खबर
Top News

सरकारी कर्मचारियों की होगी निगरानी: बूथ अध्यक्षों को मिलेगा स्मार्टफोन; ये मंत्री खुद भरेंगे रिचार्ज का खर्च

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 जुलाई 2026, 5:00 pm
शेयर करें:
सरकारी कर्मचारियों की होगी निगरानी

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने अपनी विधानसभा हरसूद में जनता से सीधे जुड़ाव की नई पहल की घोषणा की है। शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए उन्होंने बताया कि विधानसभा के सभी 300 पोलिंग बूथ अध्यक्षों को एंड्रॉयड फोन उपलब्ध कराए जाएंगे। इतना ही नहीं, इन मोबाइल का सालाना रिचार्ज खर्च भी वे स्वयं अपने वेतन से वहन करेंगे।

बूथ अध्यक्ष गांवों में लोगों की सुनेंगे समस्याएं
मंत्री शाह ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। बूथ अध्यक्ष गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उन्हें सीधे विधानसभा स्तर तक पहुंचाएंगे।

स्कूल, अस्पताल और पंचायत पर रहेगी नजर
मंत्री शाह ने बताया कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष रोजाना अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायत, सरकारी स्कूल, अस्पताल और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करेगा। वह यह भी देखेगा कि शिक्षक, डॉक्टर, नर्स और पंचायत सचिव समय पर अपनी ड्यूटी पर मौजूद हैं या नहीं।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई
यदि किसी सरकारी कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो बूथ अध्यक्ष इसकी जानकारी सीधे उन्हें देगा, ताकि संबंधित अधिकारियों के माध्यम से तत्काल कार्रवाई की जा सके।

गांव की हर समस्या का होगा त्वरित समाधान
मंत्री ने कहा कि यदि किसी जरूरतमंद को एम्बुलेंस नहीं मिल रही हो, राशन कार्ड, आवास योजना, पेंशन या अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्या हो, तो बूथ अध्यक्ष शिकायत दर्ज करेगा। इसके बाद विधानसभा स्तर पर नियुक्त कोऑर्डिनेटर संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर समस्या का समाधान कराएगा।

उन्होंने कहा कि जिस स्तर की समस्या होगी, उसका समाधान उसी स्तर पर कराया जाएगा। यदि हरसूद विधानसभा में यह मॉडल सफल रहा तो इसे आगे जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर लागू कराने का प्रयास किया जाएगा।

सरकारी कर्मचारियों की गांवों में तय होगी जिम्मेदारी
विजय शाह ने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर भी व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी हेड कांस्टेबल के जिम्मे चार गांव हैं तो वह तय रोस्टर के अनुसार प्रत्येक गांव में जाकर लोगों की समस्याएं सुनेगा। इसी तरह पटवारी, नर्स और अन्य कर्मचारी भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गांवों में सेवाएं देंगे।

सभी विभागों को निर्देश जारी
उन्होंने बताया कि इस संबंध में हरसूद एसडीएम ने सभी विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मंत्री विजय शाह की पत्नी एवं पूर्व खंडवा महापौर भावना शाह भी उनके साथ मौजूद रहीं। वर्तमान में वे भाजपा संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व निभा रही हैं।

संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार
Top News

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

about 10 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

about 10 hours ago
जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद
Top News

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

about 10 hours ago
परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए
Top News

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

about 10 hours ago
फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश
Top News

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

about 10 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

about 11 hours ago
पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

about 11 hours ago
ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा
Top News

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

about 11 hours ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

about 11 hours ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

about 12 hours ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

about 12 hours ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 12 hours ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 12 hours ago
लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

about 12 hours ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

about 12 hours ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 13 hours ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 13 hours ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 13 hours ago
लिव-इन पार्टनर की हत्या
Top News

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

about 13 hours ago
हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा
Top News

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!