खबर
Top News

पत्नी के मोबाइल में कैद बाबू-सोना: वर्षा और फैजान के बीच बातचीत में पती की हत्या की साजिश रचने की बात रिकॉर्ड

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 नवंबर 2026, 1:16 pm
शेयर करें:
पत्नी के मोबाइल में कैद बाबू-सोना

पासवर्ड के चक्कर में उलझी पुलिस की विस्तृत जांच

मोबाइल को फोरेंसिक विभाग भेजेगी पुलिस

फैजान से क्या होती थी बात, खुलेगा राज

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिछले दिनों राऊ क्षेत्र में पवन सोनी ने पत्नी वर्षा की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली थी। मामले ने शहर को झकझोर कर रख दिया था। पति-पत्नी के बीच वो (फैजान) के आने के चलते हत्या हुई थी। पुलिस ने वर्षा के प्रेमी फैजान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भी भिजवा दिया है।

खास बात यह कि पुलिस ने वाइस रिकॉर्डर को जब्त कर लिया है, जिसमें वर्षा और फैजान के बीच प्रेम-मोहब्बत की बातचीत के बीच पवन सोनी की हत्या की साजिश रचने की बात कही जा रही थी।

हालांकि पुलिस को रिकॉर्डिंग में उक्त बात के कोई सबूत नहीं मिले हैं। इसके चलते पुलिस की जांच अब वर्षा के मोबाइल पर टिक गई है। शंका है कि वर्षा के मोबाइल में फैजान से होने वाली बातें जरूर रिकॉर्ड होंगी।

इसके चलते पुलिस वर्षा के मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजने वाली है। पवन सोनी और वर्षा मूल रूप से बीना के रहने वाले थे। करीब 18 साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था।

शादी के बाद वे इंदौर में बस गए। परिवार में 15 साल का बेटा पुष्पेंद्र और करीब नौ साल की बेटी काव्या है। तकरीबन सात महीने पहले पवन ने राऊ रेलवे स्टेशन के पास ‘सोनीजी पराठा सेंटर’ नाम से रेस्तरां शुरू किया था।

स्लिप डिस्क के चलते वह नौकरी छोड़ चुका था। परिवार की आर्थिक स्थिति संभालने के लिए पति-पत्नी ने कारोबार शुरू किया था। रेस्तरां वर्षा और बेटा पुष्पेंद्र संभालते थे। पवन सामान लाने-ले जाने में उनकी मदद करता था।

इसी दौरान रेस्तरां में वेल्डिंग और शेड लगाने के काम के लिए फैजान को बुलाया गया। तभी उसकी वर्षा से पहचान हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी। पवन को पत्नी और फैजान की नजदीकियों पर संदेह होने लगा।

पवन और वर्षा की मौत के बाद जब फैजान को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने तीन महीने पहले ही वर्षा से पहचान की बात कही। उसने दावा किया कि वह वर्षा से दो बार ही मिला था।

एक बार वह वर्षा को घर छोड़ने गया था, तब बच्चों ने दोनों को साथ देख लिया था। बच्चों ने इसकी जानकारी पिता को दी थी।

बच्चों को भी नहीं पता पासवर्ड... टीआई राजपाल राठौर के मुताबिक पवन ने वॉइस रिकॉर्डर आगे के कमरे में छिपाकर रखा था। वर्षा ज्यादातर बात अंदर के कमरे में करती थी। इसके चलते रिकॉर्डर में आवाज स्पष्ट नहीं है।

वह किस-किससे बात करती थी... यह भी स्पष्ट नहीं है। चूंकि पवन ने मौत से पहले दावा किया था कि फैजान और वर्षा उसे मारने की साजिश रच रहे हैं। हालांकि अभी तक की जांच में ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं।

शंका है कि वर्षा के मोबाइल में फैजान से होने वाली बातचीत की रिकॉर्डिंग सेव होगी, लेकिन समस्या ये है कि मोबाइल पासवर्ड से लॉक है। इसके चलते मोबाइल को जांच के लिए फोरेंसिक विभाग भेजेंगे। इसके बाद ही स्पष्ट होगा कि फैजान और वर्षा के बीच क्या बात होती थी?

