खबर
Top News

नई ब्रॉडगेज रेलवे लाइन को मिली रफ्तार: ट्रैक की यहां मार्किंग शुरू, जल्द बिछेंगी पटरियां

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 जुलाई 2026, 4:41 pm
शेयर करें:
नई ब्रॉडगेज रेलवे लाइन को मिली रफ्तार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर-महू-खंडवा नई ब्रॉडगेज रेलवे लाइन परियोजना अब तेजी से आगे बढ़ रही है। लंबे समय से बहुप्रतीक्षित इस परियोजना के तहत चोरल क्षेत्र में रेलवे ने ट्रैक की मार्किंग का काम शुरू कर दिया है। वहीं, आगे के कई हिस्सों में अर्थवर्क लगभग पूरा होने के बाद अब पटरियां बिछाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार परियोजना को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के लिए अलग-अलग सेक्शन में समानांतर रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

चोरल में ट्रैक का सीमांकन, हटाई जा रहीं बाधाएं
चोरल क्षेत्र में जिन स्थानों से नई रेल लाइन गुजरनी है, वहां जमीन पर ट्रैक की मार्किंग की जा रही है। इसके साथ ही निर्माण कार्य में आने वाली बाधाओं को भी हटाया जा रहा है। रेलवे का लक्ष्य है कि ट्रैक बिछाने का कार्य बिना किसी रुकावट के आगे बढ़े।

मोरटक्का में तैयारियां अंतिम चरण में
मोरटक्का और आसपास के इलाकों में अर्थवर्क लगभग पूरा हो चुका है। निर्माण एजेंसी ने ट्रैक बिछाने के लिए आवश्यक बैलेस्ट (गिट्टी) साइट पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। पहले बैलेस्ट की परत बिछाकर ट्रैक बेड तैयार किया जाएगा, इसके बाद कंक्रीट स्लीपर और रेल पटरियां बिछाई जाएंगी।

नर्मदा पुल के पिलर निर्माण में तेजी
परियोजना के तहत नर्मदा नदी पर बनने वाले रेलवे पुल के पिलरों का निर्माण तेजी से चल रहा है। पिलर तैयार होने के बाद सुपर स्ट्रक्चर (ब्रिज) का निर्माण शुरू किया जाएगा। यह पुल परियोजना का सबसे महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।

पातालपानी टनल का काम अभी बाकी
वहीं पातालपानी क्षेत्र में प्रस्तावित रेलवे टनल का निर्माण अभी शुरू नहीं हो पाया है। जिस निर्माण एजेंसी को यह कार्य सौंपा गया है, वह फिलहाल इंदौर-टीही टनल के निर्माण में व्यस्त है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक टीही टनल का काम पूरा होते ही यही एजेंसी पातालपानी टनल का निर्माण शुरू करेगी।

वन विभाग कराएगा भूमि उपलब्ध
परियोजना के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। वन विभाग उन स्थानों की पहचान कर रहा है, जहां पेड़ निर्माण कार्य में बाधा बन रहे हैं। नियमानुसार अनुमति मिलने के बाद पेड़ों की कटाई की जाएगी, ताकि निर्माण कार्य निर्बाध रूप से आगे बढ़ सके।

इंदौर से खंडवा का रेल संपर्क होगा मजबूत
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि आने वाले महीनों में परियोजना के कई हिस्सों में ट्रैक बिछाने का कार्य स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगेगा। परियोजना पूरी होने के बाद इंदौर, महू, चोरल, ओंकारेश्वर रोड और खंडवा के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ-साथ माल परिवहन, पर्यटन और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। गतिविधियों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

संबंधित समाचार

चालानी कार्रवाई पर सवाल
Top News

चालानी कार्रवाई पर सवाल:आम नागरिकों पर सख्ती; पुलिसकर्मी खुद नहीं कर रहे यातायात नियमों का पालन

1 minute ago
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज
Top News

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज:आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट; 4 दिन गिरेगा पानी

22 minutes ago
वर्ल्ड स्पाइन डे पर डॉक्टरों की साइक्लोथॉन
Top News

वर्ल्ड स्पाइन डे पर डॉक्टरों की साइक्लोथॉन:साइकिल चलाकर दिया फिटनेस का संदेश

about 1 hour ago
MP में बिजली कटौती पर बवाल
Top News

MP में बिजली कटौती पर बवाल:गांवों से ग्रिड तक प्रदर्शन; कैबिनेट में भी गूंजा मुद्दा

about 1 hour ago
CJP की लहरा दो तिरंगा रैली से पहले सुरक्षा कड़ी
Top News

CJP की लहरा दो तिरंगा रैली से पहले सुरक्षा कड़ी:अभिजीत दीपके ने जताई गिरफ्तारी की आशंका; मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

about 1 hour ago
महिला को लेकर विवाद में व्यापारी से मारपीट
Top News

महिला को लेकर विवाद में व्यापारी से मारपीट:हिस्ट्रीशीटर ने दी जान से मारने की धमकी; फोन पर भी धमकाया

about 1 hour ago
ऑनलाइन ठगी के दो मामले
Top News

ऑनलाइन ठगी के दो मामले:शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर लाखों ठगे; दूसरे के खाते से उड़ाए 51 हजार

about 1 hour ago
जंगलों में पेड़ कटाई पर हाईकोर्ट की रोक
Top News

जंगलों में पेड़ कटाई पर हाईकोर्ट की रोक:रेलवे और वन विभाग को नोटिस; 2.5 लाख से अधिक पेड़ प्रभावित होने की आशंका

about 1 hour ago
वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार
Top News

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

about 18 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

about 18 hours ago
जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद
Top News

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

about 18 hours ago
परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए
Top News

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

about 18 hours ago
फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश
Top News

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

about 18 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

about 19 hours ago
पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

about 19 hours ago
ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा
Top News

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

about 19 hours ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

about 19 hours ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

about 20 hours ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

about 20 hours ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!