72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान: श्रीकांत' बनी सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म; कार्तिक आर्यन-ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी गौतम सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा शनिवार को कर दी गई। इस बार 'आर्टिकल 370' को वर्ष 2024 की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला, जबकि राजकुमार राव अभिनीत 'श्रीकांत' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म चुना गया।
अभिनय श्रेणी में कार्तिक आर्यन को फिल्म 'चंदू चैंपियन' और ममूटी को 'ब्रमायुगम' के लिए संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। वहीं यामी गौतम को फिल्म 'आर्टिकल 370' में दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान दिया गया।
क्षेत्रीय फिल्मों का भी शानदार प्रदर्शन
राष्ट्रीय पुरस्कारों में विभिन्न भारतीय भाषाओं की फिल्मों को भी सम्मानित किया गया। 'रायन' को सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म, 'कमेटी कुर्रोल्लू' को सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म, 'लाहरी' को सर्वश्रेष्ठ ओड़िया फिल्म, 'मुक्काम पोस्ट बॉम्बिलवाड़ी' को सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म और 'सुनीता' को सर्वश्रेष्ठ मणिपुरी फिल्म का पुरस्कार मिला। इसके अलावा 'कैप्टन मिलर' और 'मेय्याझगन' को स्पेशल मेंशन से सम्मानित किया गया।
गैर-फीचर फिल्मों के पुरस्कार
गैर-फीचर फिल्म श्रेणी में 'भंगार (ऑब्सोलीट)' को सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म चुना गया। हिंदी फिल्म 'मैं निदा' को सर्वश्रेष्ठ कला एवं संस्कृति फिल्म का पुरस्कार मिला, जबकि 'हमसफर' को सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म का सम्मान दिया गया।
ये हैं मुख्य विजेता
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: आर्टिकल 370, सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म श्रीकांत, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन) और ममूटी (ब्रमायुगम), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री यामी गौतम (आर्टिकल 370), सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म रायन, सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म कमेटी कुर्रोल्लू, सर्वश्रेष्ठ ओड़िया फिल्म लाहरी, सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म मुक्काम पोस्ट बॉम्बिलवाड़ी, सर्वश्रेष्ठ मणिपुरी फिल्म सुनीता।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!