्य लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें और चाकू की फोटो भी मिली हैं। पुलिस इन सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।
युवती को अश्विन नाम बताकर की थी दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन का बनाने लगा दबाव, मना करने करने पर दुष्कर्म और मारपीट भी की
संगठन ने पकड़कर की जमकर खातिरदारी
हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक राजकुमार टेटवाल ने बताया लव जिहादी आरोपी अनस उर्फ अश्विन पिता नईम बैग लंबे समय से हिंदू बच्ची को प्रताड़ित कर रहा था। आरोपी उसका धर्म परिवर्तन करवाकर निकाह करने की तैयारी में था। लेकिन लड़की की जागरूकता के चलते वह सफल नहीं हो सका।
इस बीच संगठन को सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं ने पकड़कर उसकी जमकर खातिरदारी की। इस दौरान जिला सह संयोजक पंकज खंडेलवाल सहित पीयूष गांधी, नीरज दुबे, अर्पित ठक्कर, शक्ति चौहान, कुशाल शिंदे, तरुण भांड, विशु वर्मा, मुकेश गुर्जर, सुमित जाटव, आकाश पाल, सोनू धाकड़ तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!