घर को बना रखा था शराब फैक्ट्री: खजराना पुलिस की गिरफ्त में महिला तस्कर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार करते हुए एक घर में चल रही देसी शराब की मिनी फैक्ट्री पकड़ी। महिला ने जल्दी पैसा कमाने के लालच में अपने मकान को महुआ से कच्ची शराब बनाने और बेचने का अड्डा बना रखा था। खजराना पुलिस ने पुष्टि के बाद दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब और उपकरण जब्त किए।
टीआई मनोज सेंधव के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना पर पहले पंटर भेजकर पटेल मोहल्ला, कर्बला रोड स्थित मकान से शराब बिक्री की पुष्टि कराई। सौदा होते ही पुलिस टीम ने घर पर दबिश दी तो अंदर का नजारा चौंकाने वाला था। मकान में महुआ शराब तैयार करने की पूरी व्यवस्था मिली।
तलाशी के दौरान 60 लीटर से अधिक अवैध महुआ कच्ची शराब, गैस भट्टियां, पाइप, भगोने और करीब 400 किलो सड़ा हुआ महुआ ड्रमों में गलाकर रखा मिला। जब्त सामग्री की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए आंकी गई है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला सुनीता राठौर ने स्वीकार किया कि वह घर पर ही शराब तैयार कर नशे के आदी लोगों को बेच रही थी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध महुआ की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!