चलती बाइक पर युवक की जेब में रखा मोबाइल फटा: पैंट में लगी आग; जांघ और प्राइवेट पार्ट झुलसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पांढुर्णा।
चलती बाइक पर सवार युवक की जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक फटने का मामला सामने आया है, जिससे उसकी पैंट में आग लग गई। आग की लपटों और धमाके के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई और युवक करीब 12 फीट तक घिसटता चला गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
ड्यूटी पूरी करने के बाद गांव लौट रहा था
घटना शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे पांढुर्णा-परसोडी फोरलेन हाईवे पर हुई। घायल की पहचान टेमनी कला निवासी संदीप परतेती के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में काम करता है और ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने गांव लौट रहा था। उसके साथ बाइक पर एक अन्य युवक भी सवार था।
जांघ और प्राइवेट पार्ट झुलसा
साथी ने बताया कि चलते समय अचानक संदीप की जेब से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी जांघ और प्राइवेट पार्ट बुरी तरह झुलस चूका था। बताया जा रहा है कि संदीप की जेब में ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन था, जिसे उसने करीब दो वर्ष पहले खरीदा था।
लोगों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, हादसे में संदीप की जांघ, निजी अंग के ऊपरी हिस्से और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं। जांच में उसके पैर की हड्डी टूटने की भी पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि वह लगभग 9 प्रतिशत तक झुलस गया है।
जांच शुरू
प्राथमिक उपचार के बाद संदीप को बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है, जहां पैर में फ्रैक्चर के कारण उसका ऑपरेशन किया जाएगा। घटना के बाद मोबाइल फटने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!