टीआई हत्याकांड में लगातार आगे बढ़ रही पुलिस की जांच: तीन आरोपियों की रिमांड बढ़ाई गई; शराब तस्करी नेटवर्क और आर्थिक लेन-देन की जांच तेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खातेगांव।
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पुलिस रिमांड खत्म होने पर मंगलवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने राहुल जायसवाल और कैरम सिंह की पुलिस रिमांड 16 नवंबर तक, जबकि विजय राव की रिमांड 13 नवंबर तक बढ़ा दी है। पुलिस अब इन आरोपियों से शराब तस्करी के नेटवर्क, आर्थिक लेन-देन और कारोबार में शामिल अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ करेगी।
गुजरात से गिरफ्तार मनीष से भी पूछताछ
मामले में गुजरात से गिरफ्तार मनीष जायसवाल से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। उसे शराब तस्करी सिंडिकेट की अहम कड़ी माना जा रहा है। मंगलवार को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे भी पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि राहुल और मोहिन के साथ मनीष की भी टिमरनी स्थित शराब दुकान में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी बताई जा रही है। इसी दुकान से आयशर वाहन में शराब भरकर गुजरात भेजी जा रही थी। अवैध शराब परिवहन रोकने की कार्रवाई के दौरान ही टीआई दिलीप पुरी आयशर वाहन की चपेट में आए थे।
मोहिन की मौत से जांच को लगा झटका
इस मामले में अहमदाबाद निवासी मोहिन जायसवाल की रविवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मोहिन को भी टिमरनी की शराब दुकान में 30 प्रतिशत हिस्सेदार बताया गया था। सोमवार सुबह उसका अंतिम संस्कार किया गया। एसआईटी में शामिल कन्नौद एसडीओपी आदित्य तिवारी ने मोहिन की मौत की पुष्टि की थी।
मोहिन की मौत के बाद पुलिस अब तक जुटाए गए तथ्यों और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर शराब कारोबार में हिस्सेदारी रखने वाले लोगों तथा मध्यप्रदेश से गुजरात तक फैले नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
चालक-क्लीनर का हो चुका है शॉर्ट एनकाउंटर
हत्याकांड में इस्तेमाल आयशर वाहन के चालक गजेंद्र उर्फ अक्कू और क्लीनर धीरज का पुलिस पहले ही शॉर्ट एनकाउंटर कर चुकी है। अब राहुल, कैरम सिंह और विजय राव की बढ़ी
संबंधित समाचार

AI से महाकाल मंदिर के गर्भगृह की बनाई तस्वीर पर विवाद:योग गुरु ने थाने में की शिकायत; फेसबुक पोस्ट में खुद को जलाधारी पर खड़े होकर अभिषेक करते दिखाया, विरोध के बाद हटाई गई पोस्ट

डीजे की आवाज कम कराना बन गया मौत का कारण:पड़ोसी से हुआ था विवाद; आरोपी ई-रिक्शा चालक फरार

शराब तस्करी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर निशाना:गुजरात सीमा पर तस्करी के 163 मामले दर्ज होने का दावा; आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई:प्लॉट विवाद से लेकर चिकित्सा सहायता तक पहुंचे मामले; अधिकारियों ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश

वीडियो देखिये, गर्भवती गाय की इस तरह कराई गोद भराई:गांव को दिया भोज; किसान परिवार की अनूठी पहल

वीडियो देखिये, जमीन पर लेट गए श्रद्धालु:ऊपर से गुजरा सजे-धजे गाय-बैलों का झुंड; आदिवासी अंचल में अनोखे ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम

वीडियो देखिये, आज रात बाबा केदार की उत्सव डोली गर्भगृह में विराजेगी:कल सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट

MP TET परीक्षा 20 दिसंबर को होगी:34 हजार शिक्षकों ने भरा है फॉर्म

वीडियो देखिये, मामूली बात पर दो पक्षों में भिड़ंत:जमकर चले पत्थर; कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया

वीडियो देखिये, आदिवासी समाज को नेतृत्व में भागीदारी देने का दावा:मुख्यमंत्री बोले- केंद्र और प्रदेश की कैबिनेट में जनजातीय प्रतिनिधियों को दी जगह

वीडियो देखिये, प्रदेश अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ मीडिया से बातचीत:बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक प्रदेशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी भाजपा

7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत:दुष्कर्म के बाद हत्या, जंगल में मिला शव; पिता के साथ मजदूरी करता था आरोपी

धनतेरस पर गिरावट के बाद सोना-चांदी फिर चमके:दोनों कीमती धातुओं में फिर तेजी दर्ज

बहन की शादी से 15 दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग:दूध टैंकर की टक्कर से 19 वर्षीय छात्र की मौत

वीडियो देखिये, दिलजीत के शो की पुरानी टैक्स फाइल फिर चर्चा में:16 करोड़ की टिकट बिक्री का अनुमान; निगम को 90 लाख कम मिलने का दावा

वीडियो देखिये, बच्चों के सामने सांड ने महिला पर किया जानलेवा हमला:50 सेकंड तक जमीन पर पटककर कुचलता रहा; आवारा मवेशियों को लेकर चिंता बढ़ी

गोवर्धन पूजा विशेष:भगवान श्रीकृष्ण ने उठाया पर्वत और सिखाया प्रकृति से प्रेम का पाठ

रोशनी के त्योहार के बाद सांसों पर संकट:दीपावली की आतिशबाजी ने शहर की हवा में घोला धुआं; धुआं-धुआं हुआ देश का सबसे स्वच्छ शहर सांस लेना हुआ मुश्किल

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:इतने ग्राम कोकीन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार; चेन्नई से दिल्ली ले जाई जा रही थी खेप

कर्मचारी की बेटी के उपचार के लिए मंदिर ट्रस्ट ने दी मुक्त हस्त से मदद:दोनों किडनी खराब; अब इस शहर में होगा उपचार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!