वीडियो देखिये, फेमस होने के लिए युवती ने पार की हदें: वायरल रील में ग्रामीणों को बताया शहर को गंदा करने वाला
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया पर फेमस होने और ज्यादा से ज्यादा लाइक्स-व्यूज बटोरने की चाहत में कुछ लोग किस हद तक जा सकते हैं, इसका एक मामला इंदौर से सामने आया है।
यहां एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ग्रामीण क्षेत्र से इंदौर आने वाले लोगों को लेकर कथित तौर पर अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी करती नजर आ रही है। युवती के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि कुछ सेकंड की रील और इंटरनेट पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए किसी पूरे वर्ग का अपमान करना कतई उचित नहीं है।
ग्रामीणों को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी
वायरल वीडियो में युवती कथित तौर पर कहती सुनाई दे रही है कि गांव के लोग इंदौर को गंदा करने आते हैं। उन्हें अपने गांव में ही रहना चाहिए और इंदौर नहीं आना चाहिए। युवती की इस टिप्पणी को ग्रामीणों के प्रति अपमानजनक माना जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि आखिर किसी शहर में रहने या आने का अधिकार किसी एक वर्ग तक सीमित कैसे हो सकता है?
सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई फटकार
वीडियो वायरल होते ही कई यूजर्स ने युवती की भाषा और सोच पर सवाल उठाए। लोगों ने कमेंट करते हुए कहा कि इंस्टाग्राम पर फेमस होने के लिए गांव के लोगों का अपमान करना शर्मनाक है। कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि इंदौर की पहचान केवल शहर में रहने वाले लोगों से नहीं, बल्कि उन लाखों ग्रामीणों से भी है, जो रोजगार, शिक्षा, व्यापार और दूसरे कामों के सिलसिले में यहां आते हैं।
ग्रामीण नेताओं ने जताई नाराजगी, माफी की मांग
युवती की टिप्पणी को लेकर ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े लोगों और नेताओं ने भी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल समाज में भेदभाव और नफरत को बढ़ावा दे सकता है। यदि युवती को लोकप्रिय होना है तो उसे अपने अच्छे कामों और सकारात्मक कंटेंट के जरिए पहचान बनानी चाहिए, न कि किसी वर्ग को नीचा दिखाकर।
ग्रामीण नेताओं ने युवती से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि वह माफी नहीं मांगती है तो मामले की शिकायत साइबर सेल में की जा सकती है।
इंदौर किसी एक का नहीं, सबका शहर है
इंदौर देश के स्वच्छ और तेजी से विकसित होते शहरों में अपनी अलग पहचान रखता है। इस शहर की तरक्की में ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। रोजगार से लेकर कारोबार और शिक्षा तक, ग्रामीण आबादी शहर की सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था का अहम हिस्सा है। ऐसे में किसी को केवल गांव से आने के कारण अपमानित करना सामाजिक सौहार्द के लिहाज से भी गलत संदेश देता है।
फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। युवती की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक सफाई या माफी सामने आने की पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना होगा कि विवाद बढ़ने के बाद युवती अपनी टिप्पणी पर क्या प्रतिक्रिया देती है।
संबंधित समाचार

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी:एक-दूसरे को गले लगाकर खास पल को यादगार बनाया; सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ:वन विभाग और वन विहार की टीम ने सुरक्षित निकाला; इतने दिन क्वारेंटाइन में रहेगा

वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास:इंदौर अब देश को स्वच्छता की राह दिखा रहा है

इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय:महापौर बोले-दोनों शहरों की जोड़ी स्वच्छता में देश की नई मिसाल

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ:देश का सबसे प्रेरणादायी स्वच्छ शहर बताया; महापौर बोले-हर इंदौरी के लिए गर्व की बात

स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका:सफाई जोड़ी में दूसरा स्थान; अहमदाबाद-साणंद ने मारी बाजी, प्रदेश के कई शहरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया भर्ती; पहले भी हुए थे अस्वस्थ, डाला गया था स्टेंट

दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल:बीमा अस्पताल में 70 परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट

महिलाओं के सामने अश्लील हरकत:वीडियो हुआ वायरल; युवती ने मोबाइल में कैद किया घटनाक्रम

वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान:गुजरात के शहरों को मिला पहला स्थान, प्रदेश के नौ नगरीय निकायों को सम्मान

प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर:अवैध कॉलोनी के निर्माण ध्वस्त; जोन-8 के ग्राम खजराना में हुई कार्रवाई

लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान:8000 स्क्वेयर फीट पर फैक्ट्री का अवैध निर्माण; टीएनसीपी की भूमिका पर भी सवाल

एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी:मासूम की जिंदगी पर संकट डेढ़ साल बाद भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री:शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात; सोनिया गांधी की किताब पर भी रखी बेबाक राय

पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला:सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता; धमकी देने वाला गिरफ्तार, शुरुआती पूछताछ में ई-मेल बेचने की बात आई सामने

टीआई हत्याकांड:ड्राइवर व क्लीनर 17 तक रिमांड पर

भाई दूज विशेष:एक तिलक, एक थाली और रिश्तों में उम्रभर की गर्माहट

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन:नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना; एक महीने बाद भी नहीं मिला पानी, चक्काजाम की चेतावनी

20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते:पुलिस ने पांच युवकों को दबोचा; महंगे शौक पूरे करने के लिए खोले थे अकाउंट

वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग:CRPF के दो जवान घायल; अस्पताल में भर्ती, हमले के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!