खबर
Top News

खातेगांव टीआई हत्याकांड मामला: मुख्य आरोपी से 35 लाख रुपए बरामद; शराब सिंडिकेट के आर्थिक नेटवर्क की जांच तेज, टिमरनी शराब दुकान का लाइसेंसी पाटेंद्र अब भी फरार;

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 नवंबर 2026, 11:29 am
शेयर करें:
खातेगांव टीआई हत्याकांड मामला

खुलासा फर्स्ट, खातेगांव।
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान मुख्य आरोपी राहुल जायसवाल से अब तक 35 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। इस बरामदगी के बाद पुलिस ने अवैध शराब सिंडिकेट के आर्थिक नेटवर्क की पड़ताल तेज कर दी है। पुलिस अब राहुल और बड़वानी के शराब कारोबारी के बीच हुए एग्रीमेंट, कथित पार्टनरशिप और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है।

वहीं, मामले में दो अलग-अलग शॉर्ट एनकाउंटर में घायल हुए मिनी ट्रक चालक गजेंद्र उर्फ अक्कू और क्लीनर धीरज को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मंगलवार को भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 17 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

मुख्य आरोपी से 35 लाख की बरामदगी, आर्थिक नेटवर्क की जांच
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मुख्य आरोपी राहुल जायसवाल से अब तक 35 लाख रुपए नकद बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस इस रकम के स्रोत और शराब कारोबार से जुड़े वित्तीय लेन-देन की पड़ताल कर रही है।

राहुल और बड़वानी के शराब कारोबारी के बीच हुए एग्रीमेंट तथा कथित पार्टनरशिप की फॉरेंसिक और तकनीकी जांच भी की जा रही है। जांच का मुख्य बिंदु यह है कि शराब कारोबार में किसकी कितनी हिस्सेदारी थी और इसके पीछे आर्थिक लेन-देन का नेटवर्क कैसे संचालित होता था।

चालक-क्लीनर 17 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर
शॉर्ट एनकाउंटर में घायल मिनी ट्रक चालक गजेंद्र उर्फ अक्कू और क्लीनर धीरज को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस खातेगांव लेकर पहुंची। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 17 नवंबर तक पुलिस रिमांड मिली है। फिलहाल दोनों से कन्नौद थाने में पूछताछ की जाएगी।

मामले में गिरफ्तार राहुल जायसवाल, केरम सिंह और विजय राव भी पुलिस रिमांड पर हैं। राहुल जायसवाल और केरम सिंह को 16 नवंबर तक, जबकि विजय राव को 13 नवंबर तक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर टीआई की हत्या और शराब तस्करी के बीच की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

टिमरनी से गुजरात तक पहुंचती थी शराब की खेप
जांच में टिमरनी स्थित शराब दुकान से गुजरात तक शराब की सप्लाई किए जाने की जानकारी सामने आई है। गुजरात से पकड़े गए मनीष जायसवाल से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, टिमरनी की शराब दुकान में मनीष, राहुल जायसवाल और मृतक मोहिन जायसवाल की 30-30 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। मोहिन की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

गुजरात में सप्लाई की फॉरवर्ड लिंक तलाश रही पुलिस
मोहिन की मौत के बाद पुलिस के लिए केरम सिंह की भूमिका अहम हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, केरम के माध्यम से ही शराब की खेप गुजरात पहुंचाई जाती थी। पूछताछ में उसने कुछ नाम बताए हैं। पुलिस इनकी भूमिका की पुष्टि करने के लिए उसे गुजरात ले जा सकती है।

अब तक जांच में शराब सप्लाई के बैकवर्ड लिंक सामने आए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गुजरात में शराब की खेप किन लोगों तक पहुंचाई जाती थी और इस नेटवर्क में आगे कौन-कौन शामिल था।

टिमरनी शराब दुकान का लाइसेंसी पाटेंद्र अब भी फरार
इस पूरे मामले में टिमरनी शराब दुकान का लाइसेंसी पाटेंद्र जायसवाल अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। उसके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ और वित्तीय लेन-देन की जांच के जरिए शराब सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी
Top News

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी:एक-दूसरे को गले लगाकर खास पल को यादगार बनाया; सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

about 1 hour ago
शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ
Top News

शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ:वन विभाग और वन विहार की टीम ने सुरक्षित निकाला; इतने दिन क्वारेंटाइन में रहेगा

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास:इंदौर अब देश को स्वच्छता की राह दिखा रहा है

about 2 hours ago
इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय
Top News

इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय:महापौर बोले-दोनों शहरों की जोड़ी स्वच्छता में देश की नई मिसाल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ
Top News

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ:देश का सबसे प्रेरणादायी स्वच्छ शहर बताया; महापौर बोले-हर इंदौरी के लिए गर्व की बात

about 2 hours ago
स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका
Top News

स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका:सफाई जोड़ी में दूसरा स्थान; अहमदाबाद-साणंद ने मारी बाजी, प्रदेश के कई शहरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

about 3 hours ago
पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी
Top News

पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया भर्ती; पहले भी हुए थे अस्वस्थ, डाला गया था स्टेंट

about 3 hours ago
दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल
Top News

दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल:बीमा अस्पताल में 70 परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट

about 3 hours ago
महिलाओं के सामने अश्लील हरकत
Top News

महिलाओं के सामने अश्लील हरकत:वीडियो हुआ वायरल; युवती ने मोबाइल में कैद किया घटनाक्रम

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान
Top News

वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान:गुजरात के शहरों को मिला पहला स्थान, प्रदेश के नौ नगरीय निकायों को सम्मान

about 3 hours ago
प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर
Top News

प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर:अवैध कॉलोनी के निर्माण ध्वस्त; जोन-8 के ग्राम खजराना में हुई कार्रवाई

about 3 hours ago
लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान
Top News

लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान:8000 स्क्वेयर फीट पर फैक्ट्री का अवैध निर्माण; टीएनसीपी की भूमिका पर भी सवाल

about 3 hours ago
एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी
Top News

एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी:मासूम की जिंदगी पर संकट डेढ़ साल बाद भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री:शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात; सोनिया गांधी की किताब पर भी रखी बेबाक राय

about 4 hours ago
पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला
Top News

पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला:सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता; धमकी देने वाला गिरफ्तार, शुरुआती पूछताछ में ई-मेल बेचने की बात आई सामने

about 4 hours ago
टीआई हत्याकांड
Top News

टीआई हत्याकांड:ड्राइवर व क्लीनर 17 तक रिमांड पर

about 4 hours ago
भाई दूज विशेष
Top News

भाई दूज विशेष:एक तिलक, एक थाली और रिश्तों में उम्रभर की गर्माहट

about 4 hours ago
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन
Top News

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन:नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना; एक महीने बाद भी नहीं मिला पानी, चक्काजाम की चेतावनी

about 4 hours ago
20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते
Top News

20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते:पुलिस ने पांच युवकों को दबोचा; महंगे शौक पूरे करने के लिए खोले थे अकाउंट

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग
Top News

वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग:CRPF के दो जवान घायल; अस्पताल में भर्ती, हमले के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!