प्रदेश में ठंड ने अब पकड़ी रफ्तार: अमरकंटक में 10.8 डिग्री तापमान; सुबह हल्का कोहरा और रात में धुंध का असर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिवाली के बाद अब ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। अमरकंटक में सबसे कम 10.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि करौंदी में पारा 11.3 डिग्री रहा। खास बात यह है कि राजधानी भोपाल और जबलपुर प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंडे हो गए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इससे प्रदेश में ठंड का असर और बढ़ेगा। सुबह के समय कई शहरों में हल्का कोहरा दिखाई दे रहा है, जबकि रात में धुंध छाने लगी है।
अमरकंटक में सबसे ज्यादा ठंड, इन शहरों में लुढ़का पारा
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अमरकंटक में 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रमुख शहरों और स्थानों का तापमान इस प्रकार रहा-
- अमरकंटक – 10.8 डिग्री
- करौंदी – 11.3 डिग्री
- दमोह – 12 डिग्री
- कल्याणपुर (शहडोल) – 12.3 डिग्री
- रायसेन – 12.6 डिग्री
- मलाजखंड – 12.8 डिग्री
- भोपाल – 13 डिग्री
- जबलपुर – 13 डिग्री
- छिंदवाड़ा – 13 डिग्री
- पचमढ़ी – 13.2 डिग्री
- उमरिया – 13.4 डिग्री
- मंडला – 13.6 डिग्री
- नौगांव – 13.6 डिग्री
- रीवा – 13.8 डिग्री
- इंदौर – 14 डिग्री
- खजुराहो – 14.4 डिग्री
- सीधी – 14.8 डिग्री
मौसम केंद्र भोपाल के मुताबिक, आने वाले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है। नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड का असर और बढ़ने की संभावना है। उत्तरी हवाओं के सीधे प्रभाव के कारण ग्वालियर-चंबल संभाग में तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है।
ठंड के साथ प्रदूषण भी बढ़ा, भोपाल-उज्जैन का AQI 400 पार
प्रदेश में ठंड बढ़ने के साथ वायु प्रदूषण की स्थिति भी चिंताजनक हो रही है। दिवाली के बाद भोपाल और उज्जैन में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि पांच साल में ऐसा तीसरी बार हुआ है। ग्वालियर, इंदौर, देवास, जबलपुर, मंडीदीप, सिंगरौली, पीथमपुर और कटनी सहित कई शहरों में भी वायु गुणवत्ता खराब हुई है। रात करीब 8 बजे के बाद कई शहरों में धुंध छाने लगती है। सुबह के समय हल्का कोहरा भी दिखाई दे रहा है।
बुधवार को बारिश का अलर्ट नहीं
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के किसी भी जिले में आंधी या बारिश का अलर्ट नहीं है। पिछले एक सप्ताह से प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी था, लेकिन अब मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
नवंबर में ऐसे बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के पुराने रिकॉर्ड के मुताबिक, नवंबर में प्रदेश के कई शहरों में तापमान काफी नीचे जा चुका है। ग्वालियर में 57 साल पहले नवंबर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। वहीं उज्जैन में 53 साल पहले नवंबर का न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री दर्ज किया गया था। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में नवंबर के दौरान बारिश होने का भी ट्रेंड रहा है। इस बार महीने की शुरुआत में ही बारिश का अलर्ट जारी हुआ था। तीसरे और चौथे सप्ताह में मौसम प्रणाली सक्रिय होने पर बारिश की संभावना बन सकती है।
संबंधित समाचार

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी:एक-दूसरे को गले लगाकर खास पल को यादगार बनाया; सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ:वन विभाग और वन विहार की टीम ने सुरक्षित निकाला; इतने दिन क्वारेंटाइन में रहेगा

वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास:इंदौर अब देश को स्वच्छता की राह दिखा रहा है

इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय:महापौर बोले-दोनों शहरों की जोड़ी स्वच्छता में देश की नई मिसाल

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ:देश का सबसे प्रेरणादायी स्वच्छ शहर बताया; महापौर बोले-हर इंदौरी के लिए गर्व की बात

स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका:सफाई जोड़ी में दूसरा स्थान; अहमदाबाद-साणंद ने मारी बाजी, प्रदेश के कई शहरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया भर्ती; पहले भी हुए थे अस्वस्थ, डाला गया था स्टेंट

दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल:बीमा अस्पताल में 70 परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट

महिलाओं के सामने अश्लील हरकत:वीडियो हुआ वायरल; युवती ने मोबाइल में कैद किया घटनाक्रम

वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान:गुजरात के शहरों को मिला पहला स्थान, प्रदेश के नौ नगरीय निकायों को सम्मान

प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर:अवैध कॉलोनी के निर्माण ध्वस्त; जोन-8 के ग्राम खजराना में हुई कार्रवाई

लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान:8000 स्क्वेयर फीट पर फैक्ट्री का अवैध निर्माण; टीएनसीपी की भूमिका पर भी सवाल

एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी:मासूम की जिंदगी पर संकट डेढ़ साल बाद भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री:शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात; सोनिया गांधी की किताब पर भी रखी बेबाक राय

पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला:सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता; धमकी देने वाला गिरफ्तार, शुरुआती पूछताछ में ई-मेल बेचने की बात आई सामने

टीआई हत्याकांड:ड्राइवर व क्लीनर 17 तक रिमांड पर

भाई दूज विशेष:एक तिलक, एक थाली और रिश्तों में उम्रभर की गर्माहट

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन:नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना; एक महीने बाद भी नहीं मिला पानी, चक्काजाम की चेतावनी

20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते:पुलिस ने पांच युवकों को दबोचा; महंगे शौक पूरे करने के लिए खोले थे अकाउंट

वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग:CRPF के दो जवान घायल; अस्पताल में भर्ती, हमले के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!