साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला: न कॉल; न OTP, फिर भी खाते से उड़ गए रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
साइबर ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। यहां एक महिला के बैंक खाते से बिना किसी कॉल, ओटीपी या लिंक पर क्लिक किए करीब 45 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़िता को ठगी का पता तब चला, जब उसने अपने मोबाइल पर बैंक के मैसेज और खाते का बैलेंस देखा।
खाते से पैसे कटने के संदेश मिले
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम निवासी मंजू सिंह चौहान ने पुलिस को बताया कि 10 जुलाई को मोबाइल चेक करने के दौरान उन्हें खाते से पैसे कटने के संदेश मिले। बैंक स्टेटमेंट देखने पर पता चला कि खाते में जमा 51 हजार रुपए में से केवल 6 हजार रुपये ही बचे हैं।
अज्ञात UPI आईडी पर ट्रांसफर किए गए रुपए
इसके बाद उन्होंने फोनपे ऐप की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देखी, जिसमें सामने आया कि उसी दिन उनके एयरटेल पेमेंट्स बैंक से लिंक खाते से 44,999.99 रुपए किसी अज्ञात UPI आईडी पर ट्रांसफर किए गए थे। महिला का कहना है कि इस दौरान न तो उनके पास किसी का फोन आया और न ही उन्होंने किसी के साथ कोई ओटीपी साझा किया।
साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद महाराजपुरा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
APK फाइल डाउनलोड होने की आशंका
थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि शुरुआती जांच में आशंका है कि पीड़िता के मोबाइल में किसी प्रकार की APK फाइल डाउनलोड हो गई होगी। ऐसी फाइल के जरिए साइबर अपराधी मोबाइल का एक्सेस हासिल कर स्क्रीन मिररिंग जैसी तकनीक का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे बिना ओटीपी साझा किए भी ऑनलाइन लेनदेन संभव हो जाता है।
हालांकि, पुलिस सभी तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है और जिस UPI आईडी में राशि ट्रांसफर हुई है, उसे ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

आईडीए की स्कीम नंबर 171 से मुक्त होंगे हजारों प्लॉटधारक:मुख्यमंत्री से जल्द होगी चर्चा

पटाखा बाजार में ‘सेटिंग’ का खेल:करोड़ों की वसूली अटकी; बिना अनुमित बाजार सजाने के आरोप

देखिए वीडियो, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा:इनके बोलते ही लगे ‘बंद करो’ के नारे; बोलीं- हिरासत और मारपीट से आंदोलन नहीं रुकेगा

1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा:640 फीट नीचे दिखी हलचल; पिता की आंखों के सामने हुआ हादसा, रेस्क्यू जारी

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW:मांगी वेतन, चल-अचल संपत्ति और संपत्ति खरीदने की अनुमति से जुड़ी जानकारी

भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ:अहिल्या की नगरी में सिर्फ मां भवानी का राज

जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद:सवाल पर बोले- ‘मुझसे क्यों पूछते हो?’

नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव:अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ महाप्रसादी का वितरण

लव जिहाद की शिकायत के बाद एयरपोर्ट पर युवती समेत तीन को रोका:थाने में दर्ज है गुमसुदगी का मामला

सड़क पर ऑयल गिरा, वाहन फिसले तो जागी ट्रैफिक पुलिस:14 शिकायतों में 13 का निराकरण

नवरात्रि में शक्ति मोबाइल का एक्शन:20 मिनट में मां की गोद में लौटाया मासूम; नशेड़ी कार चालक भी पकड़ाया

दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में:बेटे के खिलाफ गवाही और साक्ष्य बदलने के लिए बना रहा था दबाव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!