खबर
Top News

रातभर जाम छलकाते रहे रईसजादे: ‘दूल्हे की सालियों’ गाने पर युवतियों ने लगाए ठुमके; होटल का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप, शराब परोसने की अनुमति और तय समय के बाद संचालन पर उठे सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 नवंबर 2026, 12:40 pm
शेयर करें:
रातभर जाम छलकाते रहे रईसजादे

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मिनी मुंबई के नाम से पहचाने जाने वाले इंदौर में देर रात तक चलने वाली हाईप्रोफाइल पार्टियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर में नशाखोरी और अवैध गतिविधियों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं, लेकिन अब होटल और रूफटॉप पार्टियों में नियमों के पालन को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं।

ताजा मामला विजय नगर क्षेत्र के स्कीम नंबर-94 स्थित होटल स्कारलेट का है। यहां रूफटॉप पर युवक-युवतियों की ऐसी महफिल जमी कि रात कब सुबह में बदल गई, इसका किसी को होश नहीं रहा। जाम छलकते रहे, डीजे पर गाने बजते रहे और युवक-युवतियां डांस करते रहे। इस पूरी पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद होटल प्रबंधन से लेकर पुलिस और आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

वायरल वीडियो में होटल के रूफटॉप पर युवक-युवतियों का समूह पार्टी करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में शराब की बोतलें, गिलास और डांस का माहौल नजर आता है। पार्टी में शामिल युवक-युवतियां बेफिक्र होकर मस्ती करते दिख रहे हैं। एक वीडियो में युवतियां डीजे पर बज रहे गाने 'दूल्हे की सालियों...' पर डांस करती नजर आती हैं। वहीं, पार्टी के दौरान कुछ युवक-युवतियों की नजदीकियां भी कैमरे में कैद हुई हैं। वीडियो में दिखाई दे रही गतिविधियों ने देर रात तक चलने वाली इस महफिल को चर्चा का विषय बना दिया है।

युवती की सोशल मीडिया स्टोरी से सामने आया देर रात की पार्टी का मामला
इस पूरे घटनाक्रम में सबसे अहम कड़ी सोशल मीडिया पर साझा की गई एक युवती की स्टोरी बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पार्टी में शामिल एक युवती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो साझा किया था। स्टोरी पर रात 4:22 बजे का समय दर्ज दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि युवती IPS एकेडमी में पढ़ती है। इसी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए होटल के रूफटॉप पर देर रात तक चल रही पार्टी की जानकारी सामने आई।

आमतौर पर होटल और बार के संचालन के लिए निर्धारित समय और लाइसेंस संबंधी शर्तें होती हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि यह पार्टी सुबह 4 बजे तक जारी थी तो इसके लिए संबंधित विभागों से कोई विशेष अनुमति ली गई थी या नहीं? क्या होटल प्रबंधन को निर्धारित समय के बाद भी पार्टी जारी रखने की छूट थी? इन सवालों का जवाब होटल प्रबंधन और संबंधित विभागों की जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।

'दूल्हे की सालियों...' गाना बजा तो डांस फ्लोर पर बढ़ा जोश
वीडियो का एक हिस्सा पार्टी के माहौल को और भी दिलचस्प बना देता है। डीजे पर 'दूल्हे की सालियों...' गाना बजते ही युवतियां डांस करने लगती हैं। आसपास मौजूद युवक भी पार्टी का आनंद लेते नजर आते हैं। रूफटॉप पर तेज रोशनी, संगीत और जाम के बीच पूरी महफिल देर रात तक चलती दिखाई देती है।

वीडियो में पार्टी का माहौल देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां मौजूद लोग किसी खास आयोजन या निजी पार्टी के लिए जुटे थे। हालांकि, पार्टी किसके आयोजन में हुई और इसमें कितने लोग शामिल थे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वीडियो में दिख रही गतिविधियों और दर्ज समय को लेकर अब होटल की भूमिका की जांच किए जाने की जरूरत है।

होटल प्रबंधन से लेकर आबकारी विभाग तक उठे सवाल
इस मामले में सबसे बड़ा सवाल होटल स्कारलेट के प्रबंधन से जुड़ा है। यदि होटल में शराब परोसी जा रही थी तो क्या उसके पास इसके लिए वैध लाइसेंस था? क्या शराब बिक्री और परोसने का काम लाइसेंस की निर्धारित शर्तों के अनुसार हो रहा था? सबसे अहम सवाल यह है कि क्या सुबह 4 बजे तक पार्टी जारी रखने की अनुमति थी?

