पश्चिम रिंगरोड से प्रभावित किसान निकालेंगे इंदौर से भोपाल तक ट्रैक्टर रैली: सीएम को सौंपेंगे ज्ञापन; मुआवजा और पुनर्वास की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पश्चिम रिंग रोड परियोजना से प्रभावित किसानों ने अपनी मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। 20 जुलाई को 39 गांवों के किसान करणी सेना परिवार के नेतृत्व में इंदौर से भोपाल तक ट्रैक्टर रैली निकालेंगे।
800 ट्रैक्टर और लगभग 800 कारें शामिल होंगी
किसानों का कहना है कि रैली के माध्यम से वे अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सौंपेंगे। आयोजकों के अनुसार, इस रैली में करीब 800 ट्रैक्टर और लगभग 800 कारें शामिल होंगी।
किसानों का दावा- विकास के विरोधी नहीं, न्यायपूर्ण मुआवजा चाहिए
किसानों का कहना है कि वे विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं और प्रदेश के विकास के लिए हमेशा अपनी भूमि और सहयोग देने को तैयार रहे हैं। उनका कहना है कि विकास परियोजनाओं के नाम पर किसानों के अधिकारों, सम्मान और आजीविका से समझौता नहीं होना चाहिए।
किसानों की मांग है कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, कानूनसम्मत और न्यायपूर्ण हो तथा प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा और पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए।
ज्ञापन में रखी जाएंगी ये प्रमुख मांगें
मुख्यमंत्री को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में किसानों ने कई मांगें शामिल की हैं। इसमें मांग की गई कि पश्चिम रिंगरोड परियोजना के लिए अधिग्रहित भूमि का वर्तमान गाइडलाइन के अनुसार चार गुना मुआवजा मिले।
भूमिहीन होने वाले किसानों के लिए विशेष पुनर्वास और रोजगार पैकेज मिले। भूमि अधिग्रहण से जुड़े विवादों में निष्पक्ष मध्यस्थता हो। इंटरचेंज निर्माण के नाम पर अनावश्यक अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण पर रोक लगे।
किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराना तथा कीमतों में राहत मिले। नीलगाय और अन्य जंगली पशुओं से फसलों को होने वाले नुकसान का स्थायी समाधान हो।
करणी सेना बोली- लोकतांत्रिक तरीके से रख रहे हैं बात
करणी सेना परिवार ने कहा कि यह ट्रैक्टर रैली किसी प्रकार का टकराव या विरोध प्रदर्शन नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से किसानों की आवाज सरकार तक पहुंचाने का प्रयास है। संगठन ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करेगी और प्रभावित परिवारों के हित में उचित निर्णय लेगी।
सरकार से पारदर्शी निर्णय की मांग
किसानों और करणी सेना परिवार ने प्रदेश सरकार से अपील की है कि पश्चिम रिंग रोड परियोजना में विकास और किसान हितों के बीच संतुलन बनाते हुए पारदर्शी एवं न्यायसंगत निर्णय लिया जाए, ताकि प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा, पुनर्वास और भविष्य की आजीविका की सुरक्षा मिल सके।
संबंधित समाचार

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त

जेल से छूटते ही फिर आतंक मचाने लग गया भय्यू सुरीला:गर्लफ्रेंड से दोस्ती तोड़ने का दबाव इनकार पर दुकानदार को पीटा

कांग्रेस विधायक के निर्वाचन पर हाईकोर्ट का नोटिस:चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप

बीमारी का बहाना, वर्दी में जमीनों का धंधा!:डेढ़ साल से पीटीसी से गैर हाजिर रहते हुए कर रहा था पूरे खेल

भागता फिर रहा ब्लैकमेलिंग और दलित महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुलजिम:अपराधों का चिट्ठा खुलते ही जमानत खारिज

मुझ पर ही मुस्लिम युवक को लाने का आरोप लगाकर पीटा:मेरे परिवार की महिलाओं से हुई छेड़छाड़

लहरा दो तिरंगा रैली से पहले पुलिस का एक्शन:अभिजीत दीपके को थमाया नोटिस; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

पंडाल में नशेड़ी:आयोजक पर एफआईआर; गार्डन सील

अभिव्यक्ति गरबे में सुरक्षा व्यवस्था हो गई तार-तार:नशे में धुत युवक महिलाओं के बीच पहुंचा

व्यापारी से 50 हजार रुपए महीने की मांगी रंगदारी:विरोध करने पर की मारपीट; पिता-पुत्र सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

महिला कांग्रेस अध्यक्ष के कॉलेज में गरबे पर बवाल:बजरंग दल की दबिश से आयोजन रद्द

देश के 180 युवा बिजनेसमैन में चमके इंदौर के तपन अग्रवाल:हुरुन अंडर-35 लिस्ट में बनाई जगह; अंबानी-अदाणी की सूची में हुए शामिल

अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ भक्तों ने ग्रहण की भक्तिभाव से महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

गरबा पंडालों में भक्ति की धूम:पारंपरिक गरबों से जीवंत शहर; भक्ति भाव से मां की आराधना

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:रिश्वत लेते निरीक्षक और साथी गिरफ्तार

सिटी पब्लिक स्कूल पर कसेगा कानूनी शिकंजा:अवैध वसूली पर राजीनामा नहीं; आपराधिक धाराओं में हो कार्रवाई

लग्जरी हॉस्पिटैलिटी का नया अध्याय:शुरू हुआ विवांता अमलतास

ट्रेन ने मेंटनेंस ट्रॉली को मारी टक्कर:एक गैंगमैन की मौत; कर्मचारी का पैर कटा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!