प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: शादी का दबाव बना मौत की वजह; प्रेमी ने जंगल में पत्थर से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीधी।
चुरहट थाना क्षेत्र के ग्राम कोष्टा पवाई के जंगल में 30 जून को मिले अज्ञात मानव कंकाल की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि शादी के लिए दबाव बना रही प्रेमिका की उसके प्रेमी ने पत्थर से हमला कर हत्या कर दी और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने प्रेसवार्ता में किया। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक साक्ष्यों, डीएनए जांच और तकनीकी जांच के आधार पर वारदात का खुलासा किया गया।
जंगल में ले जाकर उतारा मौत के घाट
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 24 जून को प्रेमिका प्रियंका साकेत (19) को चुरहट बुलाया। दोनों ग्राम कोष्टा पवाई के जंगल पहुंचे, जहां शादी को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पत्थर से युवती के सिर और कान के पास कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी शव जंगल में छोड़कर फरार हो गया।
जंगल में मिला कंकाल, डीएनए जांच से खुला राज
30 जून को ग्रामीणों ने जंगल में कंकाल देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया। प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि होने पर अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज किया गया।
हर एंगल पर की जांच
इसके बाद पुलिस ने डीएनए परीक्षण कराया, जिससे मृतका की पहचान प्रियंका साकेत, निवासी ग्राम मवई, थाना चुरहट के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंच गई।
वैज्ञानिक जांच से सुलझी गुत्थी
पुलिस का कहना है कि डीएनए रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!