आबकारी विभाग की जिम्मेदारी है कि वह शराब दुकानों, बार और लाइसेंसधारी प्रतिष्ठानों में नियमों के पालन की निगरानी करे। ऐसे में यह देखना जरूरी है कि होटल में शराब परोसने की व्यवस्था किस श्रेणी के लाइसेंस के तहत संचालित थी और पार्टी के समय को लेकर क्या शर्तें लागू थीं।

विजय नगर पुलिस की निगरानी पर भी सवाल
विजय नगर क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट और रूफटॉप पार्टियों का संचालन होता है। ऐसे प्रतिष्ठानों में देर रात तक होने वाली गतिविधियों पर पुलिस और संबंधित विभागों की निगरानी महत्वपूर्ण है।

वीडियो में सुबह 4:22 बजे तक पार्टी का समय सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या पुलिस को इसकी जानकारी थी? यदि जानकारी नहीं थी तो इतनी देर तक चल रही पार्टी प्रशासन की नजरों से कैसे बची रही? यह भी जांच का विषय है कि पार्टी के दौरान शराब परोसने, संगीत बजाने और निर्धारित समय के बाद प्रतिष्ठान संचालित करने से जुड़े नियमों का पालन किया गया था या नहीं।

अब जांच और कार्रवाई का इंतजार
होटल स्कारलेट के रूफटॉप का वीडियो सामने आने के बाद अब निगाहें पुलिस, आबकारी विभाग और जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। संबंधित विभाग वीडियो की जांच कर यह पता लगा सकते हैं कि पार्टी किस समय तक चली, शराब परोसने के लिए वैध अनुमति थी या नहीं और होटल प्रबंधन ने लाइसेंस की शर्तों का पालन किया या नहीं।


संबंधित समाचार

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी
Top News

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी:एक-दूसरे को गले लगाकर खास पल को यादगार बनाया; सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

about 1 hour ago
शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ
Top News

शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ:वन विभाग और वन विहार की टीम ने सुरक्षित निकाला; इतने दिन क्वारेंटाइन में रहेगा

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास:इंदौर अब देश को स्वच्छता की राह दिखा रहा है

about 2 hours ago
इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय
Top News

इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय:महापौर बोले-दोनों शहरों की जोड़ी स्वच्छता में देश की नई मिसाल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ
Top News

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ:देश का सबसे प्रेरणादायी स्वच्छ शहर बताया; महापौर बोले-हर इंदौरी के लिए गर्व की बात

about 2 hours ago
स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका
Top News

स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका:सफाई जोड़ी में दूसरा स्थान; अहमदाबाद-साणंद ने मारी बाजी, प्रदेश के कई शहरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

about 3 hours ago
पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी
Top News

पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया भर्ती; पहले भी हुए थे अस्वस्थ, डाला गया था स्टेंट

about 3 hours ago
दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल
Top News

दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल:बीमा अस्पताल में 70 परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट

about 3 hours ago
महिलाओं के सामने अश्लील हरकत
Top News

महिलाओं के सामने अश्लील हरकत:वीडियो हुआ वायरल; युवती ने मोबाइल में कैद किया घटनाक्रम

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान
Top News

वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान:गुजरात के शहरों को मिला पहला स्थान, प्रदेश के नौ नगरीय निकायों को सम्मान

about 4 hours ago
प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर
Top News

प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर:अवैध कॉलोनी के निर्माण ध्वस्त; जोन-8 के ग्राम खजराना में हुई कार्रवाई

about 4 hours ago
लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान
Top News

लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान:8000 स्क्वेयर फीट पर फैक्ट्री का अवैध निर्माण; टीएनसीपी की भूमिका पर भी सवाल

about 4 hours ago
एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी
Top News

एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी:मासूम की जिंदगी पर संकट डेढ़ साल बाद भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री:शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात; सोनिया गांधी की किताब पर भी रखी बेबाक राय

about 4 hours ago
पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला
Top News

पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला:सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता; धमकी देने वाला गिरफ्तार, शुरुआती पूछताछ में ई-मेल बेचने की बात आई सामने

about 4 hours ago
टीआई हत्याकांड
Top News

टीआई हत्याकांड:ड्राइवर व क्लीनर 17 तक रिमांड पर

about 4 hours ago
भाई दूज विशेष
Top News

भाई दूज विशेष:एक तिलक, एक थाली और रिश्तों में उम्रभर की गर्माहट

about 4 hours ago
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन
Top News

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन:नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना; एक महीने बाद भी नहीं मिला पानी, चक्काजाम की चेतावनी

about 4 hours ago
20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते
Top News

20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते:पुलिस ने पांच युवकों को दबोचा; महंगे शौक पूरे करने के लिए खोले थे अकाउंट

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग
Top News

वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग:CRPF के दो जवान घायल; अस्पताल में भर्ती, हमले के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!