वीडियो देखिये, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का उपचुनाव को लेकर दावा: इतने वोटों से जीतेगी कांग्रेस; भाजपा के खिलाफ जनता में नाराजगी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, दतिया।
मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनावी तैयारियों के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पार्टी की जीत का दावा करते हुए कहा है कि दतिया की जनता का कांग्रेस पर मजबूत भरोसा है और पार्टी यहां बड़ी जीत दर्ज करेगी।
जीतू पटवारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा के खिलाफ जनता में नाराजगी बढ़ रही है और प्रदेश की राजनीति में एक नया माहौल बन रहा है। उन्होंने दावा किया कि किसानों, युवाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लोगों में चर्चा हो रही है, जिसका असर चुनाव परिणामों में दिखाई देगा।
उन्होंने कहा, "जनता का अकल्पनीय भरोसा है। भाजपा के खिलाफ एक नारा चल पड़ा है। मध्य प्रदेश की राजनीति में भाजपा ने जो आम जनता, किसानों और युवाओं को धोखा दिया है, इन सब पर अब घर-घर में चर्चाएं हो रही हैं।"
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि जनता के बीच चल रही चर्चाओं और माहौल के आधार पर कांग्रेस दतिया उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी 25 हजार से अधिक मतों के अंतर से विजयी होंगे।
पटवारी ने कहा कि कांग्रेस संगठन पूरी तरह एकजुट है और सभी नेता एवं कार्यकर्ता मिलकर चुनाव मैदान में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक पार्टी की तैयारियां मजबूत हैं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में किसानों, युवाओं और आम लोगों से जुड़े कई मुद्दे हैं, जिनको लेकर जनता जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि महंगाई, रोजगार और किसानों की समस्याओं जैसे विषय चुनाव में प्रमुख मुद्दे बन रहे हैं।
दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। जहां भाजपा संगठन की मजबूती और सरकार की योजनाओं के आधार पर चुनाव जीतने का भरोसा जता रही है, वहीं कांग्रेस जनता के असंतोष को अपनी ताकत बता रही है।
दोनों प्रमुख दलों के नेताओं के दावों के बीच अब दतिया का चुनावी मुकाबला और रोचक होता जा रहा है। आने वाले दिनों में प्रचार अभियान तेज होने के साथ राजनीतिक तापमान और बढ़ने की संभावना है
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!