ईरान-इजराइल तनाव का असर: चाय-पोहे की दुकानें बंद होने के कगार पर; शादी के सीजन पर भी संकट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब इंदौर के खान-पान कारोबार पर भी दिखने लगा है। तेल कंपनियों ने फिलहाल कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी पर रोक लगा दी है।
खान-पान कारोबारियों पर सीधा असर
इसका सीधा असर शहर में रोज सप्लाई होने वाले करीब 3000 से 3200 कमर्शियल सिलेंडरों पर पड़ेगा। इस फैसले से इंदौर के करीब 8 हजार से ज्यादा होटल, रेस्टोरेंट, केटरर्स और छोटे खान-पान कारोबारियों की बुकिंग प्रभावित होगी।
छोटे होटल से लेकर बड़े रेस्टोरेंट तक संकट
खान-पान कारोबारियों का कहना है कि अगर जल्द सप्लाई शुरू नहीं हुई तो चाय-पोहे की दुकानों से लेकर बड़े रेस्टोरेंट तक एक-दो दिन में बंद होने की नौबत आ सकती है। इसी महीने से शादी का सीजन भी शुरू हो रहा है। शहर में 1000 से 1200 शादियां तय हैं, जिन पर भी गैस की कमी का असर पड़ सकता है।
2500 लोगों के आयोजन में लगते हैं 40 सिलेंडर
कैटरर नीरकांत समदानी के मुताबिक बड़े आयोजनों में गैस की खपत बहुत ज्यादा होती है।2500 लोगों के कार्यक्रम में करीब 40 सिलेंडर लगते हैं। स्टॉल कम करने पर भी 14-15 सिलेंडर की जरूरत पड़ती है। उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार चाहे तो कीमत बढ़ा दे या लिमिट तय कर दे, लेकिन सप्लाई बंद नहीं होनी चाहिए।
हजारों कारोबारियों पर असर
करीब 400 केटरर्स, 100 होटल 250 से ज्यादा बड़े रेस्टोरेंट, लगभग 12 हजार छोटे-बड़े खान-पान कारोबारी इनके अलावा करीब 2000 छोटे-बड़े उद्योग भी प्रभावित हो सकते हैं, जिनमें फेब्रिकेशन, ऑटोमोबाइल और वेल्डिंग से जुड़े व्यवसाय शामिल हैं।
घरेलू गैस पर फिलहाल असर नहीं
प्रशासन के अनुसार घरेलू एलपीजी की सप्लाई फिलहाल सामान्य है। शहर में करीब 11 लाख गैस कनेक्शन हैं। रोजाना 22 से 24 हजार सिलेंडर सप्लाई हो रहे हैं। गर्मी के कारण मांग में करीब 20% कमी आई है।
प्रशासन से मिले कारोबारी
तेल कंपनियों के फैसले के बाद केटरर्स और रेस्टोरेंट संचालक प्रशासन से मिलने पहुंचे। केटरर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी उमेश जैन, अजय जैन और नितिन खटोड़ ने बताया कि अचानक सप्लाई रुकने से पूरा कारोबार संकट में आ गया है।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारू ने कहा कि जरूरी सेवाओं के लिए कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश मिले हैं और आपूर्ति व्यवस्था बनाने की कोशिश की जा रही है।
इंडक्शन पर खाना बनाने की तैयारी
56 दुकान एसोसिएशन के अध्यक्ष गुंजन शर्मा के अनुसार दुकानों के पास केवल दो दिन का गैस स्टॉक है। इसलिए विकल्प के तौर पर इंडक्शन चूल्हे मंगाए गए हैं और गुरुवार से कुछ दुकानें इंडक्शन पर काम शुरू करेंगी।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!