पवन सोनी और वर्षा की मौत के मामले में मर्ग कायम है। फैजान के घर में चार भाई और दो बहनें हैं। पूछताछ में उसने बताया था कि उसके घर वालों ने उसकी शादी की बातचीत चला रखी थी। पुलिस पूरे घटनाक्रम, पारिवारिक विवाद और सामने आई रिकॉर्डिंग सहित अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि वर्षा करीब पैंतीस वर्ष की थी, वहीं फैजान महज 24 वर्ष का। चूंकि वर्षा और पवन के बीच सात-आठ महीनों से अनबन चल रही थी। दोनों कहने को एक ही घर में साथ रहते थे, लेकिन उनमें बातचीत नहीं थी।

इस बीच तीन महीने पहले फैजान वर्षा के संपर्क में आया तो वह आकर्षणवश उसकी ओर खींच गई। हालांकि उनमें प्रेम जैसा कुछ नहीं था। उम्र के लिहाज से वर्षा के लिए फैजान सिर्फ फिजिकल डिजायर वाला मामला था।

पिता-पुत्र की गैर मौजूदगी में घर जाता था फैजान...
पड़ोसियों के मुताबिक पवन और वर्षा के बीच आए दिन झगड़े होते थे। कई बार विवाद इतना बढ़ जाता था कि बच्चों के सामने ही दोनों एक-दूसरे पर हमलावर हो जाते थे। कभी पिता और बेटा वर्षा को मारने दौड़ते थे तो कभी वर्षा उनके पीछे पड़ जाती थी।

घर में तनाव का माहौल रहने लगा था। एक पड़ोसी के मुताबिक फैजान को उन्होंने पवन और उसके बेटे की गैरमौजूदगी में घर आते-जाते देखा था। दीपावली से पहले पवन अपने बेटे पुष्पेंद्र के साथ बजरंग दल के जिला सहमंत्री राम दांगी से मिला था।

उसने पारिवारिक परेशानियां बताते हुए फैजान का नाम लिया था। पवन ने फैजान के खिलाफ सबूत जुटाने के लिए अपने घर में वाइस रिकॉर्डर छिपा दिया था। उसने अपने पास वर्षा और पवन के बीच प्यार-महोब्बत की रिकॉर्डिंग होने की बात राम दांगी से कही थी।

पवन ने उनसे दीपावली के बाद पुलिस अधिकारियों से मिलने और अपनी शिकायत रखने की बात की थी। वह रिकॉर्डिंग भी राम दांगी को सुनाना चाहता था, लेकिन डेटा अधिक होने के कारण उस समय रिकॉर्डिंग नहीं दे सका, वहीं हत्याकांड के बाद बेटे पुष्पेंद्र ने वॉइस रिकॉर्डर में मां वर्षा और फैजान के बीच बातचीत की करीब 18 घंटे की रिकॉर्डिंग होने की बात कही है।

फोन कर बोली थी बेटी, पापा, घर मत आना...।
एक पड़ोसी के अनुसार घटना से कुछ दिन पहले पवन की बेटी ने मां के मोबाइल से पिता को फोन किया था। बच्ची ने घबराते हुए कहा था कि पापा, घर मत आना, मां ने बिजली बंद कर दी है। फैजान अंकल भी अंदर हैं, वो आपको मार देंगे।

बेटी की बात सुनकर पवन सतर्क हो गया था। उसने घर पहुंचने के बजाय पहले आसपास के लोगों से बात की। पड़ोसी के मुताबिक बिजली चालू होने के बाद ही पवन घर पहुंचा था। बच्ची की यह चेतावनी उस समय भले ही एक पारिवारिक विवाद का हिस्सा लगी हो, लेकिन कुछ दिन बाद हुई पति-पत्नी की मौत के बाद इस घटनाक्रम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

बच्चों की जिम्मेदारी अब बुआ के पास
इस दोहरी मौत के बाद दोनों बच्चों के भविष्य को लेकर परिवार और परिजन चिंतित हैं। बच्चों की कस्टडी बीना निवासी उनकी बुआ को दी गई है। मंगलवार को पवन और वर्षा का गांव में एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। वर्षा के परिजनों को सूचना दी गई थी, लेकिन वे अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए।

सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन
पवन-वर्षा हत्याकांड में सकल हिंदू समाज ने गंभीर आरोप लगाते हुए डीसीपी जोन-1 के नाम पर एसीपी निधि सक्सेना और राऊ टीआई राजपाल राठौर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में फैजान उर्फ रेहान पर साजिश रचने, परिवार को रास्ते से हटाने और सात वर्षीय बच्ची की मानव तस्करी की साजिश बनाने के आरोपों की जांच की मांग की गई है।

समाज का आरोप है कि फैजान ने वर्षा को प्रेमजाल में फंसाया और नशे की लत लगाई। ज्ञापन में पवन के मोबाइल में मौजूद ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच कराने और बेटे पुष्पेंद्र के बयान लेने की मांग भी की गई है।

इसके अलावा फैजान और उसके परिवार का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने तथा अग्रवाल कॉलोनी स्थित मकान के निर्माण की वैधता जांचने की मांग की गई है। समाज ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी
Top News

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी:एक-दूसरे को गले लगाकर खास पल को यादगार बनाया; सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

about 2 hours ago
शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ
Top News

शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ:वन विभाग और वन विहार की टीम ने सुरक्षित निकाला; इतने दिन क्वारेंटाइन में रहेगा

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास:इंदौर अब देश को स्वच्छता की राह दिखा रहा है

about 2 hours ago
इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय
Top News

इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय:महापौर बोले-दोनों शहरों की जोड़ी स्वच्छता में देश की नई मिसाल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ
Top News

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ:देश का सबसे प्रेरणादायी स्वच्छ शहर बताया; महापौर बोले-हर इंदौरी के लिए गर्व की बात

about 2 hours ago
स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका
Top News

स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका:सफाई जोड़ी में दूसरा स्थान; अहमदाबाद-साणंद ने मारी बाजी, प्रदेश के कई शहरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

about 3 hours ago
पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी
Top News

पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया भर्ती; पहले भी हुए थे अस्वस्थ, डाला गया था स्टेंट

about 3 hours ago
दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल
Top News

दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल:बीमा अस्पताल में 70 परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट

about 3 hours ago
महिलाओं के सामने अश्लील हरकत
Top News

महिलाओं के सामने अश्लील हरकत:वीडियो हुआ वायरल; युवती ने मोबाइल में कैद किया घटनाक्रम

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान
Top News

वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान:गुजरात के शहरों को मिला पहला स्थान, प्रदेश के नौ नगरीय निकायों को सम्मान

about 4 hours ago
प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर
Top News

प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर:अवैध कॉलोनी के निर्माण ध्वस्त; जोन-8 के ग्राम खजराना में हुई कार्रवाई

about 4 hours ago
लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान
Top News

लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान:8000 स्क्वेयर फीट पर फैक्ट्री का अवैध निर्माण; टीएनसीपी की भूमिका पर भी सवाल

about 4 hours ago
एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी
Top News

एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी:मासूम की जिंदगी पर संकट डेढ़ साल बाद भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री:शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात; सोनिया गांधी की किताब पर भी रखी बेबाक राय

about 4 hours ago
पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला
Top News

पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला:सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता; धमकी देने वाला गिरफ्तार, शुरुआती पूछताछ में ई-मेल बेचने की बात आई सामने

about 4 hours ago
टीआई हत्याकांड
Top News

टीआई हत्याकांड:ड्राइवर व क्लीनर 17 तक रिमांड पर

about 4 hours ago
भाई दूज विशेष
Top News

भाई दूज विशेष:एक तिलक, एक थाली और रिश्तों में उम्रभर की गर्माहट

about 4 hours ago
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन
Top News

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन:नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना; एक महीने बाद भी नहीं मिला पानी, चक्काजाम की चेतावनी

about 5 hours ago
20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते
Top News

20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते:पुलिस ने पांच युवकों को दबोचा; महंगे शौक पूरे करने के लिए खोले थे अकाउंट

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग
Top News

वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग:CRPF के दो जवान घायल; अस्पताल में भर्ती, हमले के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!