मंत्री-विधायक के इलाके में दुकानदारों की दादागीरी: सड़क पर कब्जा; नगर निगम की रिमूवल टीम बनी धृतराष्ट्र
KHULASA FIRST
संवाददाता

किराना संचालक, पूजा पाठ और डिस्पोजल वाले ने 10 फीट तक फुटपाथ पर बढ़ाई दुकान, ग्राहकों की पार्किंग भी सड़क पर
जनता रोज जाम से जूझ रही, जिम्मेदार अधिकारी फरमा रहे कुर्सियों पर आराम
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के व्यस्त पाटनीपुरा चौराहा पर दुकानदारों की मनमानी और नगर निगम की कथित अनदेखी का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। दुबे श्री ट्रेडर्स डिस्पोजल आइटम, मुकेश किराना स्टोर्स और हरीश किराना के आसपास सड़क पर ग्राहकों के वाहन खड़े होने से यातायात प्रभावित हो रहा है।
हालात ऐसे हैं कि खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों के लिए सड़क ही पार्किंग स्थल बन गई। राहगीरों और वाहन चालकों को निकलने के लिए जगह तलाशनी पड़ती है। यहां से गुजरने वाले वाहन चालक रोज परेशानी से जूझते हैं, लेकिन नगर निगम का रिमूवल अमला इस ओर पूरी तरह अनदेखी कर रहा है।
यह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला का इलाका है। मंत्री-विधायक के इलाके में ये हाल हैं तो आप सोच सकते हैं…शहरभर की क्या स्थिति होगी? ट्रैफिक पुलिस दिनभर यह यातायात व्यवस्था संभालती है लेकिन जाम लगने के बाद भी दुकानदारों को सड़क से सामान हटाने का नहीं कहती। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर किसके दबाव-प्रभाव में यहां कार्रवाई नहीं की जा रही?
10 फीट तक सड़क पर फैलाया कारोबार... मुकेश किराना स्टोर्स नामक दुकान करीब 10 फीट आगे बढ़ाकर पूजन सामग्री, पत्तल और डिस्पोजल सामान का कारोबार किया जा रहा है। दुकान के बाहर सामान रखने से सड़क काफी संकरी हो गई।
वहीं ग्राहकों के दोपहिया वाहन भी सड़क का काफी हिस्सा घेर लेते हैं। यानी दुकान का विस्तार भी सड़क पर और ग्राहकों की पार्किंग भी उसी जगह। परेशानी उन लोगों को होती है, जिनका इस कारोबार से कोई लेना-देना नहीं।
ग्राहकों की पार्किंग ने बिगाड़ी व्यवस्था... दुबे श्री ट्रेडर्स डिस्पोजल आइटम और हरीश किराना के आसपास भी ग्राहकों के वाहन सड़क पर खड़े होने की शिकायत है। सुबह से शाम तक खरीदारी के लिए आने वाले लोग सड़क किनारे और आवागमन के रास्ते में अपने वाहन खड़े कर देते हैं। इससे चौराहे से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी होती है।
निगम की रिमूवल टीम आखिर किसका इंतजार कर रही?... शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम की टीम अभियान चलाती है। कई जगह कार्रवाई के दौरान सामान जब्त किया जाता है और अतिक्रमण हटाए जाते हैं, लेकिन पाटनीपुरा चौराहा पर स्थिति देखकर सवाल उठता है कि यहां निगम का रिमूवल अमला कार्रवाई क्यों नहीं करता? क्या अधिकारियों को सड़क पर फैला सामान और बेतरतीब पार्किंग दिखाई नहीं देती या फिर इस इलाके के लिए नियम अलग हैं?
अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय हो... निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल और रिमूवल विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को इस स्थिति का जवाब देना चाहिए। यदि अतिक्रमण की जानकारी नहीं है, तो मैदानी निगरानी व्यवस्था पर सवाल है और यदि जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही तो यह और गंभीर मामला है।
केवल अभियान चलाने और कार्रवाई के दावे करने से शहर की सड़कें व्यवस्थित नहीं होंगी। अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति देखना होगी।
कार्रवाई होगी या जनता यूं ही जाम में फंसी रहेगी?... सार्वजनिक सड़क किसी दुकानदार की निजी संपत्ति नहीं है। कारोबार करने का अधिकार सभी को है, लेकिन सड़क घेरकर नहीं।
निगम को मौके पर अतिक्रमण की नपती कराकर सड़क पर रखा सामान हटवाना चाहिए। ग्राहकों के लिए निर्धारित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाना चाहिए।
संबंधित समाचार

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी:एक-दूसरे को गले लगाकर खास पल को यादगार बनाया; सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ:वन विभाग और वन विहार की टीम ने सुरक्षित निकाला; इतने दिन क्वारेंटाइन में रहेगा

वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास:इंदौर अब देश को स्वच्छता की राह दिखा रहा है

इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय:महापौर बोले-दोनों शहरों की जोड़ी स्वच्छता में देश की नई मिसाल

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ:देश का सबसे प्रेरणादायी स्वच्छ शहर बताया; महापौर बोले-हर इंदौरी के लिए गर्व की बात

स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका:सफाई जोड़ी में दूसरा स्थान; अहमदाबाद-साणंद ने मारी बाजी, प्रदेश के कई शहरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया भर्ती; पहले भी हुए थे अस्वस्थ, डाला गया था स्टेंट

दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल:बीमा अस्पताल में 70 परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट

महिलाओं के सामने अश्लील हरकत:वीडियो हुआ वायरल; युवती ने मोबाइल में कैद किया घटनाक्रम

वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान:गुजरात के शहरों को मिला पहला स्थान, प्रदेश के नौ नगरीय निकायों को सम्मान

प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर:अवैध कॉलोनी के निर्माण ध्वस्त; जोन-8 के ग्राम खजराना में हुई कार्रवाई

लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान:8000 स्क्वेयर फीट पर फैक्ट्री का अवैध निर्माण; टीएनसीपी की भूमिका पर भी सवाल

एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी:मासूम की जिंदगी पर संकट डेढ़ साल बाद भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री:शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात; सोनिया गांधी की किताब पर भी रखी बेबाक राय

पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला:सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता; धमकी देने वाला गिरफ्तार, शुरुआती पूछताछ में ई-मेल बेचने की बात आई सामने

टीआई हत्याकांड:ड्राइवर व क्लीनर 17 तक रिमांड पर

भाई दूज विशेष:एक तिलक, एक थाली और रिश्तों में उम्रभर की गर्माहट

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन:नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना; एक महीने बाद भी नहीं मिला पानी, चक्काजाम की चेतावनी

20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते:पुलिस ने पांच युवकों को दबोचा; महंगे शौक पूरे करने के लिए खोले थे अकाउंट

वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग:CRPF के दो जवान घायल; अस्पताल में भर्ती, हमले के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!