महंगाई का एक और झटका अब दूध के दाम के रूप में: इस दिन से लागू होंगी नई कीमतें; किसानों से दूध खरीदने की लागत बढ़ने का हवाला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
महंगाई का एक और झटका आम लोगों को लगने वाला है। मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें गुरुवार 12 नवंबर से लागू होंगी। कंपनी ने किसानों से दूध खरीदने की लागत बढ़ने को कीमतों में इजाफे की वजह बताया है। दिल्ली-NCR में फुल क्रीम, टोंड, डबल टोंड और गाय के दूध सहित प्रमुख वैरिएंट की कीमतें बढ़ाई गई हैं।
नई दरों के मुताबिक, फुल क्रीम दूध की कीमत 76 रुपए और टोंड दूध की कीमत 62 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी। कंपनी ने करीब छह महीने में दूसरी बार दूध के दाम बढ़ाए हैं। इससे पहले 14 मई 2026 को कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, अप्रैल 2025 में भी कंपनी ने दूध की कीमतों में बदलाव किया था।
किसानों से दूध खरीदना महंगा, इसलिए बढ़ाए दाम
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि किसानों से दूध की खरीद दरों में काफी बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा दूध उत्पादन से जुड़ी अन्य इनपुट लागत का दबाव भी बढ़ा है। ऐसे में बढ़ी हुई लागत के एक हिस्से को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए कीमतों में संशोधन किया गया है।
मदर डेयरी अपनी दूध बिक्री से होने वाली कमाई का करीब 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा किसानों को देती है। कंपनी के मुताबिक, किसानों से खरीद की लागत बढ़ने का असर उपभोक्ता कीमतों पर पड़ा है।
रोजाना 50 लाख लीटर से ज्यादा दूध बेचती है कंपनी
मदर डेयरी की शुरुआत वर्ष 1974 में हुई थी। यह नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। कंपनी दिल्ली-NCR में अपने आउटलेट, जनरल ट्रेड और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए रोजाना करीब 35 लाख लीटर दूध बेचती है। देशभर में इसकी कुल दैनिक दूध बिक्री 50 लाख लीटर से अधिक है।
दूध के अलग-अलग वैरिएंट में क्या होता है अंतर?
1. फुल क्रीम मिल्क: इसमें फैट की मात्रा कम से कम 6 प्रतिशत होती है। यह अन्य वैरिएंट के मुकाबले ज्यादा गाढ़ा होता है।
2. टोंड मिल्क: इसमें फैट की मात्रा लगभग 3 प्रतिशत होती है। इसे कम फैट वाले दूध के रूप में तैयार किया जाता है।
3. डबल टोंड मिल्क: इसमें फैट की मात्रा लगभग 1.5 प्रतिशत होती है। यह कम फैट वाला विकल्प है।
4. बल्क टोंड मिल्क: यह मदर डेयरी के वेंडिंग बूथों पर उपलब्ध होता है। इसे पाउच के बजाय सीधे बूथ से लिया जा सकता है।
संबंधित समाचार

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी:एक-दूसरे को गले लगाकर खास पल को यादगार बनाया; सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ:वन विभाग और वन विहार की टीम ने सुरक्षित निकाला; इतने दिन क्वारेंटाइन में रहेगा

वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास:इंदौर अब देश को स्वच्छता की राह दिखा रहा है

इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय:महापौर बोले-दोनों शहरों की जोड़ी स्वच्छता में देश की नई मिसाल

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ:देश का सबसे प्रेरणादायी स्वच्छ शहर बताया; महापौर बोले-हर इंदौरी के लिए गर्व की बात

स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका:सफाई जोड़ी में दूसरा स्थान; अहमदाबाद-साणंद ने मारी बाजी, प्रदेश के कई शहरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया भर्ती; पहले भी हुए थे अस्वस्थ, डाला गया था स्टेंट

दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल:बीमा अस्पताल में 70 परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट

महिलाओं के सामने अश्लील हरकत:वीडियो हुआ वायरल; युवती ने मोबाइल में कैद किया घटनाक्रम

वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान:गुजरात के शहरों को मिला पहला स्थान, प्रदेश के नौ नगरीय निकायों को सम्मान

प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर:अवैध कॉलोनी के निर्माण ध्वस्त; जोन-8 के ग्राम खजराना में हुई कार्रवाई

लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान:8000 स्क्वेयर फीट पर फैक्ट्री का अवैध निर्माण; टीएनसीपी की भूमिका पर भी सवाल

एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी:मासूम की जिंदगी पर संकट डेढ़ साल बाद भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री:शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात; सोनिया गांधी की किताब पर भी रखी बेबाक राय

पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला:सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता; धमकी देने वाला गिरफ्तार, शुरुआती पूछताछ में ई-मेल बेचने की बात आई सामने

टीआई हत्याकांड:ड्राइवर व क्लीनर 17 तक रिमांड पर

भाई दूज विशेष:एक तिलक, एक थाली और रिश्तों में उम्रभर की गर्माहट

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन:नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना; एक महीने बाद भी नहीं मिला पानी, चक्काजाम की चेतावनी

20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते:पुलिस ने पांच युवकों को दबोचा; महंगे शौक पूरे करने के लिए खोले थे अकाउंट

वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग:CRPF के दो जवान घायल; अस्पताल में भर्ती, हमले के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!