इस राज्य में बड़ा रेल हादसा: इंजन समेत 6 कोच पटरी से उतरे; 50 यात्री घायल होने की खबर, ब्रेक फेल होने और सिग्नल सिस्टम में खराबी का दावा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, गुवाहाटी।
असम में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। कामरूप जिले के डिगारू रेलवे स्टेशन पर कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस (13125) का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा सुबह करीब 6:54 बजे उस वक्त हुआ, जब ट्रेन को दूसरी रेलवे लाइन पर ले जाया जा रहा था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे में करीब 50 यात्री घायल हुए हैं। हालांकि, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी दी है।
हादसे के बाद ट्रेन के लोको पायलट के केबिन का करीब 45 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। इसमें लोको पायलट को तकनीकी खराबी की जानकारी देते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में लोको पायलट कह रहे हैं कि कुछ भी काम नहीं कर रहा है। सिग्नल फेल है और इमरजेंसी सिस्टम भी काम नहीं कर रहा। वे एस9 और ए9 सिस्टम के काम नहीं करने की बात भी कहते सुनाई दे रहे हैं।
दूसरी ट्रेन को प्राथमिकता देने के दौरान हुआ हादसा
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुताबिक, डिगारू स्टेशन पर ट्रेन को दूसरी लाइन पर ले जाने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान दूसरी ट्रेन को प्राथमिकता देने के लिए ट्रेन की गति कम नहीं हो सकी। बताया गया कि ट्रेन दूसरी लाइन पर लगे बैरिकेड्स से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतर गए।
लोको पायलट के VIDEO ने खड़े किए तकनीकी खराबी के सवाल
हादसे के समय रिकॉर्ड हुए वीडियो में इंजन के कंट्रोल पैनल, डिजिटल डिस्प्ले और अन्य तकनीकी उपकरण दिखाई दे रहे हैं। लोको पायलट लगातार सिस्टम के काम नहीं करने की बात कह रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद ट्रेन के ब्रेक, सिग्नल और इमरजेंसी सिस्टम की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
रेलवे और स्थानीय लोगों के दावों में अंतर
हादसे के बाद घायलों की संख्या को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों ने करीब 50 यात्रियों के घायल होने की बात कही है, जबकि रेलवे ने सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी दी है। ऐसे में घायलों की वास्तविक संख्या और हादसे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
संबंधित समाचार

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी:एक-दूसरे को गले लगाकर खास पल को यादगार बनाया; सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ:वन विभाग और वन विहार की टीम ने सुरक्षित निकाला; इतने दिन क्वारेंटाइन में रहेगा

वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास:इंदौर अब देश को स्वच्छता की राह दिखा रहा है

इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय:महापौर बोले-दोनों शहरों की जोड़ी स्वच्छता में देश की नई मिसाल

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ:देश का सबसे प्रेरणादायी स्वच्छ शहर बताया; महापौर बोले-हर इंदौरी के लिए गर्व की बात

स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका:सफाई जोड़ी में दूसरा स्थान; अहमदाबाद-साणंद ने मारी बाजी, प्रदेश के कई शहरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया भर्ती; पहले भी हुए थे अस्वस्थ, डाला गया था स्टेंट

दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल:बीमा अस्पताल में 70 परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट

महिलाओं के सामने अश्लील हरकत:वीडियो हुआ वायरल; युवती ने मोबाइल में कैद किया घटनाक्रम

वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान:गुजरात के शहरों को मिला पहला स्थान, प्रदेश के नौ नगरीय निकायों को सम्मान

प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर:अवैध कॉलोनी के निर्माण ध्वस्त; जोन-8 के ग्राम खजराना में हुई कार्रवाई

लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान:8000 स्क्वेयर फीट पर फैक्ट्री का अवैध निर्माण; टीएनसीपी की भूमिका पर भी सवाल

एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी:मासूम की जिंदगी पर संकट डेढ़ साल बाद भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री:शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात; सोनिया गांधी की किताब पर भी रखी बेबाक राय

पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला:सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता; धमकी देने वाला गिरफ्तार, शुरुआती पूछताछ में ई-मेल बेचने की बात आई सामने

टीआई हत्याकांड:ड्राइवर व क्लीनर 17 तक रिमांड पर

भाई दूज विशेष:एक तिलक, एक थाली और रिश्तों में उम्रभर की गर्माहट

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन:नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना; एक महीने बाद भी नहीं मिला पानी, चक्काजाम की चेतावनी

20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते:पुलिस ने पांच युवकों को दबोचा; महंगे शौक पूरे करने के लिए खोले थे अकाउंट

वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग:CRPF के दो जवान घायल; अस्पताल में भर्ती, हमले के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!