डीजे की आवाज कम कराना बन गया मौत का कारण: पड़ोसी से हुआ था विवाद; आरोपी ई-रिक्शा चालक फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में तेज आवाज में साउंड बजाने को लेकर हुए विवाद में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप वर्मा निवासी नॉर्थ तोड़ा के रूप में हुई है। वह पैरालिसिस से पीड़ित थे। आरोप है कि पड़ोसी को साउंड की आवाज कम करने के लिए कहने पर विवाद हुआ और पड़ोसी ने उन्हें धक्का दे दिया। इससे संदीप पीछे की ओर दीवार से टकराकर बेहोश हो गए। परिजन उन्हें एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
आवाज कम करने की बात पर हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम संदीप के घर के पास रहने वाला पड़ोसी अनिल वर्मा तेज आवाज में साउंड बजा रहा था। संदीप ने उससे आवाज कम करने को कहा। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अनिल ने संदीप के साथ हाथापाई की और उन्हें धक्का दे दिया।
दीवार से टकराकर हुए बेहोश
परिजनों के अनुसार, धक्का लगने से संदीप पीछे की ओर दीवार से टकरा गए और बेसुध होकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। हालांकि, उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। संदीप के परिवार में एक बेटी और एक बेटा है। बेटी निजी संस्थान में नौकरी करती है, जबकि बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार, आरोपी अनिल वर्मा ई-रिक्शा चलाता है और घटना के बाद से फरार है। उसकी तलाश में पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

AI से महाकाल मंदिर के गर्भगृह की बनाई तस्वीर पर विवाद:योग गुरु ने थाने में की शिकायत; फेसबुक पोस्ट में खुद को जलाधारी पर खड़े होकर अभिषेक करते दिखाया, विरोध के बाद हटाई गई पोस्ट

टीआई हत्याकांड में लगातार आगे बढ़ रही पुलिस की जांच:तीन आरोपियों की रिमांड बढ़ाई गई; शराब तस्करी नेटवर्क और आर्थिक लेन-देन की जांच तेज

शराब तस्करी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर निशाना:गुजरात सीमा पर तस्करी के 163 मामले दर्ज होने का दावा; आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई:प्लॉट विवाद से लेकर चिकित्सा सहायता तक पहुंचे मामले; अधिकारियों ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश

वीडियो देखिये, गर्भवती गाय की इस तरह कराई गोद भराई:गांव को दिया भोज; किसान परिवार की अनूठी पहल

वीडियो देखिये, जमीन पर लेट गए श्रद्धालु:ऊपर से गुजरा सजे-धजे गाय-बैलों का झुंड; आदिवासी अंचल में अनोखे ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम

वीडियो देखिये, आज रात बाबा केदार की उत्सव डोली गर्भगृह में विराजेगी:कल सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट

MP TET परीक्षा 20 दिसंबर को होगी:34 हजार शिक्षकों ने भरा है फॉर्म

वीडियो देखिये, मामूली बात पर दो पक्षों में भिड़ंत:जमकर चले पत्थर; कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया

वीडियो देखिये, आदिवासी समाज को नेतृत्व में भागीदारी देने का दावा:मुख्यमंत्री बोले- केंद्र और प्रदेश की कैबिनेट में जनजातीय प्रतिनिधियों को दी जगह

वीडियो देखिये, प्रदेश अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ मीडिया से बातचीत:बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक प्रदेशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी भाजपा

7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत:दुष्कर्म के बाद हत्या, जंगल में मिला शव; पिता के साथ मजदूरी करता था आरोपी

धनतेरस पर गिरावट के बाद सोना-चांदी फिर चमके:दोनों कीमती धातुओं में फिर तेजी दर्ज

बहन की शादी से 15 दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग:दूध टैंकर की टक्कर से 19 वर्षीय छात्र की मौत

वीडियो देखिये, दिलजीत के शो की पुरानी टैक्स फाइल फिर चर्चा में:16 करोड़ की टिकट बिक्री का अनुमान; निगम को 90 लाख कम मिलने का दावा

वीडियो देखिये, बच्चों के सामने सांड ने महिला पर किया जानलेवा हमला:50 सेकंड तक जमीन पर पटककर कुचलता रहा; आवारा मवेशियों को लेकर चिंता बढ़ी

गोवर्धन पूजा विशेष:भगवान श्रीकृष्ण ने उठाया पर्वत और सिखाया प्रकृति से प्रेम का पाठ

रोशनी के त्योहार के बाद सांसों पर संकट:दीपावली की आतिशबाजी ने शहर की हवा में घोला धुआं; धुआं-धुआं हुआ देश का सबसे स्वच्छ शहर सांस लेना हुआ मुश्किल

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:इतने ग्राम कोकीन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार; चेन्नई से दिल्ली ले जाई जा रही थी खेप

कर्मचारी की बेटी के उपचार के लिए मंदिर ट्रस्ट ने दी मुक्त हस्त से मदद:दोनों किडनी खराब; अब इस शहर में होगा उपचार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!