खबर
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री के सामने बुजुर्ग ने खोली विकास की पोल: बोले- कुछ काम नहीं हुआ, पुलिस चौकी तक नहीं; हाथ जोड़कर सुनते रहे मंत्री

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 नवंबर 2026, 1:45 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, छतरपुर।
मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री और चंदला विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीप अहिरवार को दीपावली पर नगर भ्रमण के दौरान एक बुजुर्ग दुकानदार ने क्षेत्र की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर जमकर खरी-खरी सुना दी।

बुजुर्ग ने मंत्री के सामने ही विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि चंदला में एक रुपए का भी विकास नहीं हुआ है। हालात यह हैं कि क्षेत्र में पुलिस चौकी तक नहीं है। बुजुर्ग की बातें सुनकर मंत्री हाथ जोड़कर खड़े रहे। इस पूरी बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अपनी ही पार्टी के पुराने कार्यकर्ता ने उठाए सवाल
जानकारी के मुताबिक, यह घटनाक्रम छतरपुर जिले के चंदला विधानसभा क्षेत्र का है। दीपावली के अवसर पर मंत्री दिलीप अहिरवार नगर भ्रमण पर निकले थे। इसी दौरान चंदला के बजरिया इलाके में अपनी दुकान पर बैठे बुजुर्ग स्वर्णकार नारायण सोनी से उनका सामना हुआ। नारायण सोनी भाजपा के पुराने कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं।

बुजुर्ग ने मंत्री को देखते ही क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों की स्थिति को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि चंदला नगर पालिका में एक रुपए का भी विकास नहीं हो रहा है। क्षेत्र की मूलभूत जरूरतों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा और सुरक्षा के लिहाज से जरूरी पुलिस चौकी तक उपलब्ध नहीं है।

भीड़ में घूमने के बजाय काम पर ध्यान देने की नसीहत
बुजुर्ग नारायण सोनी ने मंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि लोगों की भीड़ में घिरे रहने और भ्रमण करने के बजाय अपने मन से क्षेत्र के जरूरी काम करवाइए। जनता को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि विकास के काम जमीन पर दिखाई देने चाहिए।

इस दौरान मंत्री दिलीप अहिरवार हाथ जोड़कर बुजुर्ग की बातें सुनते रहे। उन्होंने अपनी ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों का हवाला देकर जवाब देने की कोशिश भी की, लेकिन बुजुर्ग अपनी बात पर कायम रहे।

जवाब देते नजर आए मंत्री, फिर लौटे
बातचीत के दौरान मंत्री ने क्षेत्र में कराए जा रहे कार्यों का जिक्र किया और अपनी तरफ से सफाई पेश की। हालांकि, बुजुर्ग की नाराजगी कम होती नजर नहीं आई। कुछ देर बातचीत के बाद मंत्री वहां से लौट गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद चंदला के विकास और स्थानीय सुविधाओं को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। खास बात यह है कि क्षेत्र के बुजुर्ग दुकानदार ने मंत्री के सामने ही पुलिस चौकी और नगर विकास जैसे बुनियादी मुद्दे उठा दिए।


संबंधित समाचार

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी
Top News

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी:एक-दूसरे को गले लगाकर खास पल को यादगार बनाया; सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

about 1 hour ago
शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ
Top News

शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ:वन विभाग और वन विहार की टीम ने सुरक्षित निकाला; इतने दिन क्वारेंटाइन में रहेगा

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास:इंदौर अब देश को स्वच्छता की राह दिखा रहा है

about 2 hours ago
इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय
Top News

इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय:महापौर बोले-दोनों शहरों की जोड़ी स्वच्छता में देश की नई मिसाल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ
Top News

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ:देश का सबसे प्रेरणादायी स्वच्छ शहर बताया; महापौर बोले-हर इंदौरी के लिए गर्व की बात

about 2 hours ago
स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका
Top News

स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका:सफाई जोड़ी में दूसरा स्थान; अहमदाबाद-साणंद ने मारी बाजी, प्रदेश के कई शहरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

about 3 hours ago
पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी
Top News

पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया भर्ती; पहले भी हुए थे अस्वस्थ, डाला गया था स्टेंट

about 3 hours ago
दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल
Top News

दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल:बीमा अस्पताल में 70 परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट

about 3 hours ago
महिलाओं के सामने अश्लील हरकत
Top News

महिलाओं के सामने अश्लील हरकत:वीडियो हुआ वायरल; युवती ने मोबाइल में कैद किया घटनाक्रम

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान
Top News

वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान:गुजरात के शहरों को मिला पहला स्थान, प्रदेश के नौ नगरीय निकायों को सम्मान

about 4 hours ago
प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर
Top News

प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर:अवैध कॉलोनी के निर्माण ध्वस्त; जोन-8 के ग्राम खजराना में हुई कार्रवाई

about 4 hours ago
लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान
Top News

लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान:8000 स्क्वेयर फीट पर फैक्ट्री का अवैध निर्माण; टीएनसीपी की भूमिका पर भी सवाल

about 4 hours ago
एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी
Top News

एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी:मासूम की जिंदगी पर संकट डेढ़ साल बाद भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री:शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात; सोनिया गांधी की किताब पर भी रखी बेबाक राय

about 4 hours ago
पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला
Top News

पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला:सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता; धमकी देने वाला गिरफ्तार, शुरुआती पूछताछ में ई-मेल बेचने की बात आई सामने

about 4 hours ago
टीआई हत्याकांड
Top News

टीआई हत्याकांड:ड्राइवर व क्लीनर 17 तक रिमांड पर

about 4 hours ago
भाई दूज विशेष
Top News

भाई दूज विशेष:एक तिलक, एक थाली और रिश्तों में उम्रभर की गर्माहट

about 4 hours ago
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन
Top News

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन:नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना; एक महीने बाद भी नहीं मिला पानी, चक्काजाम की चेतावनी

about 4 hours ago
20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते
Top News

20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते:पुलिस ने पांच युवकों को दबोचा; महंगे शौक पूरे करने के लिए खोले थे अकाउंट

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग
Top News

वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग:CRPF के दो जवान घायल; अस्पताल में भर्ती, हमले के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!