पुलिस पर लापरवाही के आरोप: जेई से मारपीट और 2 लाख की चोरी में भी दर्ज नहीं हुई एफआईआर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
जिले के रामपुरकलां थाना पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। आरोप है कि सरकारी कर्मचारी से मारपीट और दो लाख रुपये की चोरी जैसे गंभीर मामलों में भी पुलिस ने समय पर एफआईआर दर्ज नहीं की। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि आवेदन लेने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई, जिससे उन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक शिकायत लेकर जाना पड़ा।
बिजली बिल वसूली के दौरान जेई और टीम से मारपीट का आरोप
विद्युत वितरण केंद्र रामपुरकलां के कनिष्ठ अभियंता (जेई) विवेक जाटव के अनुसार, 16 जुलाई की शाम करीब 4:30 बजे वे अपनी टीम के साथ ग्राम बेरखेड़ा में बकाया बिजली बिल की वसूली और ट्रांसफाॅर्मर का कनेक्शन काटने पहुंचे थे। विभाग के मुताबिक वीरखेड़ा फीडर पर करीब 8.26 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है।
सरकारी कार्य में डाली बाधा
जेई का आरोप है कि कार्रवाई के दौरान मातादीन बघेल, अरविंद बघेल, सुनील कुशवाहा सहित अन्य लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली, टीम को घेरकर गाली-गलौज की, धक्का-मुक्की और मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना के समय विभाग के कर्मचारी शैलेंद्र शर्मा, रोहित सिंह जादौन, रामवरण धाकड़, रूपेंद्र बाथम और दुर्गेश धाकड़ भी मौके पर मौजूद थे।
आरोप- थाने लाई गई आरोपियों को बिना कार्रवाई छोड़ दिया
जेई विवेक जाटव ने बताया कि उन्होंने रामपुरकलां थाने में सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और धमकी की धाराओं में एफआईआर दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत दी थी। उनका आरोप है कि पुलिस नामजद आरोपियों को थाने तो लेकर आई, लेकिन रात में बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मामला दर्ज नहीं किया गया।
फल व्यापारी ने लगाया 2 लाख रुपये चोरी होने का आरोप
रामपुरकलां निवासी फल व्यापारी अनूप जाटव ने बताया कि 15 जुलाई को उनकी अलमारी में रखे दो लाख रुपये चोरी हो गए। यह रकम उन्हें कैलारस के एक फल व्यापारी को भुगतान के लिए ले जानी थी।
दिनभर थाने में बैठाए रखा, नहीं लिखी रिपोर्ट
उन्होंने तत्काल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आरोप है कि पूरे दिन थाने में बैठाए रखने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई। अगले दिन वे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। वहां से निर्देश मिलने के बाद पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी चोरी का मामला दर्ज नहीं किया गया।
थाना प्रभारी के बयान पर उठे सवाल
रामपुरकलां थाना प्रभारी एएसआई आरके वर्मा ने पहले कहा कि जेई ने मारपीट के मामले में समझौता कर लिया था। हालांकि जब उनसे दोबारा सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यदि शिकायतकर्ता चाहेंगे तो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और एफआईआर भी दर्ज कर दी जाएगी।
थाना प्रभारी के इस बयान के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं दोनों मामलों में शिकायतकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
संबंधित समाचार

भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ:अहिल्या की नगरी में सिर्फ मां भवानी का राज

जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद:सवाल पर बोले- ‘मुझसे क्यों पूछते हो?’

नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव:अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ महाप्रसादी का वितरण

लव जिहाद की शिकायत के बाद एयरपोर्ट पर युवती समेत तीन को रोका:थाने में दर्ज है गुमसुदगी का मामला

सड़क पर ऑयल गिरा, वाहन फिसले तो जागी ट्रैफिक पुलिस:14 शिकायतों में 13 का निराकरण

नवरात्रि में शक्ति मोबाइल का एक्शन:20 मिनट में मां की गोद में लौटाया मासूम; नशेड़ी कार चालक भी पकड़ाया

दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में:बेटे के खिलाफ गवाही और साक्ष्य बदलने के लिए बना रहा था दबाव

सुप्रीम कोर्ट मार्च विवाद में इस नेता को नोटिस:CJI बोले-‘कोई हमें धमका नहीं सकता’

वाहन चोरों पर शिकंजा चार गाड़ियां हुई बरामद:हीरा नगर में 3 बाइक के साथ धार का युवक गिरफ्तार; तुकोगंज में चेकिंग के दौरान मिली चोरी की एक्टिवा

देखिये वीडियो, नवरात्रि में पुलिस की शक्ति मोबाइल बनी मददगार:बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाया; बिछड़े बच्चे को मां से मिलाया, संकट में मिली बालिका को वन स्टॉप सेंटर भेजा

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:चोरी की बाइक-स्कूटी भी जब्त

21 बैंक खातों से खुलेंगी भ्रष्टाचार का होगा खुलासा:अब तक 568 प्रतिशत अनुपातहीन संपत्ति मिली

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ऑनलाइन दुकान में रुपए लेते दबोचा

विवांता अमलतास की हुई शुरुआत:अब शहर में मिलेगा ताज और टाटा ग्रुप की प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी का अनुभव; सीएम बोले- सिंहस्थ से पहले मिलेंगी कई सौगातें

नए फायर सेफ्टी नियम सख्त:बेसमेंट में इनके निर्माण पर रोक; सील तोड़ने पर कार्रवाई

मुस्लिम युवक को लाने के शक में हिंदू युवक को पीटा, कुर्सियां फेंकी:अभिव्यक्ति गरबे में पहले ही दिन हुआ बबाल

घोटालेबाज डीन पर मेहरबान है शासन:ईओडब्ल्यू में प्रकरण दर्ज होने के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:वसूलीबाज ससुर-दामाद सस्पेंड पर असली ‘मलाई' खाने वाली रेंजर संगीता ठाकुर पर मेहरबानी क्यों?

देखिये वीडियो, बिना नंबर की स्कॉर्पियो से मिले करोड़ों रुपए:गुप्त खानों में छिपा राखी थी रकम; तीन लोग गिरफ्तार

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला:इन शहरों के बीच बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर; इतने जिलों में विकसित होंगे औद्योगिक हब
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!