एसपी के आदेश को आईजी ने एक झटके में किया रद्द: अवकाश पर लगाई नकेल पर ब्रेक; पुलिस महकमे में दिनभर चली चर्चा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ग्रामीण पुलिस में छुट्टियों को लेकर शुरू हुई प्रशासनिक खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है। ग्रामीण एसपी राजेंद्र कुमार वर्मा द्वारा पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर नियंत्रण के लिए जारी किया गया आदेश चार दिन भी नहीं टिक पाया।
इंदौर रेंज के आईजी अनुराग सिंह ने हस्तक्षेप करते हुए आदेश को नियमों के विपरीत बताते हुए तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया। इस घटनाक्रम ने पुलिस महकमे में प्रशासनिक अधिकारों और निर्णय लेने की प्रक्रिया को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
दरअसल 29 मई को जारी आदेश में एसपी ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए थे कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को अवकाश देने से पहले निर्धारित स्तर पर स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा।
आदेश में 30 दिन से अधिक के अवकाश की मंजूरी सीधे एसपी स्तर से और अन्य छुट्टियों की स्वीकृति डीएसपी व थाना प्रभारियों के माध्यम से करने की व्यवस्था तय की थी।
एसपी कार्यालय का तर्क था कि कई बार कर्मचारी बिना समुचित जानकारी के अवकाश पर चले जाते हैं, जिससे कानून व्यवस्था और संवेदनशील ड्यूटी प्रभावित होती है, लेकिन आदेश जारी होते ही पुलिस विभाग के भीतर असहजता बढ़ गई। कई अधिकारियों और थाना प्रभारियों ने इसे नियमों से परे बताते हुए आपत्ति दर्ज कराई थी।
आदेश की समीक्षा, फिर किया निरस्त
मामला जब वरिष्ठ स्तर तक पहुंचा तो आईजी अनुराग सिंह ने आदेश की समीक्षा कराई और पाया कि आदेश मप्र सिविल सेवा (अवकाश) नियम-2025 व मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं है।
इसके बाद 2 जून को आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया। अब चर्चा इस बात की है कि ऐसा आदेश जारी कैसे हुआ और बिना विधिक परीक्षण के लागू करने की कोशिश क्यों की गई।
कई अधिकारी इसे समन्वय की कमी से जोड़ रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि यह अनुशासन और नियंत्रण बढ़ाने की कोशिश थी, जो नियमों की कसौटी पर टिक नहीं सकी।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!